Published On: Sat, May 24th, 2025

मूसेवाला हत्याकांड के जांच अधिकारी की मौत: NIA ने लॉरेंस का गुर्गा पकड़ा, इसने पंजाबी सिंगर के मुख्य हत्यारे को जाली पासपोर्ट बनाकर दिया था – Jalandhar News


सिद्धू मूसेवाला केस के गवाह पुलिसकर्मी अंग्रेज सिंह की मौत हो गई है। वहीं, NIA ने गैंगस्टर लॉरेंस के एक गुर्गे को गिरफ्तार किया है।

पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या मामले के जांच अधिकारी तत्कालीन थाना सिटी-1 के इंचार्ज अंग्रेज सिंह की मौत हो गई है। वह बीमार चल रहे थे, जिनका इलाज लुधियाना के प्राइवेट अस्पताल में चल रहा था। शुक्रवार को मानसा कोर्ट में उनकी पेशी भी थी। जब वह पे

.

सिद्धू मूसेवाला की हत्या मामले की जांच अंग्रेज सिंह ने ही शुरू की थी। बीमारी के बाद वह रिटायर हो गए थे। अब उनका बेटा पंजाब पुलिस में सेवाएं दे रहा है। वहीं, राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने लॉरेंस गैंग के एक मेंबर को गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान राहुल सरकार के रूप में हुई है। इस पर आरोप है कि यह लॉरेंस गैंग के गुर्गों को देश से निकालने के लिए फर्जी पासपोर्ट बनवाकर देता था। मूसेवाला हत्याकांड के प्रमुख आरोपियों में से एक सचिन थापन को भी विदेश जाने के लिए इसने ही फर्जी पासपोर्ट बनाकर दिया था।

इस मामले की जांच NIA काफी समय से कर रही थी। NIA ने शुक्रवार को आरोपी को गिरफ्तार किया और दिल्ली के पटियाला हाउस स्थित NIA की विशेष अदालत में पेश किया।

29 मई 2022 को पंजाब के मानसा जिले के गांव जवाहरके में मूसेवाला की जीप पर गोलियां बरसाई गई थीं। सबसे ज्यादा गोलियां ड्राइविंग साइड ही मारीं।

29 मई 2022 को पंजाब के मानसा जिले के गांव जवाहरके में मूसेवाला की जीप पर गोलियां बरसाई गई थीं। सबसे ज्यादा गोलियां ड्राइविंग साइड ही मारीं।

गैरकानूनी गतिविधि रोकथाम के तहत दर्ज FIR में हुई गिरफ्तारी राहुल सरकार की गिरफ्तारी धारा 120-बी (आपराधिक साजिश) और गैरकानूनी गतिविधि (रोकथाम) की धारा 17, 18 और 18-बी के तहत दर्ज 2022 के मामले के संबंध में की गई है। गैरकानूनी गतिविधियों के लिए धन जुटाने सहित अन्य गतिविधियों को देखते हुए गृह मंत्रालय के निर्देश पर FIR दर्ज की गई थी।

2022 में NIA ने दर्ज की थी 2 FIR साल 2022 में NIA ने अवैध गतिविधि रोकथाम के लिए 2 अलग-अलग FIR दर्ज की थीं। एक FIR में लॉरेंस गैंग के गुर्गों को नामजद किया गया था। दूसरी में लॉरेंस के एंटी गैंग के गुर्गों को भी नामजद किया गया था।

उसी केस में अब तक लॉरेंस के दर्जनों गुर्गों को NIA रिमांड पर ले चुकी है। शुक्रवार को राहुल सरकार की गिरफ्तारी भी इसी केस में हुई है। लॉरेंस गैंग पर दर्ज की गई FIR में लॉरेंस, गोल्डी बराड़, काला जठेड़ी, अनमोल बिश्नोई, सचिन थापन सहित कई के नाम शामिल थे।

9 मई 2022 को हुई सिद्धू मूसेवाला की हत्या शुभदीप सिंह सिद्धू उर्फ सिद्धू मूसेवाला की 29 मई 2022 को पंजाब के मानसा जिले के गांव जवाहरके में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस हत्या की जिम्मेदारी लॉरेंस गैंग के प्रमुख साथी गोल्डी बराड़ ने ली। हत्या को अंजाम देने में गोल्डी का साथ गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया ने भी दिया था। हालांकि, जग्गू और लॉरेंस गैंग के बीच अब दूरियां बन गई हैं।

पंजाब सरकार के मुताबिक, इस मामले में अब तक 30 से ज्यादा आरोपियों को गिरफ्तारी हो चुकी है। 2 आरोपी मुठभेड़ में मारे गए और 5 को देश के बाहर से लाया जाना है। इसे लेकर दिल्ली पुलिस और केंद्रीय एजेंसियों ने भी अपने स्तर पर कई गुर्गों को गिरफ्तार किया।

.



Source link

About the Author

-

Leave a comment

XHTML: You can use these html tags: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <s> <strike> <strong>