यमुनानगर में दहेज उत्पीड़न के आरोप में पति नामजद: प्रमोशन के लिए सीनियर के साथ संबंध बनाने का डालता था दबाव, अश्लील वीडियो दिखाता था – Yamunanagar News

यमुनानगर की एक महिला ने अपने ससुरालजनों पर दहेज उत्पीड़न, मारपीट और मानसिक यातनाएं देने का आरोप लगाया है। आरोपियों की पहचान पति अरुण शर्मा, सास कांता देवी, जेठ राहुल, जीजा संदीप शर्मा, और हरशिव वासी गांव मलकपुर, जिला मोहाली, पंजाब के रूप में हुई है।
.
महिला का आरोप है कि ससुराल वाले उससे कार की डिमांड करते थे। इतना ही नहीं उसका पति अपने प्रमोशन के लिए उसे अपने सीनियर के साथ शारीरिक संबंध बनाने का दबाव भी डालता था। एक दिन महिला को मारपीट कर घर से निकाल दिया और उसके दोनों बच्चे भी छीन लिए।
कार की करते थे डिमांड
पुलिस को दी शिकायत में यमुनानगर वासी एक महिला ने बताया कि उसकी शादी 9 दिसंबर 2020 को अरुण के साथ हिंदू रीति-रिवाज से हुई थी। शादी में उनके मायके वालों ने 6-7 लाख रुपए खर्च किए और सोने-चांदी के जेवरात सहित दहेज दिया, जो वर्तमान में आरोपियों के कब्जे में है।
शादी के बाद ससुराल में दहेज के लिए ताने सुनने पड़े और कार लालची कार की डिमांड करने लगे। महिला ने आरोप लगाया कि उनके पति अरुण शर्मा ने पिछले एक साल से उसके साथ मारपीट की, गाली-गलोच की, और घर खर्च के लिए पैसे देने से इनकार किया।
प्रमोशन के लिए सीनियर से संबंध बनाने का दबाव
इसके अलावा, अरुण ने अपने दोस्त अमन और ऑफिस के सीनियर के साथ अनैतिक संबंध बनाने का दबाव डाला, पोर्न फिल्में दिखाईं और मना करने पर मारपीट की। महिला ने यह भी बताया कि ससुराल में हरशिव ने उनके साथ अश्लील हरकतें कीं, जिसकी शिकायत करने पर उनके पति ने उल्टा उसे ही प्रताड़ित किया।
महिला ने बताया कि 25 दिसंबर 2024 को एक समझौते के बाद उसे ससुराल ले जाया गया, लेकिन वहां फिर से दहेज के लिए मारपीट की गई और उनके दोनों बच्चों 1 साल के बेटे दैविक और ढाई साल की बेटी परीशा को उनसे छीन लिया गया। 3 जनवरी 2025 को उसे घर से निकाल दिया गया। तब से वह अपने मायके में ही रह रही है। वह अपने बच्चे वापिस चाहती है।
पति के खिलाफ मामला दर्ज
मामले में जांच अधिकारी SI मीना ने मामले की प्रारंभिक जांच के बाद पुष्टि की कि अरुण शर्मा के खिलाफ दहेज उत्पीड़न, मारपीट, मानसिक यातना, और जान से मारने की धमकी जैसे आरोपों के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।