Published On: Fri, Aug 16th, 2024

राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस मनाया जाएगा


राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस मनाया जाएगा नई दिल्ली। दिल्ली के स्कूलों में 23 अगस्त को राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस मनाया जाएगा। इस संबंध में शिक्षा निदेशालय की विज्ञान एवं टीवी शाखा ने सर्कुलर जारी किया है। अंतरिक्ष क्षेत्र की उपलब्धियों के आधार पर विशेष कक्षाएं और कार्यशाला आयोजित करने के निर्देश दिए गए हैं।

हैकथॉन कार्यक्रम में छात्र हिस्सा ले सकेंगे

नई दिल्ली। स्कूली छात्र राष्ट्रीय स्तर पर इको क्रिएटिविटी और इनोवेशन हैकथॉन कार्यक्रम में हिस्सा ले सकेंगे। छात्रों की अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने को लेकर शिक्षा निदेशालय की विज्ञान एवं टीवी शाखा ने सर्कुलर जारी किया है। इसके लिए https://ieepinoefcc.nic.in लिंक भी जारी किया गया है।

दिल्ली शिक्षा पत्रिका के लिए मांगे लेख

नई दिल्ली। शिक्षा निदेशालय ने दिल्ली शिक्षा पत्रिका को लेकर लेख मांगे है। इस संबंध में शिक्षा निदेशालय ने सर्कुलर जारी किया है। लेख की शब्द सीमा 500 से एक हजार शब्द के बीच होने चाहिए। लेख के लिए 17 विषय जारी हुए है। हितधारकों को dillishiksha23@gmail.com पर 25 अगस्त तक लेख भेजना होगा।

उप प्रधानाचार्यों के पद भरे जाएंगे

नई दिल्ली। स्कूलों में नियमित आधार पर उप प्रधानाचार्यों के खाली पदों को फीडर कैडर से भरने के संबंध में शिक्षा विभाग ने सभी जिलों के उप शिक्षा निदेशकों को पत्र लिखा है। इसके लिए पीजीटी की सूची भी जारी की गई है।

.



Source link

About the Author

-

Leave a comment

XHTML: You can use these html tags: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <s> <strike> <strong>