मारपीट और फायरिंग मामले में दो गिरफ्तार: भोजपुर में दोनों तरफ से 13 लोग बनाए गए थे आरोपी, अन्य की हो रही तलाश – Bhojpur News

भोजपुर जिले के उदवंतनगर थाना क्षेत्र के कसाप गांव में भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट और फायरिंग मामले में पुलिस ने एक पक्ष के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
.
पकड़े गए आरोपितों में नागेन्द्र सिंह और उसके बेटे शिवजी सिंह उर्फ शिवनारायण सिंह शामिल हैं। दोनों पक्षों की तरफ से एक-दूसरे के विरुद्ध प्राथमिकी कराई गई है। कुल 13 लोग आरोपित बनाए गए हैं। एक पक्ष की तिलझारो देवी के बयान पर सात लोगों के खिलाफ और दूसरे पक्ष की विमला देवी के बयान पर 6 के विरुद्ध प्राथमिकी की गई है। अन्य की तलाश जारी है।

हथियार लेकर भिड़े थे दोनों पक्ष।
दोनों पक्ष खेत में थे
छापेमारी का नेतृत्व दारोगा सुमंत कुमार कर रहे थे। गुरुवार को मारपीट और फायरिंग के दौरान हथियार समेत वीडियो भी सोशल मीडिया पर प्रसारित हुआ था।
प्राथमिक में ततिलझारो ने कहा है कि खरीदी गई जमीन पर मेरे पति परशुराम सिंह, बेटा गांधी यादव और भतीजा राम भगवान यादव जुताई करवा रहे थे, तभी हमला कर दिया गया। दूसरे पक्ष की विमला देवी का आरोप है कि उनके पति और दोनों बेटे बोझा ढो रहे थे, इसी समय मारपीट की गई।

जख्मियों को कराया गया सदर अस्पताल में भर्ती।
मारपीट के दौरान फायरिंग कर दी
राम भगवान यादव ने बताया कि मेरे चाचा परशुराम सिंह ने 2023 में गांव के ही तपी सिंह की पत्नी प्रभावती देवी से 27 कट्ठा जमीन खरीदा थी। जिसका मोटेशन मेरे चाचा परशुराम सिंह की पत्नी तिलझारो देवी के नाम पर है।
गुरुवार दोपहर जब वे लोग खेत बोने गए। तभी प्रभावती देवी के पट्टीदार वहां आ ग ए और कहने लगे कि तुमने मेरी जमीन क्यों खरीदी। इसी बात को लेकर उनके बीच कहासुनी हुई। जिसके बाद दोनों पक्ष आपस में भिड़ गए और मारपीट शुरू कर दी। उसी बीच फायरिंग कर दी गई।