Published On: Sat, May 31st, 2025

महेंद्रगढ़ में एक महिला को घर में जाकर पिटा: वह बाहर भागने लगी तब उसे गाली गलौज व जान से मारने की धमकी दी – Mahendragarh News

Share This
Tags



हरियाणा के महेंद्रगढ़ में एक महिला के साथ घर में घुसकर मारपीट की। वह अपनी जान बचाकर बाहर भागने लगी, तब उन्होंने उसे लाठी डंडों से पिटा। महिला की शिकायत पर शहर थाना कनीना श पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

.

गांव धनौंदा निवासी मंजू देवी ने पुलिस में शिकायत दी है। जिसमें उसने बताया कि उसने अपना मकान गांव के बस स्टैंड पर बनाया हुआ है। गत दिवस दोपहर लगभग ढाई बजे वह अपने घर पर कार्य कर रही थी। तभी अचानक बिजेंद्र, योगेंद्र, देवेंद्र व सत्येंद्र उसके घर के पीछे की दीवार कूदकर गाली-गलौज करते हुए, उसके पति कंवर सिंह व बेटे बादल को ढूंढ रहे थे।

जब उसने उसे ढूंढने का कारण पूछा तो उसे भी गाली-गलौज करने लगे। उन्होंने अपने हाथ में ली हुई लोहे की राड व डंडे से उसे मारने लगे। तब वह अपनी जान बचाकर बस स्टैंड की तरफ दौड़ने लगी। तब इन्होंने उसे पकड़ कर बहुत पीटा। वहां से गुजर रहे प्रशांत व लक्ष्मण ने उसे उनसे छुड़वाने के लिए आए। तब उन्होंने उन दोनों व्यक्तियों की भी पिटाई कर दी। वे अपनी जान बचाकर भागे। वह बेहोश हो गई और जमीन पर गिर गई। वे लोग उसे मृत समझकर जाने लगे और जाते समय उसे व उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी।

वहां से गुजर रहे किसी व्यक्ति ने उसके पति कंवर सिंह व देवर दिलीप सिंह के पास फोन किया और झगड़े के बारे में अवगत करवाया। वे खेत से काम छोड़कर मौके पर पहुंचे और उसे सेहलंग के सरकारी अस्पताल में लेकर गए। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे महेंद्रगढ़ सरकारी अस्पताल रेफर कर दिया। वहां अपना इलाज करवाया। इनके लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएं।



Source link

About the Author

-

Leave a comment

XHTML: You can use these html tags: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <s> <strike> <strong>