Published On: Fri, Jun 13th, 2025

महेंद्रगढ़ में कर्मचारियों ने की मीटिंग: सरकार को दी चेतावनी, जायज मांगों को माना जाएं नहीं तो करेंगे आंदोलन, दूसरे संगठन के कई कर्मचारी जुड़े – Mahendragarh News

Share This
Tags


मीटिंग में रोष स्वरूप नारेबाजी करते हुए कर्मचारी

हरियाणा के महेंद्रगढ़ में कर्मचारियों ने पब्लिक हेल्थ प्रांगण में मीटिंग की, सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रोष जताया आगे की रणनीति बनाई, दूसरे संगठन से आएं कर्मचारियों को ज्वाइन करवाया

.

हरियाणा गवर्मेंट पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल वर्कर्स यूनियन रजिस्टर्ड नंबर नम्बर 41, सम्बंधित हरियाणा संयुक्त कर्मचारी संघ मुख्यालय चरखी दादरी के जिला प्रधान, रमेश चन्द्र यादव कि अध्यक्षता में महेंद्रगढ़ पब्लिक हेल्थ प्रांगण में मीटिंग आयोजित हुई।

मीटिंग में पहले अहमदाबाद विमान दुर्घटना में अकस्मात मृत्यु को प्राप्त हुए दिवंगत आत्माओं कि शान्ति के लिए, दो मिनट का मौन रखा गया। उसके बाद संगठन की गतिविधियों पर विचार विमर्श किया गया।

मीटिंग को संबोधित करते हुए कर्मचारी

मीटिंग को संबोधित करते हुए कर्मचारी

जिसमें जिले के सभी मंत्रियों व विधायकों को ज्ञापन सौंपा गया। कुछ जिलों में पहले दिया गया था। जिसमें हरियाणा सरकार द्वारा कर्मचारियों की जायज मांगों की अनदेखी कर रही है। अगर सरकार बातचीत का समय नहीं देती है तो संगठन भविष्य में बड़ा आन्दोलन करने की तैयारी में है।

जिसमें महेंद्रगढ़ जिला के हजारों कर्मचारी भाग लेंगे। वही सरकार कि ईंट से ईंट बजाने का काम करेंगे। इस मीटिंग में दर्जनों साथियों ने संगठन में आस्था और विश्वास रखते हुए संगठन की सदस्यता ग्रहण की।

ये है कर्मचारियों की मुख्य मांगे

हरियाणा कौशल रोजगार निगम, टर्म, अपायंटी, दैनिक भोगी, पंचायत के अधीन व अन्य सोर्स कर्मचारियों को 2024 अधिनियम के तहत नोकरी सुरक्षा दी जाए। कर्मचारियों को 2020 से 2023 तक कि एलटीसी दी जाएं। हरियाणा कौशल रोजगार निगम पर 31 मार्च 2022 की बजाए जुलाई 2022 से चढ़ाया जाएं। केंद्र के समान सभी वेतन व भत्ते लागू किए जाएं। 2016 से बकाया एचआरए का भुगतान किया जाएं। ड्यूटी के दौरान दुर्घटना होने पर 30 लाख रुपए मुआवजा दिया जाए व परिवार के सदस्य को नौकरी दी जाएं। मेडिकल कैशलेस कि सुविधा पूर्ण रूप से लागू की जाएं व आश्रितों को जोड़ा जाएं। कैशलेस मेडिकल सुविधा उन हरियाणा कौशल रोजगार निगम कर्मचारियों पर भी लागू कि जाएं, जो ESI के दायरे से बाहर है। उनकी 24 सूत्रीय मांग है।

मीटिंग में दूसरे संगठनों से आए कर्मचारियों को ज्वाइन करवा, स्वागत करते हुए

मीटिंग में दूसरे संगठनों से आए कर्मचारियों को ज्वाइन करवा, स्वागत करते हुए

ये रहे उपस्थित

इस अवसर पर राज्य प्रचार सचिव सुरेश कुमार, राज्य प्रेस सचिव विजय कुमार, जिला सचिव श्योताज यादव, जिला कोषाध्यक्ष श्रीभगवान शर्मा, जिला प्रेस सचिव रामशरण यादव, नारनौल पब्लिक हेल्थ ब्रांच सचिव राधेश्याम शर्मा, दिलीप कुमार, रामचंद्र शर्मा, महेंद्रगढ़ बीएडआर कर्ण सिंह, राजाराम, महेंद्रगढ़ पब्लिक हेल्थ ब्रांच से प्रधान अनिल फौजी, भारत सिंह, रमेश कुमार, महेंद्र सिंह, अटेली पब्लिक हेल्थ ब्रांच के प्रधान राजेश कलवाड़ी, इरिगेशन ब्रांच महेंद्रगढ़ प्रधान सुरेंद्र, प्रवीण कुमार, रवि कुमार, नारनौल बीएंडआर के प्रधान बाबूलाल, जसविंदर सिंह, महेश सहित काफी संख्या में कर्मचारी उपस्थित रहें।



Source link

About the Author

-

Leave a comment

XHTML: You can use these html tags: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <s> <strike> <strong>