Published On: Sun, Jun 15th, 2025

‘राहुल गांधी को अपने देश पर भरोसा नहीं है’: गिरिराज सिंह बोले- कांग्रेस नेता को चीन-पाकिस्तान पर भरोसा है, ​​​​​​​यही उनकी विश्वसनीयता है – Begusarai News



बेगूसराय में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर जोरदार हमला बोला है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को भारत पर भरोसा नहीं है। उन्हें चीन और पाकिस्तान की एंबेसी पर भरोसा है। यही तो उनकी विश्वसनीयता है।

.

कांग्रेस नेता के ट्वीट पर केंद्रीय मंत्री ने कहा, ‘राहुल गांधी को बीबीसी की रिपोर्ट पर भरोसा है। दूसरे देशों पर भरोसा है, लेकिन अपने देश पर नहीं। ऑपरेशन सिंदूर पर भी सवाल उठाते हुए हैं। वही बात करेंगे जो भारत के विरोध में होगा। क्या इन्होंने संकल्प ले लिया है कि मुझे भारत के विरोध में ही बोलना है।’

मौत के आंकड़ों पर उठाए थे सवाल

दरअसल, कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने महाकुंभ भगदड़ पर बीबीसी की रिपोर्ट का हवाला देते हुए ट्वीट किया था। उन्होंने कहा था, ‘भगदड़ में हुई मौतों के आंकड़े छिपाए गए। जैसे कोविड में गरीबों की लाशें और आंकड़े मिटा दी गई थी। हर बड़े रेल हादसे के बाद सच्चाई दबा दी जाती है। यही तो बीजेपी मॉडल है। गरीबों की गिनती नहीं, तो जिम्मेदारी भी नहीं।

.



Source link

About the Author

-

Leave a comment

XHTML: You can use these html tags: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <s> <strike> <strong>