मोतिहारी में 6 महीने की दुल्हन की संदिग्ध मौत: पिता ने लगाया दहेज हत्या का आरोप, शव फंदे से लटका मिला – Motihari (East Champaran) News

मोतिहारी में गुरुवार को एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। उसका शव ससुराल में कमरे में फंदे से लटका मिला है। महिला के परिजन ने दहेज में हत्या का आरोप उसके ससुरालवालों पर लगाया है।
.
घटना मधुबन थाना क्षेत्र के सवगिया पंचायत की है। मृतका की पहचान गुड्डी देवी के रूप में हुई है। इसकी शादी 6 महीने पहले हुई थी। पति की पहचा अर्जुन भगत से हुई थी।
पिता का आरोप- गला दबाकर कर दी हत्या
मृतका के पिता रामलाल भगत ने अपनी बेटी की मौत को दहेज हत्या बताया है। उनका आरोप है कि शादी के कुछ ही दिनों बाद से गुड्डी को दहेज के लिए प्रताड़ित किया जा रहा था। जब हमने मांग पूरी नहीं की तो अर्जुन ने गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। फिर मामले को आत्महत्या का रूप देने के लिए शव को फांसी से लटका दिया।
फोरेंसिक टीम ने किया निरीक्षण
सूचना मिलने पर मधुबन थाना पुलिस मौके पर पहुंची। शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल की बारीकी से जांच की है।
दहेज हत्या का मामला दर्ज
पिता की लिखित शिकायत पर पुलिस ने दहेज हत्या (धारा 304B) का मामला दर्ज कर लिया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।