मानसून से पहले बेतिया में नालों की सफाई तेज: महापौर ने किया निरीक्षण, काम कर रहे मजदूरों को बांटा पानी – Bettiah (West Champaran) News

आगामी मानसून को लेकर बेतिया नगर निगम क्षेत्र में तैयारियां शुरू हो गई हैं। मेन नालों की सफाई और उड़ाही का काम तेजी से कई भागों में चल रहा है। सोमवार को महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने शहर के सघन क्षेत्रों में विभिन्न नालों के सफाई कार्य का निरीक्षण किय
.
मौसम विभाग ने इस बार सामान्य से अधिक वर्षा का पूर्वानुमान जारी किया है। इसे देखते हुए नगर निगम ने नालों की समय पर और गहराई से सफाई का प्लान बनाया है। यह अभियान बारिश के मौसम में लोगों को जलजमाव की समस्या से बचाने के लिए चलाया जा रहा है।

मजदूरों को पानी की बोतलें देती महापौर गरिमा देवी सिकारिया।
महापौर ने दिए अधिकारियों को निर्देश
महापौर ने सफाई निरीक्षक मोहम्मद तबरेज को कार्य की नियमित निगरानी के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जेठ की गर्मी में नाले की तल से कीचड़ निकालना मुश्किल काम है। मजदूर इसे पूरी मेहनत से कर रहे हैं। आज महापौर ने नगर निगम कार्यालय के पीछे और सुप्रिया सिनेमा के पीछे वाले हिस्से में हो रहे सफाई कार्यों का निरीक्षण की है।
गरिमा सिकारिया ने अधिकारियों को मजदूरों के साथ संवेदनशील व्यवहार करने को कहा। उन्होंने सफाई अभियान की नियमित निगरानी का आश्वासन दिया। नगर निगम की यह पहल स्वच्छता और मानवीय संवेदना दोनों को दर्शाती है।