राम रहीम फिर जेल से बाहर आया: 21 दिन की फरलो मिली; हाईकोर्ट ने कहा था- सरकार सोच-समझ कर ही मंजूर करे – Haryana News

सुनारिया जेल से निकला राम रहीम।
साध्वियों के यौन शोषण और कत्ल केस में सजा काट रहे डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम की 21 दिन की फरलो मंजूर हो गई है। मंगलवार सुबह राम रहीम रोहतक की सुनारिया जेल से यूपी के लिए रवाना हो गया। हरियाणा सरकार ने राम रहीम को फरलो इसी शर्त पर दी है कि वह 21 दिन
.
2 दिन पहले ही पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट ने हरियाणा सरकार को कहा था कि वह इस मामले में सोच समझ कर ही फरलो या पैरोल दे।
राम रहीम को बड़ी राहत देते हुए हाईकोर्ट ने शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक समिति (SGPC) द्वारा दायर याचिका का निपटारा कर दिया था। जिसमें डेरा प्रमुख को पैरोल या फरलो पर रिहा न करने के निर्देश देने की मांग की गई थी। हाईकोर्ट ने स्पष्ट किया है कि राज्य सरकार ऐसे मुद्दों पर निर्णय लेने में सक्षम है।

हम इस खबर को अपडेट कर रहे हैं…