Published On: Thu, Nov 7th, 2024

मालेगांव ब्लास्ट केस-प्रज्ञा को एनआईए कोर्ट का वारंट: पूर्व सांसद ने X पर लिखा-कांग्रेस का टॉर्चर मृत्युदायी कष्ट; जिंदा रही तो कोर्ट अवश्य जाऊंगी – Bhopal News


पूर्व सांसद प्रज्ञा ठाकुर ने यह फोटो X पर शेयर की है जिसमें उनके चेहरे पर सूजन दिख रही है। मालेगांव ब्लास्ट केस में एनआईए ने उन्हें वारंट जारी किया है।

मालेगांव ब्लास्ट केस में एनआईए कोर्ट ने भोपाल की पूर्व सांसद प्रज्ञा ठाकुर के खिलाफ 10 हजार रुपए का जमानती वारंट जारी करते हुए 13 नवंबर तक कोर्ट में पेश होने को कहा है। कोर्ट का वारंट जारी होने के बाद प्रज्ञा ठाकुर ने अपनी एक तस्वीर X पर शेयर करते हु

.

तस्वीर में प्रज्ञा के चेहरे पर काफी सूजन नजर आ रही है। इस पर उन्होंने कहा- कांग्रेस के टॉर्चर सिर्फ एटीएस कस्टडी तक ही नहीं मेरे जीवन भर के लिए मृत्युदायी कष्ट का कारण हो गए।

प्रज्ञा ठाकुर के करीबियों ने बताया कि पूर्व सांसद दिल्ली के अस्पताल में भर्ती हैं। उनके चेहरे पर सूजन है। उन्हें देखने में भी दिक्कत आ रही है।

प्रज्ञा ठाकुर ने X पर अपनी ये तस्वीर शेयर की

प्रज्ञा ठाकुर ने लिखा- दवाओं से पूरे शरीर में सूजन है। हॉस्पिटल में इलाज चल रहा।

प्रज्ञा ठाकुर ने लिखा- दवाओं से पूरे शरीर में सूजन है। हॉस्पिटल में इलाज चल रहा।

मालेगांव केस में NIA कोर्ट ने जारी किया है वारंट दरअसल, एनआईए कोर्ट ने मंगलवार (6 नवंबर) को 2008 के मालेगांव विस्फोट मामले में पूर्व सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर के खिलाफ 10 हजार का जमानती वारंट जारी किया है। इसके साथ ही उन्हें 13 नवंबर तक कोर्ट में पेश होने को कहा है। इससे पहले प्रज्ञा को मुंबई में ही रहकर इलाज कराने और पेशी पर हाजिर होने का कोर्ट ने आदेश दिया था।

मालेगांव ब्लास्ट केस में आरोपी हैं प्रज्ञा ठाकुर भोपाल की पूर्व सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर 2008 के मालेगांव ब्लास्ट केस में आरोपी हैं। 29 सितंबर, 2008 को महाराष्ट्र के मालेगांव में हुए बम विस्फोट में छह लोगों की मौत हो गई थी और 100 से ज्यादा लोग घायल हो गए थे।

ब्‍लास्‍ट में छह लोगों की मौत हो गई थी और 100 से अधिक घायल हो गए थे।

ब्‍लास्‍ट में छह लोगों की मौत हो गई थी और 100 से अधिक घायल हो गए थे।

एनआईए कोर्ट में दिया था खराब सेहत का हवाला साध्वी प्रज्ञा ठाकुर खराब सेहत की वजह से पिछले काफी समय से कोर्ट में पेश नहीं हो रहीं थी। इसको लेकर उनके वकील जेपी मिश्रा ने कोर्ट से पेशी में छूट देने की अपील की थी। लेकिन कोर्ट ने मंगलवार को सुनवाई के दौरान अपील को खारिज कर दिया। कोर्ट ने कहा कि अब मामले में अंतिम बहस चल रही है और इस दौरान उनका हाजिर रहना अनिवार्य है।

मार्च में भी जारी हुआ था प्रज्ञा के खिलाफ वारंट इससे पहले मार्च में भी प्रज्ञा ठाकुर के खिलाफ 10 हजार रुपए का जमानती वारंट जारी हुआ था। अब एक बार फिर कोर्ट ने उनके खिलाफ 10 हजार रुपए का जमानती वारंट जारी किया है। अंतिम तारीख 13 नवंबर है। इसका मतलब ये है कि उन्हें 13 नवंबर तक कोर्ट के सामने पेश होना होगा।

29 सितम्बर 2008 को महाराष्ट्र में नासिक जिले के मालेगांव में बम ब्लास्ट हुआ था।

29 सितम्बर 2008 को महाराष्ट्र में नासिक जिले के मालेगांव में बम ब्लास्ट हुआ था।

सात आरोपियों के खिलाफ चल रहा है केस मालेगांव ब्लास्ट मामले में सात आरोपियों के खिलाफ केस चल रहा है। इन आरोपियों में भोपाल की पूर्व सांसद प्रज्ञा ठाकुर समेत ले.कर्नल (रिटायर्ड) प्रसाद पुरोहित, मेजर (रिटायर्ड) रमेश उपाध्याय, अजय राहिरकर, सुधाकर चतुर्वेदी, समीर कुलकर्णी और सुधाकर द्विवेदी का नाम शामिल है।

2017 में प्रज्ञा समेत सातों आरोपियों को जमानत मिली अप्रैल 2017 बॉम्बे हाईकोर्ट ने सातों आरोपियों को जमानत दे दी थी। इस दौरान प्रज्ञा को पांच लाख रुपए के निजी मुचलके पर जमानत दी गई थी। तब कोर्ट ने कहा था कि साध्वी के खिलाफ कोई मामला नहीं बनता। कोर्ट ने यह भी कहा था कि साध्वी प्रज्ञा एक महिला हैं और आठ साल से ज्यादा समय से जेल में हैं। उन्हें ब्रेस्ट कैंसर है और वो कमजोर हो गई हैं, बिना सहारे चलने में भी लाचार हैं।

मामले में 323 से ज्यादा गवाह, कई बयान से मुकरे मालेगांव ब्लास्ट मामले में 323 गवाह हैं। उनमें से 34 फ्लिप हो गए हैं। बाकी 289 गवाहों के बयानों के आधार पर कोर्ट ने करीब 4-5 हजार सवालों का एक सेट तैयार किया है। इस मामले में इससे पहले कई गवाह अपने बयान से मुकरे हैं। अगस्त 2021 में सुनवाई के दौरान लेफ्टिनेंट कर्नल पुरोहित के खिलाफ बयान देने वाला गवाह मुकर गया था। इसके बाद स्पेशल NIA कोर्ट ने उसे पक्ष द्रोही करार दिया था।

ये खबर भी पढ़ें-

मालेगांव केस सुनने वाली कोर्ट को ब्लास्ट की धमकी मालेगांव बम विस्फोट मामले में सुनवाई कर रही स्पेशल NIA कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। एक सरकारी वकील ने मंगलवार को बताया कि 30 अक्टूबर को कोर्ट के रजिस्ट्रार ऑफिस में फोन कॉल आया था। कॉलर ने कहा, मामले की सुनवाई वाले कोर्ट रूम नंबर 26 को बम से उड़ा देंगे। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पढ़ें पूरी खबर…

.



Source link

About the Author

-

Leave a comment

XHTML: You can use these html tags: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <s> <strike> <strong>