यमुनानगर में युवक का अपहरण कर किया हमला: स्नैप चेट पर अज्ञात लोगों के साथ था लाइव, जख्मी हालत में सड़क पर पड़ा मिला – Yamunanagar News

यमुनानगर में एक युवक का अपहरण कर घायल करने का मामला सामने आया है। युवक पहले तो रात के समय स्नैप चेट पर अज्ञात लोगों के साथ लाइव देखा गया और फिर एक बजे वह घायल अवस्था में डायल 112 को सड़क पर पड़ा मिला। हालत गंभीर होने के चलते उसे सिविल अस्पताल ले जाया ग
.
युवक के चाचा की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हाकम सिंह निवासी गांव खंडवा ने बताया कि 27 मई को शाम करीब 7 बजे साहिल पुत्र गुलाब सिंह, निवासी गांव हरिपुर कांबोज, उसके भतीजे वंश (20) को अपने साथ ले गया। रात 12 बजे वंश स्नैप चेट पर कुछ अज्ञात लोगों के साथ लाइव देखा गया।
पेट्रोल पंप के पास घायल अवस्था में मिला
इसके बाद, रात 1 बजे के आसपास डायल 112 की गाड़ी ने वंश को गांव करेड़ा के पास रिलायंस पेट्रोल पंप के सामने घायल अवस्था में पाया और उसे सिविल अस्पताल यमुनानगर में भर्ती कराया। गंभीर हालत के कारण वंश को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया।
अगले दिन, 28 मई को हमारे गांव के एक पुलिस कर्मचारी ने बताया कि आपके लड़के वंश का सड़क हादसा हो गया है और वह सिविल अस्पताल यमुनानगर मे भर्ती है। फिर हम सिविल अस्पताल यमुनानगर गए तो वहां पर जाकर पता चला कि भतीजे की हालत गंभीर होने के कारण उसको पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया है।
कोमा में युवक
फिर हम पीजीआई चंडीगढ़ गए, जहां पर हमने देखा कि वंश की हालत बहुत गंभीर है और ना तो बोल रहा है। वह एक तरह से कौमा में है। हाकम सिंह ने आरोप लगाया कि वंश का अपहरण कर उस पर जानलेवा हमला कर हत्या की कोशिश की गई है।
शिकायत मिलने पर आज (बुधवार को) मामला दर्ज किया गया है। जांच अधिकारी लखविंद्र ने बताया कि शिकायत के आधार पर वंश को घर से ले जाने वाले साहिल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस पेट्रोल पंप के आसपास सीसीटीवी फुटेज भी चेक कर रही है।