Published On: Sun, Aug 18th, 2024

मुर्मु ने देशवासियों को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दी


नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने रविवार को रक्षाबंधन की पूर्व संध्या पर लोगों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने उम्मीद जताई की यह त्योहार समाज में महिलाओं के प्रति सम्मान बढ़ाएगा। उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन भाई-बहन के बीच अनोखे बंधन का उत्सव है, जो प्रेम और आपसी विश्वास की भावना को मजबूत करता है। मुर्मु ने कहा, यह त्योहार धार्मिक और सांस्कृतिक सीमाओं से परे हमारे देश की विविधता में एकता का प्रतीक है। राष्ट्रपति भवन की ओर से जारी संदेश में उन्होंने कहा, यह त्योहार महिलाओं के अधिकारों की रक्षा के लिए हमारे संकल्प को मजबूत करता है। रक्षाबंधन का पर्व सोमवार को मनाया जाएगा।

.



Source link

About the Author

-

Leave a comment

XHTML: You can use these html tags: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <s> <strike> <strong>