रक्सौल में ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर निकली सिंदूर यात्रा: महिला मोर्चा ने भारतीय सेना को किया सलाम, देशभक्ति के नारों से गूंजा शहर – Motihari (East Champaran) News

रक्सौल में भारतीय सेना के ऑपरेशन सिंदूर की सफलता को सम्मानित करने के लिए जिला महिला मोर्चा ने शनिवार को सिंदूर यात्रा निकाली। जिला महिला मोर्चा की अध्यक्ष ज्योतिराज गुप्ता ने यात्रा का नेतृत्व किया। ज्योतिराज गुप्ता ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर भारतीय सेन
.

सिंदूर यात्रा में शामिल महिलाएं
यात्रा के दौरान लगे नारे
यात्रा के दौरान भारत माता की जय, भारतीय सेना जिंदाबाद, नारी शक्ति जिंदाबाद और पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए गए। इससे पूरे नगर में राष्ट्रभक्ति का माहौल बन गया। ज्योति गुप्ता ने कहा कि भारतीय सेना ने देश की रक्षा के साथ विश्व मंच पर भारत का नाम रोशन किया है। यह यात्रा नारी शक्ति की ओर से सेना को सम्मान देने का प्रयास था।
कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष अनुराधा शर्मा, जिला मंत्री मीतू गुप्ता, महिला मोर्चा महामंत्री पूनम देवी और सोशल मीडिया प्रभारी पार्वती तिवारी समेत कई पदाधिकारी मौजूद थे। साथ ही सैकड़ों महिलाएं शामिल हुईं। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य देशभक्ति को बढ़ावा देना और सेना के पराक्रम को सम्मान देना था।