Published On: Tue, Oct 22nd, 2024

रामगढ़ से सुशील कुशवाहा को जन सुराज का टिकट, बसपा से लोकसभा हारे थे प्रशांत किशोर के कैंडिडेट


बिहार की रामगढ़ विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी ने सुशील कुशवाहा को टिकट दिया है। वे बक्सर से बसपा के टिकट पर लोकसभा चुनाव हार चुके हैं।

Jayesh Jetawat लाइव हिन्दुस्तान, भभुआTue, 22 Oct 2024 07:00 AM
share Share

बिहार की चार विधानसभा सीटों पर होने जा रहे उपचुनाव में प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी ने एक और कैंडिडेट की घोषणा कर दी है। पीके की पार्टी ने कैमूर जिले की रामगढ़ सीट से सुशील कुशवाहा को टिकट दिया है। जन सुराज पार्टी में आने से पहले वे मायावती की बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के प्रदेश महासचिव रह चुके हैं। उन्होंने बसपा के टिकट पर बक्सर लोकसभा सीट से 2019 में चुनाव भी लड़ा था। 80 हजार वोट पाकर वे तीसरे नंबर पर रहे थे। सुशील कुशवाहा ने भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) से अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत की।

जन सुराज पार्टी के कार्यवाहक अध्यक्ष मनोज भारती ने मंगलवार को कैमूर में रामगढ़ से सुशील कुशवाहा की उम्मीदवारी की घोषणा की। उन्होंने कहा कि कुशवाहा जमीनी कार्यकर्ता हैं और राजनीति में बहुत पुराने हैं। इससे पहले सोमवार को प्रशांत किशोर ने रामगढ़ सीट से पांच संभावित उम्मीदवारों के नाम बताए थे। इस सीट से टिकट की रेस में सुशील कुशवाहा के अलावा विनायक प्रसाद जायसवाल, शमीम अहमद, आनंद सिंह और राम नारायण राम का नाम शामिल था।

ये भी पढ़े:मायावती का बिहार में खेल,रामगढ़ में RJD और BJP के राजपूत के मुकाबले बसपा का यादव

दो राजपूतों की टक्कर में पीके का कुशवाहा दांव

कैमूर की रामगढ़ विधानसभा सीट से दोनों प्रमुख दल आरजेडी और बीजेपी ने राजपूत उम्मीदवारों को टिकट दिया है। आरजेडी के टिकट पर पार्टी प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह के बेटे अजीत सिंह मैदान में हैं। वहीं, बीजेपी के टिकट पर पूर्व विधायक अशोक सिंह चुनाव लड़ रहे हैं। राजनीतिक जानकारों का कहना है कि जातिगत समीकरणों को ध्यान में रखते हुए जन सुराज पार्टी ने रामगढ़ से कुशवाहा कैंडिडेट पर दांव खेला है। इसकी संभावना पहले ही जताई जा रही थी। वहीं, इस सीट से बसपा ने यादव जाति पर दांव खेलते हुए पिंटू यादव को टिकट दिया है, जो पूर्व विधायक अंबिका यादव के भतीजे हैं। ऐसे में रामगढ़ सीट में उपचुनाव का मुकाबला काफी रोचक हो सकता है।

.



Source link

About the Author

-

Leave a comment

XHTML: You can use these html tags: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <s> <strike> <strong>