यूपी के 57 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट: मुरादाबाद में बूंदाबांदी, संभल में 4 घंटे तेज बरसात, यूपी आ रहा मानसून बिहार में अटका – Varanasi News

यूपी में बुंदेलखंड के ललितपुर में दस्तक देने वाला मानसून झारखंड चला गया। हालांकि, प्री-मानसून के असर से मौसम में तेजी से बदलाव आया है। बुधवार को 47 जिलों में बारिश हुई। सबसे ज्यादा अयोध्या में 88 मिमी बरसात रिकॉर्ड की गई। मौसम विभाग ने गुरुवार को 57
.

मानसून कहां तक पहुंचा
- मानसून की अरब सागर की शाखा में अधिक सक्रियता के कारण दक्षिण-पश्चिम मानसून ने ललितपुर के रास्ते प्रदेश में दस्तक दी थी। यह मानसून आगे नहीं बढ़ा। ललितपुर को छूकर झारखंड की ओर चला गया।
- बंगाल की खाड़ी से आने वाला मानसून बिहार के रक्सौल में अटका है। मौसम वैज्ञानिकों का अनुमान है कि 3 दिन में यूपी पहुंच सकता है।
आगे कैसा रहेगा मौसम
अगले 4 से 5 दिनों में दिन का पारा 6 डिग्री और रात का पारा 5 डिग्री तक नीचे जाएगा। पूर्वी और पश्चिमी यूपी के ज्यादातर हिस्सों में बारिश हो सकती है।