Published On: Mon, Dec 9th, 2024

मुंबई में बस ने गाड़ियों को कुचला, 3 की मौत: 20 घायल; ब्रेक फेल होने से हादसा; बस कुर्ला स्टेशन से अंधेरी जा रही थी


मुंबई2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
BEST की यह बस कुर्ला से अंधेरी जा रही थी। कुर्ला स्टेशन रोड पर ब्रेक फेल होने की वजह से हादसा हुआ। - Dainik Bhaskar

BEST की यह बस कुर्ला से अंधेरी जा रही थी। कुर्ला स्टेशन रोड पर ब्रेक फेल होने की वजह से हादसा हुआ।

मुंबई के कुर्ला में BEST बस ने कई गाड़ियों को टक्कर मारी। जिसमें तीन की मौत हो गई और 20 लोग घायल हैं। हादसा कुर्ला पश्चिम रेलवे स्टेशन रोड पर अंबेडकर नगर में हुआ।

प्रारंभिक जांच के मुताबिक, हादसा ब्रेक फेल होने की वजह से हुआ। बस कुर्ला स्टेशन से अंधेरी जा रही थी। BEST की यह बस BMC के अंडर में चलती है। घायलों को सायन और कुर्ला भाभा में भर्ती कराया गया है।

हादसे से जुड़ी 4 तस्वीरें…

बस की टक्कर से आटो पूरी तरह चकनाचूर हो गया है।

बस की टक्कर से आटो पूरी तरह चकनाचूर हो गया है।

बस ने एक कार को भी कुचला। कार के आगे का हिस्सा टूट गया।

बस ने एक कार को भी कुचला। कार के आगे का हिस्सा टूट गया।

कई वाहनों को कुचलने के बाद बस अंबेडकर नगर के गेट से टकराकर रुक गई।

कई वाहनों को कुचलने के बाद बस अंबेडकर नगर के गेट से टकराकर रुक गई।

बस के रुकने के बाद लोग घटनास्थल पर पहुंचे। घायलों को अस्पताल ले जाया गया।

बस के रुकने के बाद लोग घटनास्थल पर पहुंचे। घायलों को अस्पताल ले जाया गया।

बस हादसे से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें…

महाराष्ट्र में बस हादसा, 15 की मौत:20 से ज्यादा घायल: बाइक सवार को बचाने के दौरान बस रेलिंग से टकराकर पलटी​​​​​​​

महाराष्ट्र के गोदिंया में 10 दिन पहले एक बस हादसे में 15 यात्रियों की मौत हो गई थी। 20 से ज्यादा यात्री घायल थे। पुलिस के मुताबिक, महाराष्ट्र राज्य परिवहन महामंडल की शिवशाही बस (MH 09 EM 1273) भंडारा से गोदिंया आ रही थी। बस दोपहर करीब 12.30 बजे के करीब गोंदिया से 30 किमी पहले खजरी गांव के पास पलट गई। पढ़ें पूरी खबर…

खबरें और भी हैं…

.



Source link

About the Author

-

Leave a comment

XHTML: You can use these html tags: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <s> <strike> <strong>