Published On: Tue, Nov 12th, 2024

मेवाड़ राज परिवार के महेन्द्र सिंह मेवाड़ का निधन, अंतिम राज परिवार के सदस्य थे जिनका राज्याभिषेक हुआ था


निशा राठौड़/ उदयपुर: उदयपुर से मेवाड़ के लिए दुखद खबर आई है. पूर्व राजपरिवार के प्रिय सदस्य महेंद्र सिंह मेवाड़ का निधन हो गया. पिछले कुछ दिनों से खराब स्वास्थ्य के कारण उन्हें अरावली मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था. अस्पताल प्रशासन ने उनके निधन की पुष्टि की है. महेंद्र सिंह मेवाड़, जो नाथद्वारा विधायक विश्वराज सिंह के पिता और राजसमंद सांसद महिमा कुमारी के ससुर थे, उन्होंने रविवार को अंतिम सांस ली.

मेवाड़ के निधन से संभाग में शोक की लहर
महेंद्र सिंह मेवाड़ के निधन की खबर सुनते ही पूरे मेवाड़ संभाग में शोक की लहर दौड़ गई. उनका जन्म 24 फरवरी 1941 को हुआ था. वे पूर्व में लोकसभा सांसद रह चुके हैं और महाराणा भगवत सिंह मेवाड़ के सबसे बड़े पुत्र थे.

अन्तिम राजतिलक समारोह में हुए थे महाराणा महेंद्र सिंह मेवाड़
उदयपुर के स्वर्गीय महाराणा भगवत सिंह मेवाड़ के निधन के बाद, महेंद्र सिंह को 19 नवंबर 1984 को उदयपुर के सिटी पैलेस में राज तिलक समारोह में महाराणा और मेवाड़ के 76वें संरक्षक के रूप में राज्याभिषेक किया गया. इस आयोजन के साथ मेवाड़ में अंतिम विधिवत राजतिलक संपन्न हुआ.

राजपरिवार में लंबे समय तक चला संपत्ति विवाद
महेंद्र सिंह मेवाड़, उनके भाई अरविंद सिंह और बहन योगेश्वरी, महाराणा भगवत सिंह के तीन संतानें हैं. पूर्व महाराणा भागवत सिंह ने अपनी संपत्ति का अधिकांश हिस्सा ट्रस्ट के माध्यम से अपने छोटे बेटे अरविंद सिंह को सौंप दिया, जबकि महेंद्र सिंह को संपत्ति से अलग कर दिया गया था, जिस कारण परिवार में संपत्ति विवाद काफी समय तक चला. महेंद्र सिंह मेवाड़ के निधन से मेवाड़ का एक और गौरवशाली अध्याय समाप्त हो गया है और उनके परिवार और पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है.

Tags: Local18, Rajasthan news, Udaipur news

.



Source link

About the Author

-

Leave a comment

XHTML: You can use these html tags: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <s> <strike> <strong>