राज्यसभा सांसद मदन राठौड़ का इंटरव्यू: भास्कर- उपचुनाव चुनाव में जीत के लिए आपकी क्या रणनीति रहेगी?, राठौड़ – पूरी पार्टी एक होकर चलेगी, पांचों सीटें हम जीतेंगे – Jaipur News

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और राज्यसभा सांसद मदन राठौड़
प्रदेश में भाजपा सरकार बनने और आगामी उपचुनावों की रणनीति पर मंथन के बाद पार्टी ने राज्यसभा सांसद मदन राठौड़ को नए अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी है। नवनियुक्त अध्यक्ष मदन राठौड़ संसद सत्र की वजह से दिल्ली में है। उनसे मिलने व स्वागत करने राजस्थान के कई नेत
.
भास्कर – प्रदेशाध्यक्ष की नई जिम्मेदारी को किसी तरह से ले रहे है?
राठौड़ – हम तो सिपाही है। पार्टी का कप्तान जिस मोर्चे पर भेजे, वहां जाकर काम करना है। हमारी खुद की इच्छाएं कुछ नहीं होती है। जो निर्देश मिलता है, वहीं इच्छाएं होती है।
भास्कर – उपचुनाव को चुनावों में पार्टी की जीत को लेकर क्या रणनीति रहेगी?
राठौड़ – पूरी पार्टी एकमुखी होकर चलेगी। वरिष्ठ नेताओं से लेकर आम कार्यकर्ता की राय लेकर प्रत्याशी तय होगा। केंद्र व राज्य की डबल इंजन सरकार के कार्यों को लेकर फील्ड में जाएंगे। भाजपा पांचों सीटों पर उपचुनाव जीतेगी।
भास्कर – लोकसभा चुनाव में पार्टी का प्रदर्शन उम्मीद के अनुरूप नहीं रहा, चूक कहां रही?
राठौड़ – कांग्रेस ने भाजपा के बारे में भ्रम फैलाया। खास तौर पर एससी-एसटी व ओबीसी के बीच में। इससे पार्टी को नुकसान हुआ। अब कांग्रेस की कलई खुल गई है।
भास्कर – राजस्थान में बीजेपी कई खेमे दिखाई दे रहे हैं। कितनी बड़ी चुनौती मानते हैं?
राठौड़ – संगठन कार्यकर्ता से बनता है। शीर्ष नेतृत्व से साफ निर्देश हैं। भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस की नीति रहेगी। मैं ज़ोर देकर यह बात कह रहा हूं कि कार्यकर्ता के काम होंगे
भास्कर – किरोड़ी लाल मीणा ने मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया, उन्हें पार्टी कैसे मनाएगी?
राठौड़ – किरोड़ीलाल मीणा पार्टी के वरिष्ठ नेता हैं। उनसे बात की जाएगी और जो भी पार्टी के लिए उचित होगा, वह निर्णय लिया जाएगा। पार्टी में अनुशासन व एकजुट
रखने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को एकसाथ लेकर चलेंगे।
भास्कर- एक आम कार्यकर्ता से प्रदेश अध्यक्ष तक, कैसा रहा ये सफ़र?
राठौड़ – मैंने सन् 1962 में पहली बार संघ का स्वयंसेवक बना था। संगठन का काम करने के लिए प्रचारक का दायित्व मिला। आपातकाल के दौरान तत्कालीन कांग्रेस सरकार ने मुझ पर दो हज़ार का इनाम घोषित किया था। संघ के निर्देश पर 1980 नई बनी भाजपा में काम करने का मौक़ा मिला। चार बार पाली जिले के अध्यक्ष का दायित्व रहा। सुमेरपुर की जनता ने दो बार विधानसभा भेजा। 2024 में राज्यसभा के लिए चुना गया।