रूपसपुर में संदिग्ध हालत में मिला युवक का शव: जेब से नशे का इंजेक्शन और 500 रुपए कैश बरामद, छानबीन में जुटी पुलिस – Patna News

पटना के रूपसपुर थाना क्षेत्र में संदिग्ध हालत में एक युवक का शव मिला है। मृतक की जेब से नशे का इंजेक्शन, 500 रुपए नगद बरामद हुआ है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल भेज दिया है। मृतक आदित्य कुमार उर्फ किट्टू(25) छपरा
.
जानकारी के मुताबिक सोमवार देर शाम एक घर की सीढ़ी पर युवक अचेतावस्था में पड़ा हुआ था। स्थानीय लोगों की सूचना पर डायल-112 की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने युवक को अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची।
क्या कहते हैं थानाध्यक्ष
रूपसपुर थानाध्यक्ष रणविजय कुमार ने बताया कि मृतक के पास से एक मोबाइल मिला था। जिससे उसकी पहचान हुई। परिवार के सदस्य रांची के चामर में रहते हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा। पुलिस अपने स्तर से छानबीन कर रही है।