Published On: Sat, Jun 14th, 2025

महेंद्रगढ़ में युवक के गले से सोने की चेन स्नेचिंग: महिलाओं को लिफ्ट देना पड़ा भारी, 15 ग्राम की चेन गायब, सीसीटीवी में हुई कैद – Mahendragarh News

Share This
Tags


हरियाणा के महेंद्रगढ़ में बाइक पर लिफ्ट लेकर महिलाओं ने एक युवक के गले से सोने की 15 ग्राम की चेन स्नेचिंग की। उसके बाद उन्होंने ट्रक ड्राइवर से लिफ्ट लेकर भालखी दोंगडा की तरफ चली गई। जिनकी वारदात सीसीटीवी में कैद। शिकायत के आधार पर कनीना शहर थाना पु

.

कनीना निवासी मनीष कुमार ने पुलिस में शिकायत दी है। जिसमें उसने बताया कि वह कनीना से डहीना तक बाइक पर जाता है। वहां पर कंपनी की बस उसे मिल जाती है। जिसके द्वारा वह अपनी कंपनी में जाता है। मनीष ने बताया कि वह 13 जून को सुबह करीब 7:30 बजे अपनी कंपनी से ड्यूटी करके। डहीना से अपनी बाइक लेकर अपने घर कनीना आ रहा था।

ऑटो में बैठती हुई महिलाएं

ऑटो में बैठती हुई महिलाएं

जब वह भड़फ बस स्टैंड के पास पहुंचा तो वहां दो महिलाओं ने उसकी बाइक के सामने हाथ दिया। उसने महिलाओं को देखकर बाइक रोक ली। महिलाओं ने बताया कि हमें पाथेडा 152 डी अंडरपास नेशनल हाईवे के पास जाना है। हमारी मजबूरी है वहां पर हमारे परिवार वाले गाड़ी लेकर आ रहे हैं।

उसने महिलाओं को बाइक पर बिठा लिया। बाइक से उन महिलाओं को बताए गए स्थान पर छोड़ दिया। जब वह उन महिलाओं को छोड़कर वापस अपने घर कनीना की तरफ चला। तब उसने अपने गले में पहनी हुई 15 ग्राम की सोने की चेन नहीं मिली। तब वह तुरंत वापस उसी स्थान पर पहुंचा जहां उसने महिलाओं को छोड़ा था।

दूसरे व्यक्ति के साथ बाइक पर लिफ्ट लेकर जाती हुई महिलाएं

दूसरे व्यक्ति के साथ बाइक पर लिफ्ट लेकर जाती हुई महिलाएं

वहां पहुंचकर उसने देखा कि महिलाएं एक ट्रक में लिफ्ट लेकर भालखी दोंगडा की तरफ चली गई। फिर वह महिलाएं वहां उतरकर एक बाइक सवार से लिफ्ट लेकर दोंगडा चौक पर पहुंची दूंगा, दोंगडा चौक से ऑटो में बैठकर अटेली की तरफ चली गई।

यह सारी वारदात उनकी सीसीटीवी कैमरे में कैद होती गई। जिसकी रिकॉर्डिंग उनके पास है। उन्होंने पुलिस में शिकायत दी उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएं और उसकी चेन बरामद करवाई जाएं।



Source link

About the Author

-

Leave a comment

XHTML: You can use these html tags: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <s> <strike> <strong>