Published On: Sat, Dec 21st, 2024

मुंबई नाव हादसा- बचावकर्मी ने बताया हाल: बोट डूब रही थी, पैरेंट्स बच्चे समुद्र में फेंकने वाले थे, ताकि हम रेस्क्यू कर लें


मुंबई53 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
18 दिसंबर दोपहर करीब 3:30 बजे गेटवे ऑफ इंडिया से ऐलिफेंटा जा रही यात्री नाव डूब गई थी। नाव को नेवी की स्पीड बोट ने टक्कर मार दी थी। - Dainik Bhaskar

18 दिसंबर दोपहर करीब 3:30 बजे गेटवे ऑफ इंडिया से ऐलिफेंटा जा रही यात्री नाव डूब गई थी। नाव को नेवी की स्पीड बोट ने टक्कर मार दी थी।

मुंबई में 18 दिसंबर को नेवी की स्पीडबोट गेटवे ऑफ इंडिया से एलीफेंटा जा रही पैसेंजर बोट से टकराई थी। इससे पैसेंजर बोट डूब गई थी। इसमें सवार 113 लोगों में 98 को बचा लिया गया। 14 लोगों की मौत हो गई। एक बच्चा अभी भी लापता है।

हादसा इतना भयावह था कि इसमें सवार कुछ पैरेंट्स अपने बच्चों को समुद्र में फेंकना चाह रहे थे। उन्हें रेस्क्यू करने पहुंचे CISF कॉन्स्टेबल ने शनिवार को बताया कि पैरेंट्स डर के मारे अपने ही बच्चों को पानी में उतारना चाहते थे।

उन्हें लग रहा था कि बोट धीरे-धीरे डूब रही है, पानी में फेंकने से शायद बच्चे जिंदा बच जाए। उन्हें लगा बच्चों को बचाने के लिए मदद जल्द ही पहुंच सकती है, लेकिन तेजी से डूबते जा रही बोट पर वे जिंदा नहीं बचेंगे। हालांकि, हमने जल्दी ही उन्हें बचा लिया।

CISF कॉन्स्टेबल के अलावा एक कार्गो शिप पायलट ने भी रेस्क्यू ऑपरेशन के बारे में बताया। उन्होंने कहा- मैंने बोट की कैपेसिटी 12 लोग थे, लेकिन यह बहुत बड़ा एक्सीडेंट था। महिलाएं, बच्चे चिल्ला रहे थे। मैंने कुल 56 लोगों को रेस्क्यू किया।

पायलट ने कहा- सबलोग बोट में चढ़ना चाहते थे। मुझे समुद्र के ब्योंट फोर्स का अनुभव है। मैंने अपने लंबे अनुभव पर भरोसा करते हुए 56 लोगों को बोट में चढ़ाया और उन्हें किनारे तक पहुंचाया। इन 56 लोगों में से एक बच्चा जिंदा नहीं बच सका। हमें CPR देकर उसे बचाने की कोशिश की थी।

यात्री बोट को नेवी की स्पीडबोट ने टक्कर मारी थी।

यात्री बोट को नेवी की स्पीडबोट ने टक्कर मारी थी।

तीसरे दिन भी रेस्क्यू जारी…. 5 पॉइंट्स में पूरा मामला

  1. 18 दिसंबर को दोपहर करीब 3:30 बजे नेवी की स्पीड बोट पैसेंजर बोट से टकराई, जिसके बाद पैसेंजर बोट डूबने लगी। 90 यात्रियों की क्षमता वाली बोट में करीब 107 लोग सवार थे।
  2. नेवी की बोट पर 6 लोग थे, जिनमें से सिर्फ 2 को बचाया जा सका। दोनों बोट पर कुल मिलाकर 113 लोग मौजूद थे। अब तक 14 लोगों की मौत हुई है।
  3. बोट की टक्कर के बाद 25 मिनट बाद नेवी ने सवार लोगों का रेस्क्यू किया। रेस्क्यू ऑपरेशन तीसरे दिन भी जारी है। नेवी टक्कर के बाद से लापता हुए 7 साल के बच्चे की तलाश शुक्रवार को भी कर रही है।
  4. कोलाबा पुलिस स्टेशन में नेवी के क्राफ्ट ड्राइवर पर केस दर्ज किया गया। FIR में लापरवाही से मौत, दूसरों की निजी सुरक्षा या जिंदगी खतरे में डालने, लापरवाही से नाव चलाने की धाराएं शामिल हैं।
  5. हादसे के बाद गेटवे ऑफ इंडिया के आसपास बोटिंग के दौरान लाइफ जैकेट पहनना अनिवार्य कर दिया है।

चश्मदीदों के 3 बयान, कहा- नेवी की बोट स्टंट कर रही थी

  • चश्मदीद ने बताया कि टक्कर से पहले नेवी की स्पीडबोट स्टंट कर रही थी, इसलिए मैंने इसका वीडियो रिकॉर्ड कर लिया। नेवी बोट का ड्राइवर शोऑफ कर रहा था। जिगजैग पैटर्न में स्पीडबोट चला रहा था। हमारी बोट में किसी ने भी लाइफ जैकेट नहीं पहनी थी।
  • टूरिस्ट बोट के ड्राइवर ने बताया कि हम घटनास्थल पर सबसे पहले पहुंंचे। पलटी हुई नाव पर सवार लोग मदद के लिए हाथ हिला रहे थे। हमने 16 लोगों को बचाया और उन्हें गेटवे ऑफ इंडिया तक सुरक्षित पहुंचाया। मैंने जीवन में कभी ऐसी घटना नहीं देखी।
  • रेस्क्यू में जुटे मुंबई पोर्ट ट्रस्ट के आरिफ बामने ने कहा- जब हम रेस्क्यू के लिए पहुंचे तो देखा कि लोग मदद के लिए चिल्ला रहे थे। कुछ लोग रो रहे थे। हमने पहले महिलाओं और बच्चों को बचाया। मदद के लिए चिल्लाने वालों में तीन से चार विदेशी भी थे। हमने लगभग 20-25 लोगों को बचाया। एक छोटी बच्ची बेहोश थी। उसके फेफड़ों में पानी घुस चुका था। हमने उसके चेस्ट पर प्रेशर डाला, जिसके बाद उसने फिर से सांस लेना शुरू किया।
स्थानीय नाविकों ने भी लोगों के रेस्क्यू में मदद की।

स्थानीय नाविकों ने भी लोगों के रेस्क्यू में मदद की।

नौसेना ने 11 बोट, 4 हेलिकॉप्टर से रेस्क्यू किया नौसेना, जवाहरलाल नेहरू पोर्ट ट्रस्ट (JNPT), तटरक्षक बल, यलोगेट पुलिस स्टेशन 3 और स्थानीय मछली पकड़ने वाली नौकाओं की मदद से राहत और बचाव कार्य को अंजाम दिया गया।

रेस्क्यू ऑपरेशन में नौसेना की 11 बोट, मरीन पुलिस की 3 बोट और कोस्ट गार्ड की 1 बोट लगी। 4 हेलिकॉप्टर भी रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटे। यात्रियों को गेटवे ऑफ इंडिया वापस लाया गया। जहां से उन्हें अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया।

मृतकों के परिवार को PM ₹2 लाख और CM ₹5 लाख देंगे PM मोदी ने प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से 2 लाख रुपए की अनुग्रह राशि देने की भी घोषणा की। वहीं, महाराष्ट्र के CM देवेंद्र फडणवीस ने आश्वासन दिया कि सरकार प्रभावित लोगों को हरसंभव सहायता देगी। उन्होंने ने भी घोषणा की कि जान गंवाने वालों के परिवारों को मुख्यमंत्री राहत कोष से 5 लाख रुपए की अनुग्रह राशि प्रदान की जाएगी।

———————

नाव पलटने के हादसों से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें…

जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में नाव डूबी:झेलम नदी में 2 लोग लापता, 7 लोगों का रेस्क्यू

कश्मीर के श्रीनगर में 16 अप्रैल की सुबह झेलम नदी में एक नाव पलट गई थी। श्रीनगर के जिला कलेक्टर ने बताया था कि इस नाव पर 15 लोग सवार थे, इनमें 7 स्कूली बच्चे और 8 लोग शामिल थे। हादसे में 2 बच्चों समेत 6 लोगों की मौत हो गई है। पूरी खबर यहां पढ़ें…

वडोदरा में नाव पलटी, 12 बच्चे, 2 टीचर की मौत: सेल्फी लेते समय बैलेंस बिगड़ा, किसी ने लाइफ जैकेट नहीं पहनी थी

गुजरात के वडोदरा में 18 जनवरी को हरणी लेक में एक नाव पलट गई। इस हादसे में 12 बच्चों और 2 टीचर की मौत हो गई। नाव में सवार बाकी 11 बच्चे और 2 टीचर को बचा लिया गया है। 16 की कैपेसिटी वाली नाव में 31 बैठाए गए थे। पूरी खबर यहां पढ़ें…

खबरें और भी हैं…

.



Source link

About the Author

-

Leave a comment

XHTML: You can use these html tags: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <s> <strike> <strong>