Published On: Thu, Jun 5th, 2025

यमुनानगर में 2 महिलाओं समेत 6 व्यक्ति डूबे: गंगा दशहरा पर स्नान करने आए थे; बचाने आया मंदिर का पुजारी भी शामिल – Yamunanagar News

Share This
Tags


यमुना घाट में डूब रहे लोगों के वीड़ियो सामने आए हैं।

यमुनानगर में गुरुवार दोपहर को यमुना घाट पर स्नान करते हुए 6 व्यक्ति पानी में डूब गए। इनमें 3 महिलाएं हैं। मंदिर का पुजारी और उनकी पत्नी भी डूबने वालों में शामिल है। यमुना घाट में डूबे व्यक्तियों की तलाश जारी है। ये सभी गुरुवार को गंगा दशहरा पर स्नान

.

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, यमुनानगर में यमुना किनारे बने हनुमान मंदिर घाट पर सिटी सेंटर के पीछे दोपहर को डेढ़ बजे के करीब कुछ महिलाएं व पुरुष व पुरुष स्नान कर रहे थे। इसी बीच दो महिलाएं यमुना घाट पर बनी रेलिंग के आगे चली गई। वे कुछ देर बाद ही गहरे पानी में डूबने लगी। इस बीच दोनों महिलाओं को बचाने लिए पास में नहा रहे दो व्यक्ति भी गहरे पानी में चले गए। वो भी डूबने लगे।

यमुना घाट पर मंदिर के पीछे गंगा दशहरा पर स्नान के दौरान हादसा हुआ है।

यमुना घाट पर मंदिर के पीछे गंगा दशहरा पर स्नान के दौरान हादसा हुआ है।

दो महिलाओं और दो पुरुषों को यमुना में डूबते देख कर वहां हड़कंप मच गया। लोगों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। इस बीच मंदिर के पुजारी व उसकी पत्नी भी मौके पर पहुंची और डूब रही महिलाओं व पुरुषों को बचाने के लिए यमुना घाट में छलांग लगा दी। दोनों भी उनको बचा नहीं सके और साथ में ही डूब गए।

सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।



Source link

About the Author

-

Leave a comment

XHTML: You can use these html tags: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <s> <strike> <strong>