Published On: Thu, Aug 8th, 2024

मोदी-नीतीश के आयुष्मान भारत अभियान को बिहार में पलीता लगा, समय बढ़ा पर एक करोड़ कार्ड नहीं बन पाए


आयुष्मान भारत पीएम नरेंद्र मोदी ड्रीम प्रोजेक्ट है। बिहार में भी सीएम नीतीश कुमार ने सभी राशनकार्ड धारियों को इस योजना का लाभ दिलाने का आदेश दिया है। 2025 चुनाव से पहले इस लक्ष्य को पूरा करने के लिए सरकार अभियान चला रही है। लेकिन प्रशासन के स्तर पर ढिलाई की वजह से अभियान को धक्का लग रहा है। राज्य में विशेष अभियान चलाए जाने के बाद भी एक करोड़ आयुष्मान कार्ड बनाने का लक्ष्य हासिल नहीं हो सका है।

स्वास्थ्य विभाग ने 18 जुलाई से 31 जुलाई तक विशेष अभियान चला कर एक करोड़ 15 लाख नया आयुष्मान कार्ड बनाने का लक्ष्य रखा था। 30 जुलाई तक 33 लाख ही आयुष्मान कार्ड बन सके थे। इस कारण विभाग ने विशेष अभियान को 7 अगस्त तक बढ़ा दिया था। 7 अगस्त तक भी 55 लाख 49 हजार 773 आयुष्मान कार्ड ही बनाए जा सके। अब स्वास्थ्य विभाग की तैयारी है कि छठपर्व के समय आयुष्मान कार्ड बनाने का विशेष अभियान चलाया जाएगा। इस समय राज्य से बाहर रहने वाले लाभार्थी भी गांव आते हैं। विशेष अभियान के तहत जन वितरण प्रणाली की दुकानों में लाभार्थियों के आयुष्मान कार्ड बनाए जा रहे थे। किसी भी दिन लाभार्थी आयुष्मान कार्ड बसुधा केंद्र पर बनवा सकते हैं।

आयुष्मान भारत कार्ड बनाने में पर प्रशासन नाराज

विभागीय सूत्रों के अनुसार जागरूकता की कमी और खाद्य सुरक्षा योजना के लाभुकों का रोजी-रोटी के लिए दूसरे राज्यों में जाने के कारण आयुष्मान कार्ड कम बने हैं। इसी साल 2 मार्च से आयुष्मान कार्ड बनाने का विशेष अभियान चला था। तब मात्र 8 दिनों में ही 1 करोड़ 3 लाख 95 हजार 497 आयुष्मान कार्ड बनाए गए थे। उस समय एक-एक दिन में 12 से 16 लाख तक आयुष्मान कार्ड बनाए गए थे।

8.71 करोड़ में 3 करोड़ 56 लाख कार्ड बने

राज्य में कुल 1.79 करोड़ राशनकार्डधारी हैं। इसमें कुल 8.71 करोड़ का आयुष्मान कार्ड बनाना है। इसमें अब तक 3 करोड़ 56 लाख कार्ड बने हैं। इस कार्ड से लाभुक परिवार को सालाना 5 लाख रुपए तक निशुल्क इलाज की सुविधा है। इस योजना के तहत कुल 956 अस्पताल सूचीबद्ध किए जा चुके हैं। इसमें 586 सरकारी और 370 गैर सरकारी अस्पताल शामिल हैं।

विशेष अभियान में बने कार्ड

● 18 जुलाई से 4 अगस्त तक 47 लाख 51 हजार 665 कार्ड बने।

● 5 अगस्त 274412

● 6 अगस्त 239957

● 7 अगस्त 283739

● लक्ष्य के हिसाब से कार्ड बने

विशेष अभियान में 55 लाख से अधिक आयुष्मान कार्ड बनाए गए। आयुष्मान कार्ड बनाने की प्रक्रिया सतत जारी रहेगी। बसुधा केंद्र के माध्यम से लाभार्थी कार्ड बनवा सकते हैं। अब विशेष अभियान छठ पर्व के समय चलाया जाएगा। -शशांक शेखर सिन्हा

मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी, बिहार स्वास्थ्य सुरक्षा समिति

● पहले 18 से 31 जुलाई तक अभियान की तिथि थी, 7 अगस्त बढ़ाया गया

● अब छठपर्व के समय आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए चलेगा अभियान

.



Source link

About the Author

-

Leave a comment

XHTML: You can use these html tags: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <s> <strike> <strong>