Published On: Wed, Dec 4th, 2024

राजस्थान में 3°C तक पारा गिरेगा: हिमाचल में नदियों के साथ नल भी जमे; भोपाल-इंदौर समेत पूरे MP में बादल छाए


  • Hindi News
  • National
  • IMD Weather Update; Himachal Pradesh Mumbai Cold Wave | CG Telangana Maharashtra Earthquake

नई दिल्लीकुछ ही क्षण पहले

  • कॉपी लिंक
फेंगल तूफान गुजरने के बाद भी कई राज्यों में बादल छाए हुए हैं। आज सुबह मुंबई के कुछ हिस्सों में धुंध की परत छाई रही। - Dainik Bhaskar

फेंगल तूफान गुजरने के बाद भी कई राज्यों में बादल छाए हुए हैं। आज सुबह मुंबई के कुछ हिस्सों में धुंध की परत छाई रही।

फेंगल तूफान गुजरने के बाद भी कई राज्यों में बादल छाए हुए हैं। आज सुबह मुंबई के कुछ हिस्सों में धुंध की परत छाई रही। IMD के अनुसार, शहर के कुछ हिस्सों में आज भी आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है।

IMD के अनुसार, अगले तीन-चार दिनों तक रात के तापमान में लगातार गिरावट का दौर रहेगा। इससे राज्य के कई इलाकों में कड़ाके की ठंड पड़ सकती है। पहाड़ों से आ रही हवाओं ने उत्तर भारतीय राज्यों में ठिठुरन बढ़ा दी है।

वहीं, हिमाचल प्रदेश में कुल्लू और लाहौल स्पीति की ऊंची चोटियों पर मंगलवार को भी रुक-रुक कर बर्फबारी का दौर जारी रहा। इस कारण राज्य के कल्पा में न्यूनतम तापमान -1 डिग्री तक रिकॉर्ड किया गया। तापमान गिरने से झरनों, नदी-नालों के साथ अब नल भी जमने लगे हैं।

बीते दिन शिमला सहित अन्य इलाकों में मौसम साफ बना रहा। इससे अधिकतम तापमान में कुछ बढ़ोतरी भी दर्ज की गई। मौसम विभाग ने आज (बुधवार) से 7 दिसंबर तक प्रदेश में सभी जगह मौसम के साफ रहने का पूर्वानुमान जारी किया है।

इस बीच प्रदेश के मैदानी क्षेत्रों में कोहरे का प्रकोप जारी रहेगा। विभाग ने 8 व 9 दिसंबर को लाहौल-स्पीति, कुल्लू, चंबा, किन्नौर, मंडी व कांगड़ा जिले के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बारिश-बर्फबारी का पूर्वानुमान जारी किया है। हालांकि, पंजाब में अगले 6 दिन मौसम ड्राई रहने का अनुमान जारी किया गया है।

उधर बुधवार सुबह तेलंगाना में 5.3 की तीव्रता का भूकंप आया। इसका असर महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ में भी महसूस किया गया। भूकंप सुबह करीब 7:30 बजे आया। इसका केंद्र जमीन से 40 Km की गहराई में था।

राज्यों के मौसम की खबरें…

उत्तर प्रदेश: मेरठ सबसे कम तापमान 10°C रिकॉर्ड, वेस्ट यूपी के AQI में सुधार

यूपी में सोमवार रात को मेरठ सबसे ठंडा शहर रहा। यहां का न्यूनतम तापमान 10.0°C रिकॉर्ड किया गया। दूसरे नंबर पर बरेली सबसे ठंडा रहा। यहां का न्यूनतम तापमान 10.1°C रिकॉर्ड किया गया। गोरखपुर तीसरा सबसे ठंडा शहर रहा। यहां का न्यूनतम तापमान 11.2°C रिकॉर्ड किया गया।

सरदार पटेल कृषि विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही ने बताया कि मंगलवार को मौसम में फिर बदलाव आया। रात के तापमान में गिरावट आई। दिन में तापमान बढ़ गया। मंगलवार को मौसम कार्यालय पर मेरठ का अधिकतम तापमान 27.2°C और न्यूनतम तापमान 10.0°C रिकॉर्ड किया गया। पूरी खबर पढ़ें…

राजस्थान: कल से तेज होगी सर्दी, दिन-रात का तापमान 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरेगा

राजस्थान में 5 दिसंबर से सर्दी के तेवर थोड़े तेज हो सकते हैं। उत्तर भारत में एक्टिव वेस्टर्न डिर्स्टबेंस के गुजरने के बाद यहां उत्तरी सर्द हवा चलेगी। इससे अधिकांश हिस्सों में तापमान 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरने की संभावना है। इसके साथ ही उत्तर-पूर्वी राजस्थान के शहरों में सुबह-शाम सर्द हवा भी चल सकती है।

पिछले 24 घंटे में राज्य में सभी जगह आसमान साफ रहा। बाड़मेर में कल दिन का अधिकतम तापमान 30.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। जालोर, धौलपुर, जोधपुर में भी कल दिन का अधिकतम तापमान 29 से 30 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज हुआ। ​​​​​ वहीं,​​डूंगरपुर, बारां, बीकानेर, चूरू, जैसलमेर, चित्तौड़गढ़, जयपुर में भी अधिकतम तापमान 29 डिग्री के करीब रहा। पूरी खबर पढ़ें…

मध्य प्रदेश: भोपाल-इंदौर समेत पूरे राज्य में बादल छाए, बर्फीली हवाओं से ग्वालियर-चंबल में ठिठुरन

मध्यप्रदेश में इस समय 2 तरह का मौसम है। ‘फेंगल’ तूफान की वजह से प्रदेश में बादल छाए हुए हैं और रात का टेम्परेचर 6 डिग्री तक बढ़ गया है। दूसरी ओर, बर्फीली हवाओं की वजह से ग्वालियर-चंबल ठिठुर रहे हैं। अगले 2-3 दिन तक तूफान का असर रहेगा। बादल छाए रहेंगे और रात के तापमान में बढ़ोतरी होगी। इसके बाद पूरे प्रदेश में फिर से सर्दी बढ़ जाएगी।

मौसम वैज्ञानिक वीएस यादव ने बताया कि जब भी बादल रहते हैं तो रात के तापमान में गिरावट की बजाय बढ़ोतरी होती है। इस समय भी ऐसा ही मौसम है। पिछली 2 रात से भोपाल, उज्जैन, इंदौर समेत कई शहरों में पारे में बढ़ोतरी हुई है। वहीं, ठिठुरन की वजह सर्द हवाएं हैं। अभी प्रदेश में औसत 8 से 10 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से उत्तरी हवाएं चल रही हैं। पूरी खबर पढ़ें…

छत्तीसगढ़: अगले 4 दिन बढ़ेगी ठंड, 4 डिग्री तक लुढ़केगा रात का पारा

फेंगल तूफान का असर खत्म होने के बाद छत्तीसगढ़ में मौसम साफ होने लगा है। इससे अब रात में ठंड बढ़ेगी। मौसम विभाग का कहना है कि अगले तीन-चार दिनों तक रात के तापमान में लगातार गिरावट का दौर रहेगा। इससे राज्य के कई इलाकों में कड़ाके की ठंड पड़ सकती है।

वहीं, बस्तर में अगले तीन दिन हल्के बादल रहने और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। तूफान और उसका असर खत्म होने के बाद समुद्र में बने सिस्टम से प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में पिछले दो-तीन दिनों से बारिश और बादल रहे, जिससे दिन और रात का पारा सामान्य से ज्यादा बना हुआ है। पूरी खबर पढ़ें…

हरियाणा: अगले 3 दिन तक बढ़ेगी ठंड, हल्का कोहरा छाने की संभावना

पहाड़ों से आ रही हवाओं ने हरियाणा में ठिठुरन बढ़ा दी है। दोपहर बाद से चल रही बयार के कारण रात के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। प्रदेश के दो जिलों महेंद्रगढ़ और रोहतक में दिन और रात सबसे अधिक सर्द रही। रोहतक में दिन का तापमान 25 डिग्री दर्ज किया गया। महेंद्रगढ़ में न्यूनतम तापमान 9.0 डिग्री दर्ज किया गया। अब प्रदेश में रात का तापमान सामान्य श्रेणी में आ गया है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि 8 दिसंबर तक मौसम शुष्क रहने की संभावना है। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…

.



Source link

About the Author

-

Leave a comment

XHTML: You can use these html tags: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <s> <strike> <strong>