येदियुरप्पा के खिलाफ POCSO केस में गैर-जमानती अरेस्ट वारंट: पूर्व CM पर नाबालिग से यौन शोषण का आरोप, लड़की रेप केस में मदद मांगने गई थी
![](https://net4newsonline.in/wp-content/uploads/2024/05/ad6-min.jpg)
बेंगलुरु2 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
![येदियुरप्पा तीन बार कर्नाटक के मुख्यमंत्री का पद संभाल चुके हैं। - Dainik Bhaskar](https://net4newsonline.in/wp-content/uploads/2024/06/येदियुरप्पा-के-खिलाफ-POCSO-केस-में-गैर-जमानती-अरेस्ट-वारंट-पूर्व.gif)
येदियुरप्पा तीन बार कर्नाटक के मुख्यमंत्री का पद संभाल चुके हैं।
कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा के खिलाफ POCSO मामले में बेंगलुरु की एक अदालत ने गुरुवार 13 जून को गैर-जमानती गिरफ्तारी वारंट जारी किया।
पूर्व CM के खिलाफ एक नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ करने के आरोप में FIR दर्ज की गई थी। मामला 2 फरवरी को बेंगलुरु का है।
नाबालिग की मां की शिकायत के आधार पर बेंगलुरु के सदाशिवनगर पुलिस स्टेशन में येदियुरप्पा के खिलाफ POCSO और 354 (A) के तहत मामला दर्ज किया गया था। FIR दर्ज करवाने वाली महिला (पीड़ित की मां) की 26 मई को मौत हो गई थी। वह लंग कैंसर की मरीज थीं। हालांकि, कर्नाटक DIG ने मामले को ADGP के तहत CID को सौंप दिया था।
येदियुरप्पा ने मार्च में कहा था कि मुझ पर लगे सभी आरोप झूठे हैं, लेकिन मैं अभी ये नहीं कह सकता कि इसके पीछे कोई राजनीतिक मकसद है।
आरोप- लड़की मदद मांगने गई थी, येदि ने जबरदस्ती की
FIR के मुताबिक पीड़ित लड़की 2 फरवरी उसके साथ हुए यौन उत्पीड़न के एक मामले में येदियुरप्पा से मदद मांगने बेंगलुरु में उनके डॉलर्स कॉलोनी स्थित घर गई थी। तभी उन्होंने उसका यौन उत्पीड़न किया। जब पीड़ित कमरे से बाहर भागी तो उसने अपनी मां से कथित छेड़छाड़ के बारे में बताया।
पीड़ित की मां की शिकायत के आधार पर FIR दर्ज की गई। हालांकि, मामला सामने आने के बाद येदियुरप्पा के ऑफिस ने कुछ दस्तावेज जारी किए। इनमें बताया गया कि FIR करने वाली महिला अब तक अलग-अलग लोगों पर 53 केस कर चुकी है।
पीड़ित की मां बोली थी- येदि ने चुप रहने को कहा था
FIR के मुताबिक महिला ने आगे यह भी आरोप लगाया कि जब उसने येदियुरप्पा से इस बारे में पूछा तो उन्होंने कहा कि वह जांच कर रहे थे कि लड़की के साथ रेप हुआ है या नहीं। बाद में येदियुरप्पा ने कथित तौर पर माफी मांगी और महिला से मामले के बारे में किसी को नहीं बताने को कहा।
![](https://net4newsonline.in/wp-content/uploads/2024/06/येदियुरप्पा-के-खिलाफ-POCSO-केस-में-गैर-जमानती-अरेस्ट-वारंट-पूर्व.jpg)
येदि बोले- मैंने ही महिला की मदद के लिए कमिश्नर को कहा था, वह मेरे खिलाफ ही बोलने लगी
अपने ऊपर लगे यौन उत्पीड़न के आरोप पर येदियुरप्पा ने कहा था- ‘कुछ दिन पहले एक महिला मेरे घर आई थी वह रोते हुए कह रही थी कि कुछ समस्या है। मैंने उससे पूछा कि मामला क्या है और मैंने खुद पुलिस को फोन किया कमिश्नर को मामले की जानकारी दी और उनसे उसकी मदद करने को कहा। बाद में महिला मेरे खिलाफ बोलने लगी।’
येदि ने बताया- ‘मैंने ही यह मामला पुलिस कमिश्नर तक पहुंचाया है। कल पुलिस ने मेरे खिलाफ शिकायत दर्ज की। देखते हैं आगे क्या होता है। मैं ये नहीं कह सकता इसके पीछे कोई राजनीतिक मकसद है। मैंने पीड़ित की पैसों से मदद की थी। FIR का समय संदिग्ध है, क्योंकि ये चुनाव से ठीक पहले हुई है।”
कर्नाटक के 19वें मुख्यमंत्री रहे हैं बीएस येदियुरप्पा
बीएस येदियुरप्पा ने 2007 में सात दिनों के लिए कर्नाटक के मुख्यमंत्री के रूप में कार्य किया। इसके बाद उन्होंने 2008 से 2011 तक, मई 2018 में तीन दिनों के लिए और फिर जुलाई 2019 से जुलाई 2021 तक मुख्यमंत्री रह चुके हैं। हफ्तों चले ड्रामे और अनिश्चितता के बाद उन्होंने 2021 में इस्तीफा दे दिया था। अपने फैसले की घोषणा करते समय येदियुरप्पा ने मंच से रोते हुए कहा था कि कर्नाटक के लोगों ने उनकी सरकार पर विश्वास खो दिया है।
राज्य की कांग्रेस सरकार बोली- मामला संवेदनशील है
इधर, मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए कर्नाटक के गृह मंत्री जी परमेश्वर ने कहा कि एक महिला ने हमारे पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा के खिलाफ सदाशिवनगर पुलिस स्टेशन में शिकायत दी, जिसमें कहा गया कि उनकी बेटी के साथ छेड़छाड़ की गई है। इसलिए पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच जारी है। जब तक हमें सच्चाई का पता नहीं चलता, हम कुछ भी उजागर नहीं कर सकते। यह बहुत संवेदनशील मामला है, क्योंकि इसमें एक पूर्व मुख्यमंत्री शामिल हैं। देखते हैं रिपोर्ट क्या कहती है।
जी परमेश्वर बोले- मुझे नहीं लगता कि इसमें कोई राजनीतिक एंगल है। हम महिला को नहीं जानते। वह पुलिस के पास गई और शिकायत की। पुलिस ने उसे मना नहीं किया और मामला दर्ज कर लिया।
ये खबर भी पढ़ें …
बंगाल गवर्नर पर सेक्शुअल हैरेसमेंट का दूसरा केस, क्लासिकल डांसर बोली- बोस ने दिल्ली के होटल में शोषण किया; पूर्व स्टाफ भी लगा चुकी आरोप
![](https://net4newsonline.in/wp-content/uploads/2024/06/1718282718_358_येदियुरप्पा-के-खिलाफ-POCSO-केस-में-गैर-जमानती-अरेस्ट-वारंट-पूर्व.jpg)
पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस के खिलाफ सेक्शुअल हैरेसमेंट का एक और केस सामने आया है। उन पर एक ओडिसी क्लासिकल डांसर ने दिल्ली के एक 5 स्टार होटल में यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। शिकायत अक्टूबर 2023 में दर्ज कराई गई थी। पूरी खबर पढ़ें …