मोदी बोले- महाराष्ट्र ने कुर्सी फर्स्ट को नकारा: डंके की चोट पर कहा- एक हैं तो सेफ हैं; कोई ताकत 370 वापस नहीं ला सकती

नई दिल्ली5 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

पीएम मोदी ने भाजपा मुख्यालय में 49 मिनट का संबोधन दिया।
महाराष्ट्र चुनाव में बड़ी जीत दर्ज करने के बाद भाजपा मुख्यालय पहुंचे पीएम मोदी ने कहा- महाराष्ट्र देश का 6वां राज्य है जिसने भाजपा को लगातार तीन बार जनादेश दिया है।
गोवा, गुजरात, छत्तीसगढ़, हरियाणा और एमपी में हम लगातार तीन बार जीत चुके हैं। बिहार में भी NDA को तीन बार लगातार जनादेश मिला है।
मोदी बोले- महाराष्ट्र ने कुर्सी फर्स्ट वालों को नकारते हुए डंके की चोट पर कहा- एक हैं तो सेफ हैं।
अपने 49 मिनट के भाषण की शुरुआत पीएम मोदी ने जय भवानी, जय शिवाजी के नारे के साथ की और समापन भारत माता की जय और वंदेमातरम से किया।
मोदी ने अपने भाषण में महाराष्ट्र, कांग्रेस, अर्थव्यवस्था और विकास समेत कई मुद्दों पर बात की।

भाजपा मुख्यालय पहुंचने पर पीएम मोदी का राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने स्वागत किया।


पीएम मोदी का भाजपा मुख्यालय पर माला पहनाकर स्वागत किया गया।
इससे पहले भाजपा मुख्यालय पहुंचने पर भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने उनका स्वागत किया।
जेपी नड्डा ने कहा- आज का दिन ऐतिहासिक है। इसका श्रेय मोदी को जाता है। जनता ने पीएम मोदी की राष्ट्र सेवा पर मुहर लगाई है। महाराष्ट्र की जनता ने 2019 में भी भाजपा को जनादेश दिया था, लेकिन तब उद्धव ठाकरे की सत्ता की लालच ने जनता के आदेश का अपमान किया था।
महाराष्ट्र में भाजपा गठबंधन एकतरफा जीत मिली है। वहीं, कांग्रेस गठबंधन 60 से कम सीटों पर सिमट रहा है।
हालांकि, झारखंड झामुमो गठबंधन बढ़त बनाए हुए है। भाजपा गठबंधन पीछे है।
पीएम मोदी का भाषण पढ़ने के लिए ब्लॉग से गुजर जाएं…
अपडेट्स
03:43 PM23 नवम्बर 2024
- कॉपी लिंक
पीएम ने कहा- भारत दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनकर रहेगा
मोदी बोले- केवल 10 सालों में हमने भारत को दुनिया की सबसे 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यस्था बना दिया है। वो दिन दूर नहीं जब भारत दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनकर रहेगा। हम मिलकर आगे बढ़ेंगे। एकजुट होकर आगे बढे़ंगे। तो हर लक्ष्य पाकर रहेंगे। इसी भाव के साथ… एक हैं तो सेफ हैं…. भारत माता की जय… वंदे मारतम।
03:41 PM23 नवम्बर 2024
- कॉपी लिंक
मोदी बोले- हमें सेवक बनकर देश की सेवा करनी है
पीएम ने कहा- भाजपा का हर कार्यकर्ता देश के विकास में जुटा है। आप विश्वास इसको और मजबूत करता है। हमारे प्रतिनिधि विकास के संकल्प के प्रतिबद्ध हैं।
हमें सेवक बनकर देश के हर नागरिक की सेवा करनी है। उन सपनों को पूरा करना है जो देश की आजादी के मतबालों ने भारत के लिए देखे थे। हमें मिलकर विकसित भारत के सपने को साकार करना है।
03:40 PM23 नवम्बर 2024
- कॉपी लिंक
पीएम ने कहा- भाजपा का ध्येय सरकार बनाना नहीं, विकसित भारत बनाना है
मोदी बोले- मैं एक लाख ऐसे युवाओं को बीजेपी में लाना चाहता हूं जिनके परिवार का राजनीति से कोई संबंध नहीं है। ऐसे उम्मीदवारों को आज जनता ने समर्थन दिया है।
लोकतंत्र में जय-पराजय चलती रहेगी। चुनाव आएंगे-जाएंगे। भाजपा का ध्येय देश बनाने का है। केवल सरकार का बनाने का नहीं है। हम विकसित भारत बनाने केलिए निकले हैं।
03:38 PM23 नवम्बर 2024
- कॉपी लिंक
पीएम ने कहा- शहरी भारत इज ऑफ लिविंग चाहता है
मोदी बोले- आज का शहरी भारत इज ऑफ लिविंग चाहता है, इसके लिए उनका भरोसा बीजेपी-एनडीए पर है। आज बीजेपी देश के युवाओं को नए-नए सेक्टर में अवसर देने का काम कर रही है। स्टार्टअप के लिए बीजेपी नीतियां बना रही है। फैसले ले रही है। हमारा मानना है कि भारत के शहर विकास का इंजन हैं। शहर के विकास से गांव को ताकत मिलती है। हमारे शहर दुनिया के सर्वश्रेष्ठ शहरों के लिस्ट में आए हैं। बीजेपी-एनडीए की सरकारें इसी लक्ष्य के लिए काम कर रही है।
03:36 PM23 नवम्बर 2024
- कॉपी लिंक
मोदी बोले- जनता ने विकास की बाधाओं को नकारा
पीएम ने कहा- हरियाणा से मिले आशीर्वाद पर हमने बात की थी। आज महाराष्ट्र के सभी शहरों ने आज स्पष्ट राय रखी है। शहरी क्षेत्रों के गरीब, मिडिल क्लास ने भाजपा का समर्थन किया है। आधुनिक भारत का संदेश दिया है।
हमारे महानगरों ने विकास को चुना है। आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर को चुना है। विकास की बाधाओं को नकार दिया है।
03:34 PM23 नवम्बर 2024
- कॉपी लिंक
मोदी बोले- कांग्रेस का अर्बन नक्सलवाद भारत के सामने चुनौती
पीएम ने कहा- कांग्रेस का परिवार सत्ता के बिना जी नहीं सकता, चुनाव जीतने के लिए लोग कुछ भी कर सकते हैं। दक्षिण में जाकर उत्तर को, उत्तर में जाकर दक्षिण को और विदेश में जाकर देश को गाली देना।
हर दिन नया झूठ बोलते रहना, कांग्रेस और उसके परिवार की सच्चाई बन गई है। आज कांग्रेस का अर्बन नक्सलवाद भारत के सामने चुनौती बनकर खड़ा हो गया है। इसका रिमोट देश के बाहर है। इससे बचना जरूरी है। कांग्रेस की हकीकत जानना जरूरी है।
03:33 PM23 नवम्बर 2024
- कॉपी लिंक
PM मोदी LIVE
03:32 PM23 नवम्बर 2024
- कॉपी लिंक
मोदी ने कहा- कांग्रेसी अपने जमाने की कांग्रेस ढूंढ रहे
पीएम बोले- देश के अलग-अलग भागों में कांग्रेस के पुराने लोग हैं। जो अपने जमाने की कांग्रेस को ढूंढ रहे हैं। लेकिन आज की कांग्रेस की आदत, व्यवहार से साफ पता चल रहा है कि ये वो कांग्रेस नहीं है। कांग्रेस में आतंरिक रूप से असंतोष बढ़ रहा है।
भीतर बहुत बड़ी आग है। असंतोष की ज्वाला भड़क चुकी है। एक परिवार को कांग्रेस चलाने का हक है। केवल वही काबिल हैं, बाकी सब नहीं। इनकी ये सोच ने किसी भी समर्थित कार्यकर्ता के लिए वहां काम करना मुश्किल कर दिया है।
03:31 PM23 नवम्बर 2024
- कॉपी लिंक
मोदी बोले- एक परिवार की सत्ता भूख अपनी पार्टी को खा गई
पीएम ने कहा- सच्ची पंथ निर्पेक्षता को कांग्रेस ने एक तरफ से मृत्युदंड देने की कोशिश की है। कांग्रेस के शाही परिवार की सोच इतनी विकृत हो गई है कि उन्होंने सामाजिक न्याय की व्यवस्था को चूर-चूर कर दिया।
आज यही कांग्रेस और उसका परिवार खुद दी सत्ता भूख को शांत करने के लिए जातिवाद का जहर फैला रहा है। इन लोगों ने सामाजिक न्याय का गला घोंट दिया है। एक परिवार की सत्ता भूख इतनी चरम पर है कि उन्होंने अपनी पार्टी को खा लिया है।
03:28 PM23 नवम्बर 2024
- कॉपी लिंक
पीएम ने कहा- कांग्रेस ने तुष्टीकरण के लिए कानून बनाए
मोदी बोले- हमारे संविधान निर्माताओं ने 1947 में विभाजन की विभिषिका के बीच में भी हिंदू संस्कार और परंपरा को निभाते हुए पंथ निर्पेक्षता की राह को चुना था।
कांग्रेस के इस परिवार ने झूठे सेक्युलेजिरम के नाम पर उसे बदनाम किया। ये विश्वासघात है। संविधान के साथ ये परिवार का विश्वासघात है। दशकों तक कांग्रेस ने देश में यही खेल खेला है। कांग्रेस ने तुष्टीकरण के लिए कानून बनाए। सुप्रीम कोर्ट के ऑर्डर की परवाह नहीं की है।
वक्फ बोर्ड इसका उदाहरण है। हालात ये थी कि 2014 में सरकार से जाते-जाते दिल्ली की कई संपत्ति वक्फ बोर्ड को सौंप दी थी। बाबा अंबेडकर के संविधान में वक्फ कानून को कई स्थान नहीं है। फिर भी कांग्रेस ने वक्फ बोर्ड की व्यवस्था पैदा कर दी।
03:25 PM23 नवम्बर 2024
- कॉपी लिंक
मोदी बोले- कांग्रेस खुद डूबती है और दूसरों को डुबोती है
पीएम ने कहा- कांग्रेस की विभाजनकारी राजनीति फेल हो रही है। लेकिन उसका अहंकार सातवें आसमान पर है। कांग्रेस परजीवी पार्टी बन चुकी है। वो अपने साथियों का नाव भी डुबो देती है।
महाराष्ट्र में कांग्रेस के गठबंधन ने यहां की हर पांच में 4 सीटें हारी हैं। अघाड़ी के हर घटक का स्ट्राइक रेट 20 फीसदी से कम है। ये दिखाता है कि कांग्रेस खुद डूबती है और दूसरों को डुबोती है।
यूपी जैसे राज्यों में कांग्रेस के सहयोगियों अपनी जान छुड़ा ली, वरना वहां भी कांग्रेस के सहयोगियों को लेने के देने पड़ जाते।
03:23 PM23 नवम्बर 2024
- कॉपी लिंक
पीएम ने कहा- कांग्रेस का मकसद सिर्फ वीर सावरकर को बदनाम करना
मोदी बोले- मोदी बोले- मैंने वीर सावरकर को लेकर चुनौती दी थी। कांग्रेस ने पूरे देश में वीर सावरकर का अपमान किया, उन्हें गालियां दी। इन लोगों महाराष्ट्र में चुनाव में वीर सावरकर को गालियां देना बंद किया था। लेकिन कांग्रेस के मुंह से एकबार भी सत्य नहीं निकला। ये इनका दोमुंहा पन है।
इनका मकसद सिर्फ वीर सावरकर को बदनाम करना है। भारत की राजनीति में अब कांग्रेस पार्टी परजीवी बनकर रह गई है। कांग्रेस के लिए अपने दम पर सरकार बनाना लगातार मुश्किल हो रहा है। आंध्र, अरुणाचल, सिक्किम, हरियाणा और आज महाराष्ट्र में उनका सूपड़ा साफ हो गया है।
03:21 PM23 नवम्बर 2024
- कॉपी लिंक
मोदी बोले- कांग्रेस का कोई नेता बाला साहेब की तारीफ नहीं करता
पीएम ने कहा- महाराष्ट्र के इस चुनाव ने इंडी वालों का, अघाड़ी वालों का दोमुंहां चेहरा भी देश के सामने खोलकर रख दिया है। हम सब जानते हैं कि बाला साहेब ठाकरे का देश-समाज के लिए बहुत बड़ा योगदान रहा है।
कांग्रेस ने अपने लालच में उनकी पार्टी के एक धड़े को साथ ले लिया, उनकी तस्वीर निकाल दी। लेकिन कांग्रेस का कोई भी नेता बाला साहेब की प्रशंसा नहीं करता है।
03:20 PM23 नवम्बर 2024
- कॉपी लिंक
पीएम बोले- दुनिया की कोई भी ताकत 370 को वापस नहीं ला सकती
मोदी ने कहा- महाराष्ट्र के जनादेश का एक और संदेश है। पूरे देश में एक ही संविधान चलेगा। वो संविधान बाबा साहेब आंबेडकर का संविधान, भारत का संबिधान।
देश में जो दो संविधान की बात करेगा। उसको देश पूरी तरह से नकार देगा। कांग्रेस और उसके साथियों ने जम्मू-कश्मीर में फिर से धारा 370 की दीवार बनाने का काम किया। वो संविधान का भी अपमान किया है।
कांग्रेस वालों को कहता हूं, उनके साथियों को कहता हूं कि कान खोलकर सुन लो अब दुनिया की कोई भी ताकत 370 को जम्मू-कश्मीर में वापस नहीं ला सकती है।
03:19 PM23 नवम्बर 2024
- कॉपी लिंक
मोदी बोले- जनता ने कांग्रेस के पाखंड को नकारा
पीएम बोले- जो राजनीतिक दल एक राज्य में बड़े-बड़े वादे करता है जनता दूसरे राज्य में उनकी परफोर्मेंस देखता है। जो वादे महाराष्ट्र में किए गए उनका हाल दूसरे राज्यों में क्या है। इसलिए कांग्रेस के पाखंड को जनता ने खारिज कर दिया है। कांग्रेस ने जनता को गुमराह करने के लिए दूसरे राज्यों के सीएम मैदान में उतारे, तब भी इनकी चाल कामयाब हुई। इनके झूठे वादे नहीं चले।
03:15 PM23 नवम्बर 2024
- कॉपी लिंक
कुर्सी फर्स्ट का नेचर देश को पसंद नहीं
इंडी वाले देश के बदले मिजाज को नहीं समझ पा रहे हैं। ये लोग सच्चाई को स्वीकार करना नहीं चाहते। ये लोग आज भी भारत के सामान्य वोटर के विवेक को कम आंकते हैं। देश का वोटर अस्थिरता नहीं चाहता। वो नेशन फर्स्ट के साथ है। जो कुर्सी फर्स्ट के साथ हैं, उन्हें देश का नेचर पसंद नहीं आ रहा।
03:14 PM23 नवम्बर 2024
- कॉपी लिंक
पीएम बोले- भारत विकास भी, विरासत भी इसका संकल्प लेता है
पीएम ने कहा- मैंने विकसित भारत के निर्माण के लिए लाल किले की दीवार पंच प्राणों की बात की। भारत विकास भी, विरासत भी इसका संकल्प लेता है तो पूरी दुनिया इसको देखती है।
अगले पांच साल में विकास भी विरासत भी इसी मंत्र के साथ तेज गति से आगे बढ़ेगा।
03:12 PM23 नवम्बर 2024
- कॉपी लिंक
पीएम ने कहा- मातृभाषा का सम्मान, अपनी मां का सम्मान
मोदी बोले- कांग्रेस को सालों तक मराठी भाषा की सेवा का मौका मिला, लेकिन इन लोगों ने इसके लिए कुछ नहीं किया। हमारी सरकार ने मराठी को क्लासिकल लेंग्वेज का दर्जा दिया। मातृभाषा का सम्मान, संस्कृतियों का सम्मान, इतिहास का सम्मान हमारे संस्कार और इतिहास में हैं।
मैं तो हमेशा कहता हूं कि मातृभाषा का सम्मान मतलब अपनी मां का सम्मान।
03:11 PM23 नवम्बर 2024
- कॉपी लिंक
पीएम बोले- हम विकास, विरासत दोनों को साथ लेकर चलते हैं, इसलिए वोट मिला
पीएम मोदी बोले- हम विकास, विरासत दोनों को साथ लेकर चलते हैं। इसलिए हमें वोट मिला है। महाराष्ट्र की धरती पर इतनी विभुतियां जन्मीं जो मेरे और बीजेपी के लिए आराध्य हैं। छत्रपति शिवाजी महाराज हमारी प्रेरणा हैं। हमने हमेशा आबेडकर, महात्मा फुले, सावित्री फुले को माना है।
03:10 PM23 नवम्बर 2024
- कॉपी लिंक
महाराष्ट्र ने डंके की चोट पर कहा है… एक है तो सेफ है
मोदी बोले- उन्होंने सोचा था संविधान, आरक्षण के नाम पर झूठ बोलकर एससी एसटी, ओबीसी को समूहों में बांट देंगे। कांग्रेस और उसके साथियों की साजिश को महाराष्ट्र ने सीधे से खारिज कर दिया है।
महाराष्ट्र ने डंके की चोट पर कहा है… एक है तो सेफ है। इसके भाव ने जाति, धर्म, भाषा और क्षेत्र के नाम पर लड़ाने वालों को सजा दी है।
ओबीसी, दलित, आदिवासी भाई-बहनों ने भाजपा-एनडीए को वोट दिया। सभी समाज ने हमें वोट दिया। इसने कांग्रेस और उसके साथियों की सोच के इकोसिस्टम पर करारा जवाब दिया है। जो समाज को बांटने का एजेंडा चला रहे हैं।
03:04 PM23 नवम्बर 2024
- कॉपी लिंक
मोदी बोले- महाराष्ट्र देश का 6वां राज्य है जिसने भाजपा को लगातार तीन बार जनादेश दिया
पीएम मोदी बोले- महाराष्ट्र देश का 6वां राज्य है जिसने भाजपा को लगातार तीन बार जनादेश दिया है। गोवा, गुजरात, छत्तीसगढ़, हरियाणा और एमपी में हम लगातार तीन बार जीत चुके हैं। बिहार में भी NDA को तीन बार लगातार जनादेश मिला है।
जनता का हमारे सुशासन के मॉडल पर विश्वास है। इस विश्वास को बनाने के लिए हम कोई कसर नहीं रखेंगे। मैं आज महाराष्ट्र का जनता का विशेष अभिनंदन करना चाहता हूं। लगातार तीसरी बार स्थिर सरकार को चुनना उनका विश्वास जताता है।
महाराष्ट्र इस देश के लिए एक तरह से बहुत जरूरी ग्रोथ इंजन है। इसलिए यहां के लोगों ने जो जनादेश दिया है। वो विकसित भारत के बहुत बड़ा आधार बनेगा। हरियाणा के बाद महाराष्ट्र के चुनाव का जनादेश है एकजुटता… एक है तो सेफ है।
03:03 PM23 नवम्बर 2024
- कॉपी लिंक
मोदी बोले- महाराष्ट्र ने लगातार तीन बार हमें जनादेश दिया
पीएम ने कहा- ये लगातार तीसरी बार है जब भाजपा के नेतृत्व में किसी गठबंधन को लगातार महाराष्ट्र ने विजयी बनाया है। और ये लगातार है जब भाजपा महाराष्ट्र में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। ये निश्चित रूप से ऐतिहासिक है। ये भाजपा के गर्वनेंस मॉडल पर मुहर है।
अकेले भाजपा को ही कांग्रेस और उसके सभी सहयोगियों से ज्यादा सीटें महाराष्ट्र के लोगों ने दी है। ये दिखाता है जब सुशासन की बात आती है तो देश सिर्फ बीजेपी और NDA पर भरोसा करता है।
03:01 PM23 नवम्बर 2024
- कॉपी लिंक
मोदी बोले- 50 साल में किसी भी गठबंधन की सबसे बड़ी जीत
पीएम ने कहा- छत्रपति शिवाजी महाराज, बाबा साहेब आंवेडकर, सावित्री फुले, बाला साहेब ठाकरे की पावन धरती ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए। बीते 50 साल में किसी भी पार्टी, किसी भी प्री पोल अलायंस के लिए ये सबसे बड़ी जीत है।
02:59 PM23 नवम्बर 2024
- कॉपी लिंक
पीएम बोले- लोकसभा में हमारी एक और सीट बढ़ रही
पीएम बोले- लोकसभा में हमारी एक सीट और बढ़ रही है। यूपी, उत्तराखंड, राजस्थान ने भाजपा को जमकर समर्थन दिया है।
असम के लोगों ने भाजपा पर एक बार और समर्थन जताया है। एमपी में भी हमें सफलता मिली है। बिहार में एनडीए का समर्थन बढ़ा है। ये दिखाता है कि देश सिर्फ विकास चाहता है। मैं माताओं-बहनों, किसानों का, युवाओं का, देश की जनता का नमन करता हूं। मैं झारखंड की जनता को भी नमन करता हूं। वहां के विकास के लिए और काम करेंगे।
02:58 PM23 नवम्बर 2024
- कॉपी लिंक
मोदी ने कार्यकर्ताओं को बधाई दी
मोदी बोले- मैं देशभर के भाजपा, एनडीए के सभी कार्यकर्ताओं को बहुत बधाई देता हूं, उनका अभिनंदन करता हूं। एकनाथ शिंदे और मेरे मित्र देवेंद्र फडणवीस, अजित पवार की बहुत प्रशंसा करता हूं। आज देश के अनेक राज्यों में उपचुनाव के नतीजे आए।
02:56 PM23 नवम्बर 2024
- कॉपी लिंक
मोदी बोले- महाराष्ट्र में परिवारवाद हारा है
पीएम मोदी बोले- जो लोग महाराष्ट्र से परिचित होंगे। उन्हें पता होगा वहां पर जय भवानी कहते हैं तो जय शिवाजी का बुलंद का नारा लगता है। आज हम यहां पर एक और ऐतिहासिक विजय का उत्सव मनाने के लिए जुटे हैं। आज महाराष्ट्र में विकासवाद की जीत हुई है। सच्चे सामाजिक न्याय की जीत हुई है।
आज महाराष्ट्र में झूठ, छल, फरेब पूरी तरह से हारा है। विभाजनकारी ताकतें पूरी तरह से हारी हैं।
आज निगेटिव पॉलिटिक्स हारी है। परिवारवाद की हार हुई है। महाराष्ट्र ने विकसित भारत के संकल्प को और मजबूत किया है।
02:53 PM23 नवम्बर 2024
- कॉपी लिंक
नड्डा बोले- झारखंड में रचनात्मक विपक्ष की भूमिका निभाएंगे
नड्डा बोले- बिहार में 4 सीटों पर चुनाव हुआ। चारों सीटें NDA ने जीती हैं। एक सीट हम पार्टी ने रिटेन की। असम में 5 सीटें बीजेपी ने जीती, गुजरात की एक सीट पर उपचुनाव था उसे बीजेपी ने जीती। झारखंड में हम रचनात्मक विपक्ष की भूमिका में रहकर बांग्लादेशियों के मुद्दे पर काम करेंगे।
02:49 PM23 नवम्बर 2024
- कॉपी लिंक
नड्डा बोले- महाविकास अघाड़ी को कांग्रेस ने सुखा दिया
नड्डा ने कहा- महाराष्ट्र चुनाव ने कांग्रेस को सुखाया और दूसरी पार्टी को भी सुखा दिया। ये परजीवी पार्टी है। महाविकास अघाड़ी को कांग्रेस ने सुखा दिया।
गुजरात में 3 दशक तक कमल खिला है। एमपी में 2 दशक से कमल खिल रहा है। असम, त्रिपुरा, उत्तराखंड में, यूपी में, गोवा में दूसरे टर्म में भाजपा का परचम लहरा रहा है।
02:48 PM23 नवम्बर 2024
- कॉपी लिंक
नड्डा बोले- उद्धव ने जनता से धोखा किया
नड्डा बोले- महाराष्ट्र ने मोदी के नेतृत्व में 2019 में भी जनादेश दिया था। उस समय उद्धव ठाकरे का सत्ता के लिए मोह ने जनता को धोखा दिया था। लेकिन जनता ने उन्हें धता बता दिया है।
02:45 PM23 नवम्बर 2024
- कॉपी लिंक
पीएम मोदी का मंच पर स्वागत किया गया
02:42 PM23 नवम्बर 2024
- कॉपी लिंक
नड्डा बोले- पीएम ने पूरी दुनिया में अपनी छाप छोड़ी
जेपी नड्डा बोले- पीएम मोदी ने अपने 5 दिन के दौरे में नाइजारिया, ब्राजील और गयाना का दौरान किया। पूरी दुनिया में अपनी छाप छोड़ी। नाइजारिया, ब्राजील ने पीएम मोदी को अपने सर्वोच्च सम्मान से सम्मानित किया।
02:32 PM23 नवम्बर 2024
- कॉपी लिंक
पीएम मोदी भाजपा मुख्यालय पहुंच गए हैं
02:16 PM23 नवम्बर 2024
- कॉपी लिंक
मनोज तिवारी बोले- एक रहेंगे तो सेफ रहेंगे
02:14 PM23 नवम्बर 2024
- कॉपी लिंक
भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं का जश्न जारी, पीएम का इंतजार
01:41 PM23 नवम्बर 2024
- कॉपी लिंक
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भाजपा के केंद्रीय कार्यालय पहुंचे
01:40 PM23 नवम्बर 2024
- कॉपी लिंक
अमित शाह का पार्टी मुख्यालय पर स्वागत हुआ
01:39 PM23 नवम्बर 2024
- कॉपी लिंक
जेपी नड्डा भाजपा मुख्यालय पहुंचे
01:39 PM23 नवम्बर 2024
- कॉपी लिंक
भाजपा मुख्यालय पर जीत का जश्न जारी
01:38 PM23 नवम्बर 2024
- कॉपी लिंक
हरियाणा इलेक्शन रिजल्ट पर PM ने कहा था- कांग्रेस का डिब्बा गोल

PM मोदी ने हरियाणा और जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के नतीजों आने पर भी दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में संबोधित किया था।
10 अक्टूबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरियाणा और जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के नतीजों पर इसी साल अगस्त में दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में संबोधित किया था।
हरियाणा नतीजों पर कहा था, ‘जनता के सामने कांग्रेस की पोल खुल चुकी है। उनका डिब्बा गोल हो गया है। सरकार से बाहर होते ही कांग्रेस जल बिन मछली जैसी हो जाती है। वो समाज में जाति का जहर फैला रही है। अलग-अलग वर्गों को भड़का रही है। कांग्रेस परजीवी पार्टी है।’
जम्मू-कश्मीर के नतीजों पर कहा था, ‘ यहां दशकों के इंतजार के बाद पहली बार शांतिपूर्ण चुनाव हुए। इस बार हुआ चुनाव ऐतिहासिक है। यहां देश का संविधान पूरी तरह से लागू होने के बाद पहली बार चुनाव हुए। ये भारत के संविधान की जीत है, भारत के लोकतंत्र की जीत है।

01:38 PM23 नवम्बर 2024
- कॉपी लिंक
लोकसभा चुनाव के नतीजे के बीच मोदी का 34 मिनट का भाषण दिया था

भाजपा अध्यक्ष नड्डा, राजनाथ सिंह और अमित शाह ने मोदी को फूलों का हार पहनाकर अभिनंदन किया।
इसी साल 4 जून को लोकसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद प्रधानमंत्री मोदी पार्टी मुख्यालय पहुंचे थे। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया, लेकिन जबान पर भाजपा कम और NDA का नाम ज्यादा रहा था। 34 मिनट के धन्यवाद भाषण में भाजपा का नाम 8 बार लिया तो NDA (भाजपा के सहयोगी दल) का हवाला 10 बार आया था।
प्रधानमंत्री ने विशेष तौर पर आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का जिक्र किया था। उन्होंने दोनों के नेतृत्व में शानदार प्रदर्शन की सराहना की। साथ ही तीसरे कार्यकाल में NDA नेतृत्व में अच्छा काम करने का भरोसा दिया।
दरअसल, 2014 और 2019 में अपने दम पर सरकार बनाने वाली भाजपा इस बार बहुमत से दूर है। भाजपा को 240 सीटें और कांग्रेस को 99 सीटें मिलीं। दोनों ही पार्टियां बहुमत के आंकड़े (272) से दूर हैं, हालांकि BJP के नेतृत्व वाली NDA को 292 सीटें मिलीं। वहीं INDIA ब्लॉक को 233 सीटें मिलीं। पूरी खबर पढ़ें …