राम-जानकी विवाह महोत्सव की तैयारियां शुरू: अयोध्या से जनकपुर धाम तक जाएगी भगवान श्रीराम की बारात; पटना में बारातियों का होगा भव्य स्वागत – Patna News
![](https://net4newsonline.in/wp-content/uploads/2024/05/ad6-min.jpg)
भगवान श्री राम-जानकी विवाह महोत्सव की तैयारियां शुरू हो गई है। 26 नवंबर सुबह 8:30 बजे अयोध्या से प्रभु श्री राम की बारात निकलेगी। जो 9 दिसंबर को जनकपुर धाम पहुंचेगी। बारात पटना से होते हुए जनकपुर धाम तक जाएगी। इसकी जानकारी विश्व हिंदू परिषद के पूर्व
.
उन्होंने बताया कि 28 नवंबर को शाम 5 बजे के करीब राजवंशी नगर स्थित हनुमान मंदिर में बारातियों का भव्य स्वागत किया जाएगा। इस यात्रा में चार रथों पर भगवान श्रीराम, उनके भाई, लगभग 200 साधु-संत, और अन्य बाराती शामिल होंगे।
दक्षिण बिहार के बक्सर, आरा और पटना होते हुए उत्तर बिहार के सोनपुर पहुंचेगी। बरातियों के स्वागत में तोरणद्वार बनाए जाएंगे। सड़कों पर रंगोली सजाई जाएगी। मंगल टीका लगाकर बरातियों की आरती उतारी जाएगी। फूल-माला पहनाकर उनका अभिनंदन किया जाएगा।
बारात यात्रा के लिए रूट मैप जारी
26 नवंबर को बारात अयोध्या से प्रस्थान करेगी। 27 नवंबर शाम 4:00 बजे बक्सर गोलंबर पर पहुंचेगी। रात्रि विश्राम मामा जी के आश्रम में होगा।
28 नवंबर को सुबह 11:00 बजे आरा के चंदवा पहुंचेगी। जहां बारातियों का जोरदार स्वागत किया जाएगा। दोपहर 12:00 बजे मोलाबाग में भोजन की व्यवस्था है। दोपहर 1:00 बजे के करीब आरा के रमना मैदान में स्वागत समारोह का आयोजन होगा। यहां से दोपहर 2:00 कोइलवर, 3:00 बजे पटना जिले के बिहटा पहुंचेगी। उसी दिन शाम 4:00 बजे दानापुर जंक्शन भी कार्यक्रम है। शाम 5:00 बजे पंचमुखी हनुमान मंदिर, राजवंशी नगर में कार्यक्रम है।
29 नवंबर पटना से सोनपुर तक का कार्यक्रम है। अटल पथ-दीघा ब्रिज होते हुए सोनपुर(उत्तर बिहार) के लिए प्रस्थान करेगी। बारात मुजफ्फरपुर के कांटी होते हुए शिवहर में 30 नवंबर को प्रवेश करेगी। इसके बाद देकुली धाम होते हुए सीतामढ़ी पहुंचेगी।