Published On: Sat, May 24th, 2025

मां के बॉयफ्रेंड का मर्डर, खेत में दफनाई लाश: बेटे की उम्र के लड़के से था अफेयर; प्रेमी एक बच्ची का पिता, पत्नी प्रेग्नेंट है – Muzaffarpur News


मुजफ्फरपुर में एक बेटे ने अपनी मां के अवैध संबंध से नाराज होकर उसके प्रेमी की हत्या कर दी। मर्डर के बाद बेटे ने शव को खेत में दफना दिया। मामला तुर्की थाना क्षेत्र का है।

.

पुलिस ने 2 दिन पहले खेत से शव बरामद किया था। खेत में काम करने गए लोगों ने शव देखा। लाश का पैर मिट्टी के बाहर था। मृतक युवक 15 दिन से लापता था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

छाजन गांव निवासी जीतू राम (26) सात मई से लापता था। परिजनों की खोजबीन के बाद भी उसका कोई पता नहीं चला। जीतू की पत्नी चंदा देवी ने 20 मई को थाने में शिकायत दर्ज कराई थी।

पढ़िए 26 साल के जीतू और 45 साल की महिला के प्यार में हुए मर्डर की पूरी कहानी…

ये जीतू की फाइल फोटो है। परिजनों के मुताबिक, जीतू 7 मई से लापता था।

ये जीतू की फाइल फोटो है। परिजनों के मुताबिक, जीतू 7 मई से लापता था।

सबसे पहले आरोपी का बयान, मैंने मां के बॉयफ्रेंड को मारा…

आरोपी अविनाश(25) ने पुलिस को बताया- ‘मैं अपनी मां (45) के अवैध संबंध से परेशान था। दोनों 5 साल पहले भी साथ पकड़े गए थे। 7 मई की रात 12 बजे जीतू मेरे घर आया।’

‘जबरदस्ती घर में घुसने की कोशिश करने लगा। मैंने जीतू को रोकने की काफी कोशिश की, लेकिन वो अंदर जाने की जिद पर अड़ा रहा। जिसके बाद हम दोनों के बीच लड़ाई शुरू हो गई।’

‘लड़ाई के बाद जीतू भाग कर खेत में पहुंचा। मैंने उसका पीछा किया और खेत में रखे बांस से जीतू के सिर पर हमला कर दिया। जिस कारण जीतू बेसुध होकर जमीन पर गिर गया।’

‘महज कुछ पल में उसकी मौत हो गई। जिसके बाद मैंने खेत में शव को दफना दिया। साथ ही जीतू के मोबाइल को तोड़कर झाड़ी में फेंक दिया।’

मृतक जीतू की लाश का पैर मिट्टी के बाहर था। परिजनों ने कपड़ों से उसकी पहचान की।

मृतक जीतू की लाश का पैर मिट्टी के बाहर था। परिजनों ने कपड़ों से उसकी पहचान की।

ग्रामीणों के मुताबिक, ये जीतू का कटा हुआ सिर है, जो कंकाल की तरह दिख रहा है।

ग्रामीणों के मुताबिक, ये जीतू का कटा हुआ सिर है, जो कंकाल की तरह दिख रहा है।

प्रेमी शादीशुदा था, 1 बच्ची, पत्नी प्रेग्नेंट है

2 दिन पहले गांव के ब्रजकिशोर भगत के खेत में जीतू का शव मिला। परिजनों ने उसके बेल्ट और कपड़ों से उसकी पहचान की। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

मृतक जीतू राम की पत्नी 25 साल की चंदा देवी ने बताया, ‘उसकी पांच साल की एक बेटी है। वो फिलहाल 6 से 7 महीने की प्रेग्नेंट है। मेरी और जीतू की शादी 6 साल पहले हुई थी। जीतू खेती करता था।’

जीतू की हत्या की खबर सुनने के बाद परिवार में मातम पसरा है।

जीतू की हत्या की खबर सुनने के बाद परिवार में मातम पसरा है।

मृतक की मां ने महिला के पति पर लगाया था आरोप

जीतू राम की मां ऊषा देवी ने बताया, ‘बेटा गांव के ही रहने वाले रामदेव राम की पत्नी से मोबाइल पर अक्सर बातचीत करता था। रामदेव राम को इसकी जानकारी थी और उसने कई बार मेरे बेटे को जान से मारने की धमकी भी दी थी।’

‘मेरा बेटा 15 दिन पहले अचानक घर से लापता हो गया था। आशंका है कि रामदेव राम ने ही मेरे बेटे को पहले गायब किया और फिर उसकी हत्या कर लाश को खेत में दफना दिया।’

जमीन खोदकर शव को निकाला बाहर

मृतक तुर्की थाना क्षेत्र के छाजन गांव के रहने वाले बिंदेश्वर राम का बेटा था। जीतू की पत्नी चंदा देवी थाने में लिखित आवेदन भी दिया था।

उधर, लाश मिलने की सूचना के बाद ग्रामीण एसपी विद्या सागर, तुर्की थानेदार प्रमोद सिंह दल बल के साथ मौके पर पहुंचे। उसके बाद मजिस्ट्रेट को बुलाया गया। उनकी मौजूदगी में जमीन खोदकर शव को बाहर निकाला गया।

जांच में पता चला कि जीतू का एक शादीशुदा महिला से अवैध संबंध था। जीतू के लापता होने के दिन महिला का बेटा अविनाश अपने घर पर था। शव मिलने के बाद से वह फरार हो गया था।

पुलिस ने अविनाश को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने अपना जुर्म कबूल किया। उसकी निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल किया गया कुदाल और जीतू का टूटा हुआ मोबाइल बरामद किया गया। पुलिस आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजने की कार्रवाई कर रही है।

पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है। शुक्रवार को पुलिस ने पूरे मामले की जानकारी दी।

पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है। शुक्रवार को पुलिस ने पूरे मामले की जानकारी दी।

पांच साल पहले भी पकड़ाया था

जीतू और अविनाश की मां के बीच कई सालों से नजदीकी थी। दोनों अक्सर मिलते थे। 5 साल पहले भी जीतू अविनाश की मां से मिलने उसके घर गया था।

जिस दौरान ग्रामीणों ने दोनों को पकड़ लिया था। लोगों ने उसके साथ मारपीट भी की थी। उसके बाद जीतू बाहर कमाने चला गया था। कुछ महीने पहले ही जीतू अपने घर वापस लौटा था।

SDPO पश्चिमी 2 अनिमेष चंद्र ज्ञानी ने बताया- ‘जीतू हत्याकांड का खुलासा हो गया है। जीतू का गांव की महिला से गलत संबंध था। जिस कारण महिला के बेटे अविनाश ने जीतू की हत्या की थी।’

‘शव को खेत में दफना दिया था। अविनाश को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त कुदाल और जीतू का टूटा हुआ मोबाइल बरामद कर लिया गया है। अविनाश को जेल भेजा जा रहा है।’

————————————

ये खबर भी पढ़ें…

अवैध संबंध में पत्नी की तलवार से गला काटकर हत्या:पति ने कैमरे के सामने बताई मर्डर की कहानी,स्टेटस में लिखा था-मरते दम तक साथ दूंगा

मधेपुरा में अवैध संबंध को लेकर पति ने पत्नी की तलवार से गला रेतकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान अंजली कुमारी(21) के रूप में हुई है। बादल और अंजली की डेढ़ साल पहले शादी हुई थी। उनका 1 साल की बच्ची भी है। वारदात सोमवार रात 9 बजे की चौसा थाना इलाके में वारदात को अंजाम दिया गया है। पूरी खबर पढ़ें…

.



Source link

About the Author

-

Leave a comment

XHTML: You can use these html tags: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <s> <strike> <strong>