मुखिया पर आयुष्मान योजना में सहयोग न करने का आरोप: किशनगंज में पदाधिकारी ने 48 घंटे में मांगा स्पष्टीकरण, जवाब नहीं देने पर होगी कार्रवाई – Kishanganj (Bihar) News

किशनगंज में मुखिया मोहम्मद जैद अजीज पर आयुष्मान भारत कार्ड योजना में सहयोग न करने का आरोप है। वे दिघलबैंक प्रखंड के तुलसिया पंचायत में कार्यरत है। पंचायती राज पदाधिकारी ने मुखिया से 48 घंटे के भीतर स्पष्टीकरण मांगा है। जवाब नहीं देने पर बिहार पंचायती
.
जिला पदाधिकारी विशाल राज के नेतृत्व में जिले में आयुष्मान भारत कार्ड बनाने का विशेष अभियान चल रहा है। यह अभियान 26 से 28 मई तक था। अब इसे 30 मई तक बढ़ा दिया गया है। इस योजना के तहत कार्डधारकों को चिह्नित अस्पतालों में 5 लाख रुपए तक का मुफ्त इलाज मिलेगा।
DM ने केंद्रों का किया निरीक्षण
जिला पदाधिकारी ने दिघलबैंक प्रखंड के आयुष्मान कार्ड निर्माण केंद्रों का निरीक्षण किया। तुलसिया पंचायत में मुखिया की उदासीनता और सहयोग की कमी देखी गई। इस पर जिला पदाधिकारी ने नाराजगी जताई। पंचायती राज अधिनियम के अनुसार मुखिया का दायित्व है कि वह सरकारी योजनाओं को लागू करने में सहयोग करें। मोहम्मद जैद का रवैया सरकार की अपेक्षाओं के विपरीत पाया गया है। पंचायती राज पदाधिकारी ने कहा कि उनका यह कृत्य अस्वीकार्य है।
स्थानीय लोग इस अभियान के सफल होने की उम्मीद कर रहे हैं। वरीय अधिकारी सभी केंद्रों की लगातार निगरानी कर रहे है।