Published On: Mon, Aug 12th, 2024

राजपाल यादव की करोड़ों की प्रापॅर्टी सीज: 5 करोड़ का लोन नहीं चुका पाए एक्टर, 2018 में इसी मामले में जेल गए थे


6 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

बॉलीवुड एक्टर राजपाल यादव की करोड़ों की संपत्ति को बैंक ने सीज कर दिया है। यह मामला साल 2012 में रिलीज हुई एक्टर की फिल्म ‘अता पता लापता’ से जुड़ा हुआ है। इस फिल्म को राजपाल ने डायरेक्ट किया था वहीं उनकी पत्नी राधा यादव इसकी प्रोड्यूसर थीं।

फिल्म के लिए राजपाल ने सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया मुंबई की बांद्रा ब्रांच से 5 करोड़ का लोन लिया गया था। अब लोन न चुका पाने के कारण उनकी शाहजहांपुर में सेठ एनक्लेव स्थित करोड़ो की संपत्ति को बैंक ने सीज कर दिया है।

2012 में रिलीज हुई 'अता पता लापता' से राजपाल ने डायरेक्टोरियल डेब्यू किया था।

2012 में रिलीज हुई ‘अता पता लापता’ से राजपाल ने डायरेक्टोरियल डेब्यू किया था।

प्रॉपर्टी पर बैंक ने लगाया अपना बोर्ड
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो मुंबई से सेंट्रल बैंक आफ इंडिया के अधिकारी 2 दिन पहले ही शाहजहांपुर पहुंचे थे। रविवार को राजपाल की प्रॉपर्टी पर बैंक का बैनर लगा दिया। इसमें लिखा है कि यह संपत्ति सेंट्रल बैंक आफ इंडिया मुंबई की है इस पर किसी तरह का कोई भी खरीद फरोख्त ना की जाए। सोमवार सुबह सेंट्रल बैंक आफ इंडिया मुंबई के अधिकारी इस प्रॉपर्टी पर पहुंचे और इसे सीज कर दिया।

राजपाल ने 1999 में फिल्म 'दिल क्या करे' से बॉलीवुड डेब्यू किया था। हालांकि उन्हें असल पहचान साल 2000 में रिलीज हुई फिल्म 'जंगल' से मिली थी।

राजपाल ने 1999 में फिल्म ‘दिल क्या करे’ से बॉलीवुड डेब्यू किया था। हालांकि उन्हें असल पहचान साल 2000 में रिलीज हुई फिल्म ‘जंगल’ से मिली थी।

2018 में जेल में बिताए थे तीन महीने
इससे पहले साल 2018 में भी राजपाल को इस मामले में 3 महीने के लिए जेल जाना पड़ा था। दिल्ली बेस्ड कंपनी मुरली प्रोजेक्ट्स ने राजपाल यादव की कंपनी श्री नौरंग गोदावरी एंटरटेनमेंट के खिलाफ सिविल केस फाइल किया था। राजकुमार ने यह लोन साल 2010 में लिया था।

खबरें और भी हैं…

.



Source link

About the Author

-

Leave a comment

XHTML: You can use these html tags: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <s> <strike> <strong>