Published On: Tue, Aug 13th, 2024

रिपोर्ट- 2036 में भारत की आबादी 152 करोड़ होगी: सेक्स रेशो बढ़कर 952 हो जाएगा, 15 साल से कम उम्र वालों में गिरावट का अनुमान


नई दिल्ली11 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
भारत की आबादी इस समय 144.17 करोड़ के पार पहुंच चुकी है। - Dainik Bhaskar

भारत की आबादी इस समय 144.17 करोड़ के पार पहुंच चुकी है।

भारत की जनसंख्या साल 2036 में 152.2 करोड़ तक हो सकती है। इसको लेकर सांख्यिकी एवं कार्यक्रम मंत्रालय ने सोमवार (12 अगस्त) को एक रिपोर्ट जारी की है।

इसमें बताया गया है कि सेक्स रेशियो 2036 तक प्रति 1000 पुरुषों पर 952 महिलाओं तक पहुंचने की उम्मीद है। जबकि 2011 में यह आंकड़ा 943 था।

रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि जनसंख्या में महिलाओं के प्रतिशत में भी थोड़ा-बहुत सुधार देखने को मिल सकता है। साल 2011 में जनसंख्या का 48.5% से बढ़कर 48.8% होने की उम्मीद है।

फर्टिलिटी रेट में गिरावट के चलते 15 साल से कम उम्र के लोगों का रेशियो साल 2011 के मुकाबले साल 2036 में घटने का अनुमान है। इस दौरान 60 साल और उससे ज्यादा उम्र की जनसंख्या का रेशियो में काफी तेजी से बढ़ेगा।

वोटिंग में महिलाओं की भागेदारी बढ़ी
रिपोर्ट के मुताबिक 15वें आम चुनाव (1999) तक 60% से भी कम महिला मतदाताओं ने हिस्सा लिया। वहीं, उस समय पुरुषों का मतदान प्रतिशत महिलाओं से 8% प्रतिशत ज्यादा था। हालांकि, इसके 15 साल बाद 2014 में वोटिंग में महिलाओं की भागीदारी बढ़कर 65.6% हो गई। 2019 में यह आंकड़ा और बढ़कर 67.2% हो गई।

स्टार्ट-अप में भी पुरुषों के बराबर महिलाएं
उद्योग एवं आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग (DPIIT) ने जनवरी 2016 में अपनी स्थापना के बाद से दिसंबर 2023 तक कुल 1,17,254 स्टार्ट-अप को मान्यता दी। इनमें से 55,816 स्टार्ट-अप महिलाओं द्वारा चलाए जा रहे हैं। यह कुल मान्यता प्राप्त स्टार्ट-अप का 47.6% है। इससे अनुमान लगाया जा सकता है कि स्टार्ट-अप में महिलाओं की भागीदारी पुरुषों के बराबर है।

UN की रिपोर्ट-भारत की जनसंख्या 77 साल में दोगुनी हुई
यूनाइटेड नेशन्स की हेल्थ एजेंसी यूनाइटेड नेशन्स पॉपुलेशन फंड (UNFPA) ने अप्रैल 2024 में एक रिपोर्ट में दावा किया कि भारत की जनसंख्या पिछले 77 सालों में दोगुनी हो चुकी है।

यह 144.17 करोड़ पहुंच चुकी है। रिपोर्ट के मुताबिक, भारत में 2006-2023 के बीच 23% बाल विवाह हुए हैं। साथ ही डिलीवरी के समय होने वाली महिलाओं की मौतों की संख्या में कमी आई है।

भारत ने इस साल के शुरुआत में सबसे ज्यादा 142.5 करोड़ आबादी वाले देश चीन को पीछे छोड़ा था। 2011 की जनगणना के मुताबिक, देश की कुल आबादी 121 करोड़ दर्ज की गई थी।

रिपोर्ट के मुताबिक, भारत की कुल आबादी का 24% हिस्सा 0-14 साल के लोगों का है। 15-64 साल की संख्या सबसे ज्यादा 64% है।

दुनिया की आबादी 8 अरब के पार
1 जनवरी 2024 से दुनिया की आबादी 8 अरब को पार कर गई। 1 जनवरी 2023 ये आंकड़ा 7.94 अरब था। अमेरिका के सेंसस ब्यूरो ने एक रिपोर्ट में ये दावा किया। इसके मुताबिक, पिछले 2023 में दुनिया की जनसंख्या में करीब 7.5 करोड़ का इजाफा हुआ। रिपोर्ट के मुताबिक, दुनिया में हर सेकेंड 4.3 लोग जन्म लेते हैं, जबकि 1 सेकेंड में 2 लोगों की मौत होती है।

ये खबर भी पढ़ें …

देश में 2050 तक डबल होगी सीनियर सिटीजन की संख्या, 26 साल बाद हर चौथा भारतीय बुजुर्ग होगा

दुनियाभर में 60 साल से अधिक उम्र के लोंगों की आबादी बढ़ रही है। भारत में भी जन्मदर गिरने और औसत उम्र 70 साल होने से बुजुर्गों की संख्या बढ़ रही है। 2050 तक कुल जनसंख्या के 19.5% बुजुर्ग होंगे, जो फिलहाल 10% हैं। अभी कुल आबादी में 10.40 करोड़ लोग बुजुर्ग हैं। पूरी खबर पढ़ें …

खबरें और भी हैं…

.



Source link

About the Author

-

Leave a comment

XHTML: You can use these html tags: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <s> <strike> <strong>