Published On: Tue, May 21st, 2024

मुंबई में फ्लाइट से टकराकर 36 फ्लेमिंगो की मौत: एमिरेट्स की उड़ान घाटकोपर से जब गुजरी तब हुई घटना; प्लेन में 310 यात्री सवार थे


मुंबई1 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
फाइल फोटो. - Dainik Bhaskar

फाइल फोटो.

मुंबई के घाटकोपर इलाके में 36 फ्लेमिंगो (राजहंस) मरे हुए पाए गए। फोरेस्ट टीम को इसकी जानकारी दी गई, जब उन्होंने पता लगाया कि पक्षियों की मौत का कारण क्या रहा तो सामने आया कि प्लेन से टकराने से इनकी मौत हुई है।

दरअसल, एमिरेट्स की फ्लाइट से EK 508 सोमवार (20 मई) की रात को दुबई से उड़कर मुंबई आ रही थी। जब फ्लाइट घाटकोपर में पंतनगर के लक्ष्मी नगर इलाके के ऊपर से गुजर रही थी तब इन फ्लेमिंगों का झुंड फ्लाइट से टकराया और 36 पक्षियों की मौत हो गई।

मुंबई एयरपोर्ट के अधिकारी ने HT को बताया कि फ्लाइट रात 9.18 पर लैंड हुई। तब पक्षियों के टकराने की बात पता चली। इस घटना में फ्लाइट को भी नुकसान हुआ, लेकिन गमीमत रही कि वह सकुशल लैंड हो गई। क्योंकि फ्लाइट में 310 यात्री सवार थे।

अधिकारी ने बताया कि फ्लाइट को फिलहाल एयरपोर्ट पर ही रोका गया है। उसको हुए नुकसान की जांच की जा रही है।

वहीं, मुंबई के मैंग्रोव प्रोटेक्शन सेल के एडिशनल कंजर्वेटर फोरेस्ट रामा राव ने कहा कि इस एरिया में घटना में 36 फ्लेमिंगों मारे गए हैं। घायल फ्लेमिंगों की तलाश की जा रही है। मैंग्रोव प्रोटेक्शन सेल के डिप्टी कंजर्वेटर दीपक खाड़े ने कहा कि एयरपोर्ट के अधिकारियों ने घटना की पुष्टि की है।

18 मई को एयर इंडिया की फ्लाइट उड़ाने के बाद वापस लौटी थी
18 मई को दिल्ली से बेंगलुरु जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट AI-807 को वापस दिल्ली लौटना पड़ा था। दिल्ली एयरपोर्ट के अधिकारी ने बताया कि था फ्लाइट शाम 6:38 बजे सुरक्षित लैंड हुई थी। फ्लाइट की एयर कंडीशनिंग यूनिट में आग लगने की आशंका के चलते प्लेन को वापस लाया गया था। प्लेन में 175 यात्री सवार थे।

यह खबर भी पढ़ें…

दिल्ली एयरपोर्ट के रनवे पर 15 मिनट खड़ा रहा विमान, टैक्सी-वे पर नहीं रुका, टोइंग विमान से पार्किंग पर लाया गया था

​​​​​​​​​​​​​​देश के सबसे बिजी दिल्ली के इंदिरा गांधी एयरपोर्ट (IGI) पर रविवार को इंडिगो का एक विमान लैंडिंग के बाद रास्ता भटक गया था। वह टैक्सी-वे पर न रुक कर रनवे के आखिरी छोर पर चला गया। इस वजह से 15 मिनट तक रनवे ब्लॉक रहा। इस दौरान कई विमान लैंडिंग और टेकऑफ परमिशन नहीं मिलने के कारण लेट हुए थे।

दरअसल, इंडिगो की फ्लाइट नंबर 6E-2221 अमृतसर से सुबह 7:20 बजे उड़ान भरकर सुबह 8:30 बजे दिल्ली पहुंची थी। लैंडिंग के बाद उसे टैक्सी-वे से होकर पार्किंग तक पहुंचना था, लेकिन वह रनवे के आखिरी पॉइंट पर जाकर रुक गई। एयरपोर्ट मैनेजमेंट को जब इसकी सूचना मिली तो उसे टोइंग विमान से खींचकर पार्किंग तक लाया गया। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…

.



Source link

About the Author

-

Leave a comment

XHTML: You can use these html tags: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <s> <strike> <strong>