Published On: Tue, Jun 4th, 2024

राजस्थान की 25 सीटों पर 8 बजे शुरू होगी काउंटिंग: सबसे पहले टोंक-सवाई माधोपुर के नतीजे आएंगे; 5 मंत्री-लोकसभा अध्यक्ष का भविष्य तय होगा – Rajasthan News


राजस्थान की 25 लोकसभा सीटों के रिजल्ट आज (मंगलवार) आएंगे। सुबह 8 बजे से वोटों की गिनती शुरू होगी। साढ़े आठ बजे तक रुझान आने शुरू हो जाएंगे। सबसे पहले टोंक-सवाई माधोपुर सीट का रिजल्ट आएगा और सबसे लास्ट में राजसमंद सीट के परिणाम जारी होंगे। दोपहर करीब 1

.

राजस्थान में इस लोकसभा चुनाव में दो चरणों में वोटिंग हुई थी। पहले चरण की 12 सीटों पर सिर्फ 57.88% वोटिंग हुई थी, हालांकि दूसरे चरण की 13 सीटाें पर मतदान प्रतिशत बढ़ा था। यहां कुल 65.03% वोटिंग हुई। इस चुनाव में सभी 25 सीटों को मिलाकर 62.09% मतदान हुआ है, जो 2019 से 4 प्रतिशत कम है। 2019 में 66.34 फीसदी मतदान हुआ था।

राजस्थान सरकार में कैबिनेट मंत्री सुरेश रावत (बाएं) पुष्कर में जश्न की तैयारी करते दिखे। उन्होंने कार्यकर्ताओं को बांटने के लिए अपने हाथ से लड्‌डू बनाए।

राजस्थान सरकार में कैबिनेट मंत्री सुरेश रावत (बाएं) पुष्कर में जश्न की तैयारी करते दिखे। उन्होंने कार्यकर्ताओं को बांटने के लिए अपने हाथ से लड्‌डू बनाए।

एग्जिट पोल में भाजपा को बढ़त, कांग्रेस का खुलेगा खाता
लोकसभा चुनावों की वोटिंग के बाद आए देश के सभी एग्जिट पोल में राजस्थान में भाजपा को बढ़त मिलने का अनुमान लगाया गया है। हालांकि भाजपा सभी 25 सीटें जीतने की हैट्रिक मारने से चूकती हुई दिखाई दे रही है और कांग्रेस का दस साल बाद राजस्थान में खाता खुलने का अनुमान लगाया जा रहा है। 2014 और 2019 में भाजपा और गठबंधन ने सभी 25 सीटों पर जीत दर्ज की थी।

भाजपा को 55%, कांग्रेस को 41% वोट शेयर
एबीपी-सी वोटर्स के सर्वे में भाजपा को 55%, इंडिया गठबंधन को 39% और अन्य को 06% वोट मिलने की संभावना जताई गई है। वहीं, इंडिया टुडे-एक्सिस माय इंडिया के सर्वे में भाजपा को 51%, कांग्रेस को 41% वोट शेयर मिलता दिखाई दे रहा है। यदि वोट शेयर इसी के आसपास रहता है तो भाजपा के लिए यह 2014 और 2019 से भी कम होगा और कांग्रेस का इन तीनों चुनाव में सबसे ज्यादा होगा।

लोकसभा चुनाव एक नजर में

काउंटिंग में 15 हजार से ज्यादा कर्मचारी लगे

जोधपुर में काउंटिंग की तैयारियों को कर्मचारियों ने अंतिम रूप दिया।

जोधपुर में काउंटिंग की तैयारियों को कर्मचारियों ने अंतिम रूप दिया।

पढ़िए, पिछले तीन लोकसभा चुनावों के क्या रहे थे रिजल्ट…

यह खबर भी पढ़ें…

कांग्रेस क्यों कर रही 5-7 सीट जीतने का दावा?:वोटिंग प्रतिशत से तय हो जाता है हवा का रुख, पिछले चार चुनावों के आंकड़ों से समझिए

लोकसभा चुनाव में टोटल वोटिंग पर्सेंटेज गिरने से कांग्रेस के खेमे में उत्साह है। कांग्रेस के नेताओं का मानना है कि वोटिंग टर्न आउट कम रहना पार्टी के फेवर में है और वह राजस्थान में 7 सीट तक जीत सकती है। इधर, भाजपा सभी 25 सीटें जीतने का दावा तो कर रही है, लेकिन वोटिंग पैटर्न को देखने के बाद असमंजस है। सभी सीटें जीतने की बात बीजेपी नेता अंदर खाने उतने कॉन्फिडेंस से नहीं बोल रहे, जितने कॉन्फिडेंस से 2019 में बोल रहे थे। पढ़ें पूरी खबर

कांग्रेस के आरोपों को मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने किया खारिज:प्रवीण गुप्ता बोले- डेटा में गड़बड़ी नहीं, ​​​​​​EVM स्ट्रॉन्ग रूम डबल सील्ड, कोई नहीं खोल सकता

चुनाव आयोग के कामकाज पर कांग्रेस के सवाल उठाने, डेटा में गड़बड़ी और कार्रवाई करने में भेदभाव करने के आरोपों पर सियासत गर्म है। राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रवीण गुप्ता ने कांग्रेस के तीन मुद्दों पर लगाए गए आरोपों पर जवाब देते हुए कहा कि वोटिंग डेटा में कोई गड़बड़ी नहीं है, डेटा वही है जो चुनाव के अगले दिन सी विजिल एप पर डाला गया था। पूरी खबर पढ़ें

.



Source link

About the Author

-

Leave a comment

XHTML: You can use these html tags: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <s> <strike> <strong>