Published On: Wed, Jun 26th, 2024

राहुल गांधी लोकसभा में नेता विपक्ष बने: पहली बार संवैधानिक पद संभालेंगे; राजीव-सोनिया के बाद इस पॉजिशन पर रहने वाले गांधी परिवार के तीसरे सदस्य


  • Hindi News
  • National
  • Parliament Session LIVE Update; Rahul Gandhi Narendra Modi | Shivraj Chouhan Jyotiraditya Scindia

नई दिल्ली2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
लोकसभा में 10 साल से नेता प्रतिपक्ष का पद खाली था। 2014 और 2019 में किसी विपक्षी दल के पास इसके लिए जरूरी न्यूनतम 10% सदस्य नहीं थे। - Dainik Bhaskar

लोकसभा में 10 साल से नेता प्रतिपक्ष का पद खाली था। 2014 और 2019 में किसी विपक्षी दल के पास इसके लिए जरूरी न्यूनतम 10% सदस्य नहीं थे।

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी लोकसभा में विपक्ष के नेता होंगे। पार्टी ने मंगलवार (25 जून) को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के आवास पर इंडिया गठबंधन के नेताओं की बैठक के बाद इसकी घोषणा की। इसके बाद कांग्रेस संसदीय बोर्ड की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने प्रोटेम स्पीकर भर्तृहरि माहताब को इस संदर्भ में पत्र लिखा।

राहुल अपने 25 साल के पॉलिटिकल करियर में पहली बार कोई संवैधानिक पद संभालेंगे। वे इस पद पर रहने वाले गांधी परिवार के तीसरे सदस्य होंगे। इससे पहले उनके पिता और पूर्व पीएम राजीव गांधी 1989-90 और मां सोनिया 1999 से 2004 तक इस पद पर रह चुकी हैं।

इंडिया गठबंधन के फ्लोर नेताओं के साथ बैठक के दौरान कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की तस्वीर।

इंडिया गठबंधन के फ्लोर नेताओं के साथ बैठक के दौरान कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की तस्वीर।

10 साल से खाली था नेता प्रतिपक्ष का पद
लोकसभा में 10 साल से नेता प्रतिपक्ष का पद खाली था। 2014 और 2019 में किसी विपक्षी दल के पास इसके लिए जरूरी न्यूनतम 10% सदस्य नहीं थे। नेता प्रतिपक्ष पद के लिए दावा पेश करने के लिए किसी भी पार्टी को कुल 543 में से 55 सदस्यों का आंकड़ा पार करना होता है। 2024 के चुनाव में कांग्रेस 99 सीटों के साथ सबसे बड़ी विपक्षी पार्टी बनी है।

नेता प्रतिपक्ष बनने के बाद राहुल के पास कई पावर
नेता प्रतिपक्ष के रूप में राहुल लोकपाल, CBI प्रमुख, मुख्य निर्वाचन आयुक्त और निर्वाचन आयुक्तों की नियुक्ति के अलावा केंद्रीय सर्तकता आयुक्त, केंद्रीय सूचना आयुक्त, एनएचआरसी प्रमुख के चयन से संबंधी समितियों के सदस्य होंगे। पीएम समितियों के अध्यक्ष होते हैं।

खबरें और भी हैं…

.



Source link

About the Author

-

Leave a comment

XHTML: You can use these html tags: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <s> <strike> <strong>