Published On: Thu, Dec 5th, 2024

मैदानी इलाकों में हरियाणा का हिसार सबसे ठंडा: हरियाणा-पंजाब में हल्की बारिश की संभावना; दिल्ली की हवा में सुधार


  • Hindi News
  • National
  • Delhi Mumbai IMD Weather Update; Haryana Jharkhand | Hisar UP Cold Wave Alert

नई दिल्ली11 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
अगले 3 दिनों में हिमाचल, दिल्ली, यूपी, राजस्थान का न्यूनतम तापमान 2-3°C गिरने की संभावना है। - Dainik Bhaskar

अगले 3 दिनों में हिमाचल, दिल्ली, यूपी, राजस्थान का न्यूनतम तापमान 2-3°C गिरने की संभावना है।

मौसम विभाग ने बताया कि एक दिन पहले बुधवार को मैदानी इलाकों में सबसे कम न्यूनतम तापमान 9.9°C हिसार (हरियाणा) में दर्ज किया गया। अगले 3 दिनों के दौरान उत्तर-पश्चिम भारत यानी हिमाचल प्रदेश, दिल्ली, यूपी, राजस्थान के न्यूनतम तापमान में 2-3°C की गिरावट होने की संभावना है। वहीं,सबसे अधिक अधिकतम तापमान 37.3°C बॉम्बे सांताक्रूज़ (कोंकण और गोवा) में रहा।

इसके अलावा महाराष्ट्र और तेलंगाना में कुछ जगहों पर न्यूनतम तापमान 5°C या इससे ऊपर; मध्य प्रदेश, गुजरात, छत्तीसगढ़, ओडिशा, गोवा, तटीय आंध्र प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, तमिलनाडु और पुडुचेरी में 3 से 5°C, वहीं झारखंड में कुछ इलाकों में 1 से 3°C रहा।

मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि गुरुवार को कोंकण-गोवा, सेंट्रल महाराष्ट्र, कर्नाटक और तटीय आंध्र प्रदेश में अलग-अलग जगहों पर बिजली चमकने के साथ तेज हवा चलने की आशंका है। वहीं, लक्षद्वीप आस-पास के अरब सागर 55 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की आशंका है। इससे मछुआरों को इस इलाके में न जाने की सलाह दी गई है।

दिल्ली की हवा में सुधार के साथ गुरुवार को AQI 128 दर्ज किया गया, जो प्रदूषण के मध्यम स्तर को दिखाता है। इससे पहले बुधवार को 211 AQI दर्ज हुआ था। आज शहर का न्यूनतम तापमान 10°C रहने की संभावना है।

दिल्ली का हाल बताती 3 तस्वीरें…

नौरोजीनगर इलाके की ड्रोन तस्वीरें। शहर में आज धुंध छाई हुई है।

नौरोजीनगर इलाके की ड्रोन तस्वीरें। शहर में आज धुंध छाई हुई है।

लाजपतनगर इलाके की ड्रोन से ली गई तस्वीरें। शहर का न्यूनतम तापमान 10°C रहने की संभावना है।

लाजपतनगर इलाके की ड्रोन से ली गई तस्वीरें। शहर का न्यूनतम तापमान 10°C रहने की संभावना है।

गुरुवार को दिल्ली का AQI 128 दर्ज किया गया।

गुरुवार को दिल्ली का AQI 128 दर्ज किया गया।

राज्यों के मौसम की खबरें…

उत्तर प्रदेश: लखनऊ-झांसी में गिरने लगा तापमान, 4 दिन में सर्दी बढ़ने का अनुमान

यूपी में मंगलवार रात गोरखपुर सबसे ठंडा शहर रहा। यहां का न्यूनतम तापमान 11.2°C रिकॉर्ड किया गया। मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही ने बताया कि बुधवार को मेरठ में मौसम में बदलाव आया। दिन और रात थोड़ा बढ़ गया। मेरठ में अलगे चार दिनों तक मौसम शुष्क बने रहने का अनुमान है। पूरी खबर पढ़ें…

मध्य प्रदेश: रात का तापमान बढ़ा, दिन में लुढ़का; बर्फीली हवा से भोपाल, इंदौर, ग्वालियर-चंबल ठिठुरे

बर्फीली हवा की वजह से भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर और चंबल संभाग में दिन में ठंडक बढ़ गई है। यहां दिन के पारे में 3 डिग्री की गिरावट हुई है। दूसरी ओर, फेंगल तूफान ने रात के टेम्परेचर को बढ़ा दिया है। कई शहरों में तो पारा 17 डिग्री के पार है। अगले 2 दिन ऐसा ही मौसम रहेगा। फिर रात के तापमान में भी गिरावट होने लगेगी। पूरी खबर पढ़ें…

छत्तीसगढ़: बढ़ेगी ठंड, बारिश के भी आसार; 3 दिन 3 डिग्री तक गिरेगा न्यूनतम तापमान

राज्य में फेंगल तूफान का असर खत्म हो गया है। जिससे मौसम का मिजाज फिर बदलने वाला है। अगले 2 दिनों में उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ में न्यूनतम तापमान 3 डिग्री तक गिर सकता है। उसके बाद रात के तापमान में विशेष बदलाव के आसार नहीं है। वहीं बस्तर संभाग के जिलों में अगले 5 दिन न्यूनतम तापमान स्थिर रहेगा। पूरी खबर पढ़ें…

पंजाब-चंडीगढ़: ठंड बढ़ेगी, बारिश के आसार; 13 जिलों में दिखेगा कोहरे का असर

चंडीगढ़ समेत पंजाब के कुछ इलाकों में बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार यह बदलाव पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से आ रहा है। वहीं, पिछले 24 घंटे के तापमान में 1 डिग्री की गिरावट आई है। चंडीगढ़ के तापमान में भी इतनी ही गिरावट आई है। हालांकि, पंजाब और चंडीगढ़ दोनों ही जगहों पर तापमान सामान्य से ऊपर बना हुआ है। पूरी खबर पढ़ें…

​​​​​​​हरियाणा: हल्की बारिश की संभावना, बढ़ेगी ठिठुरन; सर्द हवाओं से 24 घंटे में गिरा तापमान​​​​​​​

मौसम विभाग ने 7-8 दिसंबर को कोहरे का लेकर यलो अलर्ट जारी किया है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि 7 दिसंबर को पश्चिमी विक्षोभ के कारण पहाड़ों पर बर्फबारी या बारिश हो सकती है। इसके प्रभाव से 8 दिसंबर को हरियाणा के कुछ जिलों में बूंदाबांदी या हल्की बारिश हो सकती है। रात के तापमान में 2-3 डिग्री की कमी आ सकती है। ​​​​​​पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…

.



Source link

About the Author

-

Leave a comment

XHTML: You can use these html tags: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <s> <strike> <strong>