Published On: Sun, Jul 21st, 2024

रेप-हत्या के 5 किरदार…सबके पास मर्डर की अपनी कहानी: पति-पहला प्रेमी धोखे से खफा, दूसरा ब्लैकमेलिंग से; देवर बदनामी से डरा, सहेली धमकी से


14 जुलाई को 28 साल की एक महिला का गला रेता हुआ अर्धनग्न शव झाड़ियों में मिलता है। लोग पहचान करते हैं। शव की हालत देखकर आशंका थी कि महिला की रेप के बाद हत्या की गई है। पुलिस आती है। डॉग स्क्वॉड और फोरेंसिक टीम के साथ मिलकर जांच करती है। फिर महिला के प

.

केस में सुराग खोजने के मकसद से पुलिस महिला का कॉल डिटेल खंगालती है। यहीं से पुलिस को पहला क्लू मिलता है। महिला की आखिरी बार जिस शख्स से बात हुई थी, पुलिस उसे उठाती है और फिर मामला पूरी तरह से साफ हो जाता है। रेप-मर्डर के पीछे ऐसी सनसनीखेज कहानी का खुलासा होता है, जिसे सुनकर कोई भी चौंक जाए।

एक के बाद एक 4 और लोग पकड़े जाते हैं। इसमें महिला का पति, उसका देवर, एक युवती के साथ एक और शख्स शामिल था। पकड़े गए सभी 5 लोग इस जुर्म में शामिल थे। चौंकाने वाली बात ये थी कि इसमें कोई किसी की मदद के लिए नहीं, बल्कि सब अपने हिस्से का बदला लेने के लिए हत्या में शामिल हुए। पांचों अपनी-अपनी ऐसी कहानियां बताते हैं कि पुलिस भी हैरान हो जाती है। एक महिला की हत्या करने के लिए पांचों की अलग-अलग वजहें सामने आती हैं।

महिला से सभी को नफरत इतनी थी कि मारपीट के बाद पति और एक युवक पहले उसका रेप करता है। फिर गला दबाकर हत्या कर देता है। इससे भी मन नहीं भरता तो एक युवक चाकू से शव का गला रेत देता है।

इस बार संडे बिग स्टोरी में पढ़िए, एक महिला की रेप-मर्डर में शामिल युवती समेत 5 लोगों की कहानी। किसने पुलिस को क्या बताया? वो क्या बात थी, जिसने पांचों में इतनी नफरत भरी कि महिला की जान लेने के लिए सभी एक साथ आए, प्लानिंग की और फिर उसकी निर्मम हत्या कर दी?

घटना बीते 13 जुलाई की रात पश्चिम चंपारण के एक गांव में हुई थी। 14 जुलाई की सुबह शव मिला और अगले दिन 15 जुलाई तक सभी आरोपी पकड़े गए। इस सनसनीखेज वारदात में शामिल किरदारों की गहराई से छानबीन करने भास्कर रिपोर्टर ग्राउंड पर पहुंचे…

बेतिया से 20 किमी दूर योगापट्टी थाना इलाके में ये गांव आता है। भास्कर रिपोर्टर यहां सबसे पहले पीड़ित परिवार के घर पहुंचा, लेकिन घर पर कोई नहीं मिला। महिला की मौत और पति के गिरफ्तार होने के बाद एक बेटी और दो बेटे अब घर में दादा-दादी के पास हैं। महिला का देवर भी अरेस्ट हो गया है।

भास्कर की टीम इसके बाद उन जगहों पर भी गई, जहां घटनाएं हुईं। हमारी टीम पहले महिला के घर से करीब एक किलोमीटर दूर छोटे यादव के आधे-अधूरे बने घर पर गई। फिर करीब आधा किलोमीटर दूर बगीचे और कब्रिस्तान के पास की उन झाड़ियों में, जहां महिला के साथ पहले मारपीट, फिर रेप-मर्डर की वारदात हुई थी।

पांचों आरोपियों की कहानी जानने से पहले पढ़िए सदर एसडीपीओ-2 रजनीकांत प्रियदर्शी, योगापट्टी थानाध्यक्ष कंचन कुमार भास्कर और स्थानीय लोगों ने क्या बताया…

रेप-मर्डर की यह वारदात अवैध प्रेम प्रसंग में हुई। घटना में पति-देवर, दो पूर्व आशिक राहुल और अखिलेश के साथ एक युवती प्रीति भी शामिल हैं। पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

महिला के पति और देवर ने एक और आरोपी राहुल के साथ एक अर्द्धनिमित भवन में मीट और शराब की पार्टी की। यहीं पर महिला की हत्या की साजिश रची गई। पति के कहने पर अखिलेश ने महिला को फोन कर घर के पास बगीचे में बुलाया। जैसे ही महिला बगीचे में पहुंची, उसके पीछे से प्रीति भी चुपचाप वहां पहुंच गई।

चारों ने पहले महिला को पीटा, इसके बाद महिला को चारों कब्रिस्तान के पास झाड़ियों में ले गए। यहां पति और राहुल ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद गला दबाकर हत्या कर दी।

हत्या के बाद राहुल ने चाकू से उसकी गर्दन रेत दी। घटना को अंजाम देने के बाद पांचों वहां से अपने-अपने घर चले गए। सुबह में ग्रामीणों ने शव देखकर पुलिस और परिजनों को जानकारी दी।

वारदात के बाद पति ने पुलिस को गुमराह किया

घटना के बाद महिला के पति ने पुलिस को बताया था कि वह घर से फोन पर बात करते हुए निकली थी। उसके बाद उसका पता नहीं चल सका था। पुलिस ने महिला के मोबाइल का सीडीआर निकाला तो लास्ट लोकेशन नरकटियागंज का मिला। उसके मोबाइल से लास्ट कॉल 7:35 मिनट पर अखिलेश का ही था।

इसके बाद पुलिस ने अखिलेश के मोबाइल की लोकेशन पर छापेमारी कर उसे बगहा के भैरवगंज थाना क्षेत्र के वाशोगांव मझरिया से गिरफ्तार किया। पुलिसिया पूछताछ में अखिलेश ने ही सारी घटना का सिलसिलेवार तरीके से पर्दाफाश किया।

एक के बाद एक, दो दोस्तों से अफेयर

28 साल की वो महिला जिसकी रेप के बाद हत्या हुई, एक बेटी और दो बेटों की मां थी। सभी की उम्र 10 साल से कम है। पहले सास के साथ रहती थी। लेकिन, करीब 3 साल पहले विवाद के बाद अलग घर बना लिया। यहां पति और अपने तीनों बच्चों के साथ रहने लगी। पति काम के सिलसिले में बाहर रहता था।

महिला के पड़ोस में ही 30 साल का राहुल रहता था। दोनों की नजरें मिलने लगी और उसके पहले अफेयर की शुरुआत हो गई। राहुल नरकटियागंज में एटीएम वैन का ड्राइवर था। उसके साथ एक दोस्त अखिलेश भी एटीएम वैन ड्राइवर था। राहुल ने एक दिन अखिलेश को महिला की फोटो दिखाई और उसके बारे में बताया। यहां से महिला के दूसरे अफेयर की शुरुआत हुई।

अखिलेश भी अब महिला के पीछे पड़ गया। धीरे-धीरे बातचीत शुरू हुई। फिर दोनों में नजदीकियां इतनी बढ़ी कि स्थानीय लोगों ने कई बार दोनों को आपत्तिजनक हालत में पकड़ लिया। उनकी पिटाई भी की गई। गांव के कई लोगों ने भास्कर से इसकी पुष्टि की है।

अब तक महिला की इन हरकतों की जानकारी उसके पति समेत पूरे परिवार को हो गई थी। पहले प्रेमी राहुल को तो महिला की अखिलेश से बढ़ती नजदीकियां नागवार गुजर ही रही थीं, कई बार पकड़े जाने के बाद अब अखिलेश भी महिला से पीछा छुड़ाने की कोशिश करने लगा था। लेकिन, महिला ऐसा नहीं होने देना चाहती थी। उसने पहले से ही प्लान बनाकर रखा था।

प्रीति की हेल्प से अखिलेश की ब्लैकमेलिंग

कहानी में यहां 19 साल की प्रीति की एंट्री होती है। प्रीति का किसी लड़के से अफेयर था। इस बात की जानकारी उसके परिवार को नहीं थी। महिला ने इस बात का फायदा उठाकर प्रीति को अपने काबू में कर लिया। उससे जो चाहती, करवाती थी।

महिला ने प्रीति को बोलकर खुद का अखिलेश के साथ प्राइवेट वीडियो बनवाया। फिर प्रीति से यह वीडियो लेकर अखिलेश को ही ब्लैकमेल करने लगी। 2 लाख रुपए भी ले लिए। ब्लैकमेलिंग से परेशान अखिलेश चाहकर भी कुछ नहीं कर पा रहा था।

भाभी की हरकतों से परेशान था देवर

महिला का 20 साल का देवर भी उसकी हरकतों से परेशान था। अखिलेश के साथ पकड़े जाने के बाद पूरे इलाके में महिला के बारे में कई तरह की बातें होने लगी थी। देवर को लगा कि इससे परिवार की बदनामी हो रही है।

2 जुलाई को महिला का पति घर आया। पत्नी की करतूतों की भनक उसे पहले से थी ही। इस बार उसके छोटे भाई ने भी भड़काया। भाई पहले से राहुल को जानता था। 13 जुलाई को पति और देवर ने मिलकर राहुल को शराब-मटन पार्टी के बहाने बुलाया। फिर प्लानिंग में अखिलेश को भी शामिल किया गया।

शाम को मटन-शराब पार्टी के बाद प्लान के अनुसार अखिलेश ने महिला को कॉल किया। रात में गांव के ही बगीचे में बुलाया। महिला खुद भी आई, साथ में प्रीति को भी ले आई। लेकिन अखिलेश, राहुल, पति और देवर ने मिलकर प्रीति को अपने प्लान में शामिल कर लिया।

13 जुलाई की रात क्या-कैसे हुआ, इसे जानने से पहले अब पढ़िए पांचों आरोपियों ने पुलिस को क्या-क्या कहानी बताई है…

राहुल ने बताया कि महिला पहले अपनी सास के साथ रहती थी। 3 साल पहले मेरे बगल में जमीन खरीद कर अपना घर बनवाकर रहना शुरू किया। पड़ोसी होने के कारण मेरे और उसके बीच में नजदीकियां बढ़ गई। हम दोनों रिलेशनशिप में हो गए। उसका पति थोड़ा बेवकूफ है, जिसका पूरा फायदा मुझे मिलने लगा। मैं एटीएम वैन चलाता था, अखिलेश भी मेरे साथ एटीएम वैन ही चलाता था। हम दोनों में काफी दोस्ती थी। महिला से रिलेशनशिप की जानकारी अखिलेश को हो गई।

इसके बाद अखिलेश ने महिला को अपने झांसी में ले लिया। मुझसे उसका संपर्क छूट गया। मैंने उसे काफी समझाया, लेकिन उसने मेरी एक भी नहीं सुनी। वो हमेशा अखिलेश के पीछे भागने लगी। मुझे लगातार इग्नोर कर रही थी। अखिलेश के साथ वो कई बार पकड़ी भी गई थी। इस बात की जानकारी उसके पति देवर, सास, ससुर और गांव के लोगों को भी थी।

इसी बात का फायदा उठाकर मैंने उसके देवर राजा से संपर्क किया और उसके पति को झांसे में लेकर मारने की प्लानिंग बनाई। 13 तारीख की शाम में मैं, उसका पति और देवर ने गांव के ही एक आधे बने घर में शराब और मटन पार्टी की। वहीं से अखिलेश से बात कर महिला को बगीचे में बुलाया। अखिलेश के फोन करते ही महिला बगीचे में पहुंच गई। उसके पीछे प्रीति भी आ गई।

इसके बाद सभी ने मिलकर महिला की पिटाई की। पिटाई के बाद झाड़ी में ले जाकर मैंने और उसके पति ने पहले रेप किया, फिर गला दबाकर हत्या कर दी। मेरे अंदर इतना गुस्सा था कि हत्या करने के बाद भी खुद को शांत करने के लिए मैंने चाकू से उसका गर्दन काट दिया।

दूसरे आरोप अखिलेश ने बताया कि मैं एटीएम वैन चलाता हूं। राहुल भी एटीएम वैन चलाता है। हम दोनों अच्छे दोस्त थे। 2 साल पहले राहुल ने मुझे महिला की फोटो दिखाई थी। बताया था कि इस महिला से उसका अवैध संबंध है। उसका पति घर पर नहीं रहता है, जिसका फायदा वह खूब उठाता है। राहुल ने ही मुझे एक-दो बार उससे बात भी कराई थी। मेरे मन में लालच आ गया और मैंने धीरे-धीरे उस औरत को अपने झांसे में ले लिया। इस बीच हम दोनों कई बार मिले भी। लेकिन, दो बार लोगों ने हमें पकड़ लिया और पिटाई की।

इसके बाद मैं महिला से दूर होना चाह रहा था। लेकिन, महिला ने हम दोनों का सेक्स करते हुए वीडियो बना लिया था। उसके दम पर मुझे लगातार ब्लैकमेल कर रही थी। करीब 2 लाख रुपए हमसे ले चुकी थी। मैं उससे तंग आ गया था। मैंने राहुल को कहा कि भाई इसे दूर करना पड़ेगा। इसके बाद राहुल ने उसके देवर और पति के साथ मिलकर प्लानिंग की। इसी प्लानिंग के तहत हम लोगों ने मिलकर घटना को अंजाम दिया।

तीसरी आरोपी प्रीति ने बताया कि मैं गांव के एक युवक के साथ रिलेशनशिप में थी। इस बात की जानकारी महिला को हो गई थी। मुझे हमेशा इस बात का डर सता रहा था कि वो मेरे घर इस बात की जानकारी ना दे दे। इसलिए मैं हमेशा उसी के साथ रहती थी। वह जो बोलती थी, मैं डर से करती थी। महिला और अखिलेश का सेक्स करते हुए वीडियो मैंने ही बनाकर उसे दिया था। इस बात से अखिलेश भी हमसे नाखुश था। घटना के दिन पहले महिला ने ही मुझे कॉल कर बगीचे में बुलाया। मैं जब वहां पहुंची तो देखा कि पहले से ही अखिलेश, राहुल, महिला का पति और देवर मौजूद हैं।

मैंने सोचा कि वहां से भागना चाहिए। लेकिन, अखिलेश ने मुझे जबरन रोक लिया और महिला को पकड़ने को कहा। मेरे सामने ही राहुल और उसके पति ने रेप किया, फिर गला दबाकर हत्या कर दी। महिला के मरने के बाद राहुल ने चाकू से उसकी गर्दन भी रेत दी। बॉडी को झाड़ी में फेंककर सभी अपने-अपने घर चले गए।

महिला के देवर ने बताया कि भाभी की करतूत से पूरे परिवार की बदनामी हो चुकी थी। कहीं भी जाने पर शर्मिंदगी महसूस हो रही थी। कई बार वो अखिलेश के साथ पकड़ी भी गई थी। बाहर निकलना मुश्किल हो गया था। भइया बाहर रहते थे। वो गांव में अकेले रहती थी और कई लोगों के साथ उसके संबंध के बारे में सुनने को मिलता था। मैंने कई बार भैया को भी कॉल पर उसकी हरकतों के बारे में बताया था। उनके समझाने पर भी वह नहीं मानती थी।

इसी बीच राहुल ने मुझसे संपर्क किया। राहुल का घर भाभी के पड़ोस में ही है। उसने मुझे बताया कि आपकी भाभी के इन कामों से पूरे गांव की बदनामी हो रहा है। आप लोग उसे क्यों नहीं मना करते हैं। मैंने राहुल को सारी बात बताई कि मना करने पर भी वह नहीं मानती है। इसके बाद राहुल ने मुझे सलाह दी कि इसे (भाभी को) रास्ते से हटा ही दिया जाए। मैंने अपने भाई से राय ली। हम तीनों ने शराब पार्टी की और वहीं पर इसकी हत्या की प्लानिंग कर घटना को अंजाम दिया।

महिला के पति ने बताया कि मैं अपनी पत्नी के अवैध संबंध से तंग आ गया था। मैंने भी उसे कई बार कई लोगों से बात करते हुए पकड़ा था। मुझे जानकारी थी कि राहुल और अखिलेश से भी इसका संबंध है। लेकिन, मेरे मना करने पर वह मुझसे ही मारपीट करती थी। मैं बाहर रहकर काम करता था। बीते 2 तारीख को घर आया तो मैंने उसे अखिलेश से बात करते हुए देखा। मना किया तो मारने-पीटने लगी। मैंने यह बात अपने छोटे भाई से कही। भाई भी उसकी हरकतों से परेशान था।

इधर, 13 तारीख को छोटे भाई ने मुझे कॉल कर बुलाया। वहां पर पहले से राहुल भी मौजूद था। शराब और मटन की व्यवस्था थी। हम तीनों ने बैठकर शराब पी और मटन खाया। इसी बीच राहुल और मेरे भाई ने मेरी पत्नी को मारने का प्लान बताया। फिर हमने अखिलेश को भी इसमें शामिल किया। मेरी पत्नी को बगीचे में बुलाकर पहले सभी ने मिलकर उसकी पिटाई की। फिर मैंने और राहुल ने उसके साथ रेप किया और गला दबाकर हत्या कर दी। हत्या के बाद राहुल ने चाकू से उसका गर्दन भी काट दिया।

आरोपियों के परिवार ने पुलिस की कहानी नकारी

इस मर्डर की प्लानिंग में सबसे महत्वपूर्ण किरदार राहुल का है। महिला को अखिलेश के पास जाते देख उसने ही सबसे पहले महिला को रास्ते से हटाने की साजिश की। इसके लिए उसने सबसे पहले उसने महिला के देवर को विश्वास में लिया था। फिर देवर ने अपने बड़े भाई को उकसा कर महिला की हत्या की प्लानिंग की।

भास्कर रिपोर्टर राहुल के घर पर पहुंचे। वहां उसकी मां राजकुमारी देवी मिलीं। पहले तो बहुत देर वो कैमरे पर कुछ भी कहने को तैयार नहीं हुई। बाद में उसने बात की।

राजकुमारी देवी ने बताया कि घटना के दिन मेरा बेटा नरकटियागंज में था। पेट्रोल पंप पर गाड़ी में तेल डलवाया है। एटीएम में पैसा भी डलवाया है। थाना जांच कर ले। थानाध्यक्ष पहले मेरे घर पर आए थे। उन्होंने पूछा कि राजकुमारी का घर कौन है? मैंने बोला कि यही है, तो उन्होंने पूछा कि किसी से झगड़ा हुआ है? मैंने बताया कि चार महीना पहले मृतक महिला के घर से झगड़ा हुआ था। उन्होंने फिर पूछा कि केस हुआ था? मैंने बताया कि दोनों ओर से थाने में आवेदन दिए थे, लेकिन लोगों ने समझा-बूझकर मामले को दबा दिया।

तब उन्होंने पूछा कि आपका बेटा कहां है? मैंने बताया कि काम पर गया है। फिर उन्होंने फोन कर मेरे बेटे को बुलाया और उसे जेल भेज दिए।

मामले की एक और आरोपी प्रीति के घर भी भास्कर रिपोर्टर गए। वहां प्रीति के बड़े भाई रंजीत से मुलाकात हुई। रंजीत ने बताया कि उसकी बहन का कसूर बस इतना है कि वह महिला की दोस्त थी। उसके साथ उठती-बैठती थी।

रंजीत के अनुसार प्रीति घर पर ही हम लोगों के साथ रहती है। मेरे पिता कई सालों से बीमार हैं। उनकी दिमागी हालत सही नहीं है। मैं 12 तारीख को अपनी पत्नी-बच्चों के साथ रिश्तेदार के यहां शादी में गया था। 13 तारीख को लौटने पर बहुत थकान थी। खाना खाने के बाद पत्नी-बच्चों के साथ सो गए। उसके बाद हम लोगों को कुछ मालूम नहीं चला कि कैसे-क्या हुआ है।

प्रीति के भाई रंजीत ने कहा कि महिला का पति हमेशा बाहर रहता है। घटना से 5 दिन पहले ही घर आया था। डेढ़ महीना पहले अखिलेश उस औरत से मिलने भी आया था। पूरे गांव के लोग मिलकर उसके पीछे पड़े थे। प्रशासन को बुलाकर उसके हवाले किया गया था। इसी कारण अखिलेश उसका नाम रख दिया है। क्योंकि, हम लोग पड़ोसी हैं। मेरी बहन का किससे प्रेम प्रसंग था, इस बात की जानकारी मुझे नहीं है। पुलिस जांच कर रही है। जांच में ही पता चलेगा।

.



Source link

About the Author

-

Leave a comment

XHTML: You can use these html tags: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <s> <strike> <strong>