Published On: Tue, Dec 17th, 2024

राजगीर महोत्सव को यादगार बनाएगी सद्भावना यात्रा: भाईचारे का संदेश देना उद्धेश्य, स्कूली बच्चों के साथ सामाजिक संगठन और आम लोग भी होंगे शामिल – Nalanda News


राजगीर महोत्सव की तैयारियां जोरों पर हैं। इस बार महोत्सव को यादगार बनाने के लिए 22 दिसंबर को एक भव्य सद्भावना यात्रा निकाली जाएगी। यह यात्रा स्वर्ण भंडार से निकलकर पैदल चलते हुए विश्व शांति स्तूप परिसर तक जाएगी।

.

राजगीर अनुमंडल पदाधिकारी कुमार ओमकेश्वर ने बताया कि महोत्सव को सफल बनाने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस बार महोत्सव में कई नए आकर्षण होंगे।

सद्भावना यात्रा का उद्देश्य सभी धर्मों के लोगों को एक साथ लाना और भाईचारे का संदेश देना है। इस यात्रा में स्कूली बच्चे, सामाजिक संगठनों के लोग और आम जनता भी शामिल होंगे।

स्वर्ण भंडार से शुरू होकर विश्व शांति स्तूप तक जाएगी यात्रा।

स्वर्ण भंडार से शुरू होकर विश्व शांति स्तूप तक जाएगी यात्रा।

महोत्सव स्थल की सजावट

महोत्सव स्थल को बेहद खूबसूरती से सजाया जाएगा। एशियन हॉकी गेम्स की तर्ज पर महोत्सव स्थल को सजाया जाएगा। होटल एसोसिएशन से भी अपील की गई है कि वे अपने होटलों को सजाएं।

महोत्सव के दौरान यातायात और सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। सभी चौक-चौराहों पर यातायात पुलिस तैनात रहेगी।

महोत्सव स्थल पर पेयजल, शौचालय और अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। स्वच्छता का भी पूरा ध्यान रखा जाएगा।

राजगीर महोत्सव बिहार का एक प्रमुख सांस्कृतिक कार्यक्रम है। इस वर्ष का महोत्सव और भी भव्य होने वाला है। यह महोत्सव लोगों को एक साथ लाने और उन्हें भारतीय संस्कृति से रूबरू कराने का एक अच्छा अवसर होगा।

.



Source link

About the Author

-

Leave a comment

XHTML: You can use these html tags: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <s> <strike> <strong>