Published On: Tue, Nov 5th, 2024

महिलाओं को हर माह ₹2500, गरीबों को ₹450 में सिलेंडर: आदिवासियों के लिए सरना धर्म कोड, झारखंड में INDIA ब्लॉक ने 7 गारंटी का ऐलान किया – Ranchi News


I.N.D.I.A गठबंधन ने जारी किया 7 गारंटी

झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए JMM की अगुआई वाले INDIA ब्लॉक ने मंगलवार को 7 गारंटियों का ऐलान किया। इसमें महिलाओं को हर माह ₹2500 देने और ₹450 में गैस सिलेंडर का वादा किया गया है। आदिवासियों को लुभाने के लिए सरना धर्म कोड का कार्ड खेला गया है तो मूल व

.

युवाओं को 10 लाख नौकरियां देने का वादा किया गया है। OBC वर्ग को साधने के लिए पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्रालय बनाने का वादा किया है। गठबंधन ने एक वोट, सात गारंटी नाम से 7 गारंटियों का ऐलान किया है। इस दौरान CM हेमंत सोरेन, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और अन्य नेता मौजूद थे।

इंडिया गठबंधन की 7 गारंटियां

  1. खतियान: 1932 के खतियान पर आधारित स्थानीयता नीति लाई जाएगी। सरना धर्म कोड को लागू करवाने के साथ-साथ क्षेत्रीय भाषा-संस्कृति का संरक्षण किया जाएगा।
  2. मंईयां सम्मान : दिसंबर 2024 से मंईयां सम्मान योजना के अंतर्गत 2,500 रुपए की सम्मान राशि दी जाएगी।
  3. सामाजिक न्याय : सरकार बनने पर आरक्षण के दायरे को बढ़ाया जाएगा। एसटी को 28 प्रतिशत, एससी को 12 प्रतिशत, ओबीसी को 27 प्रतिशत रिजर्वेशन दिया जाएगा। इसके अलावा अल्पसंख्यक समुदाय के हितों का संरक्षण किया जाएगा। पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्रालय का गठन किया जाएगा।
  4. पांच किलो की जगह सात किलो अनाज देंगे : सरकार बनने पर राज्य के लोगों को 5 किलो की जगह सात किलो अनाज दिया जाएगा। गरीब परिवारों को 450 रुपए में गैस सिलेंडर दिया जाएगा।
  5. रोजगार: सरकार बनने पर युवाओं को रोजगार की गारंटी दी जाएगी। झारखंड के 10 लाख युवक-युवतियों को नौकरी एवं रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा। 15 लाख रुपए तक परिवारिक स्वास्थ्य बीमा दिया जाएगा।
  6. शिक्षाः राज्य के सभी प्रखंडों में डिग्री कॉलेज तथा जिला मुख्यालयों में इंजीनियरिंग, मेडिकल कॉलेज और यूनिवर्सिटी की स्थापना की जाएगी। साथ ही, रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए औद्योगिक प्रोत्साहन नीति बनाई जाएगी। सभी जिला मुख्यालयों में 500-500 एकड़ का औद्योगिक पार्क बनाया जाएगा।
  7. किसान कल्याण : किसानों की बेहतरी के लिए फसलों की एमएसपी में बदलाव किया जाएगा। धान की MSP को 2,400 से बढ़ाकर 3,200 करने के साथ-साथ लाह, तसर, करंज, इमली, महुआ, चिरौंजी, साल बीज आदि के समर्थन मूल्य में 50 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी का वादा किया गया है।

INDIA के तीन वादे भाजपा की तरह

  1. भाजपा ने अपने संकल्प पत्र में महिलाओं को गोगो दीदी योजना के तहत 2100 रुपए हर महीने देने का वादा किया है। इसके बदले INDIA ने 2500 रुपए देने का वादा किया है। खास बात है कि हेमंत सरकार अभी 18 से 50 साल की महिलाओं को 1000 रुपए दे रही है। हालांकि, आचार संहिता लगने से पहले इसे बढ़ाकर 2500 रुपए कर चुकी है। इसी योजना का ऐलान अपने घोषणा पत्र में भी किया है।
  2. भाजपा ने स्नातक और स्नातकोत्तर बेरोजगारों को दो साल तक प्रति माह 2 हजार रुपए भत्ता। पहले साल में डेढ़ लाख सरकारी पदों पर नियुक्ति। 5 साल में 2.87 लाख पदों पर नियुक्ति करने का वादा किया है। पांच साल में 5 लाख युवाओं को रोजगार दिया जाएगा। जबकि, INDIA गठबंधन ने युवाओं को रोजगार की गारंटी दी जाएगी। झारखंड के 10 लाख युवक-युवतियों को नौकरी एवं रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा।
  3. भाजपा ने सभी परिवारों 500 रुपए में गैस सिलेंडर का वादा किया है। साथ ही दीवाली और रक्षाबंधन पर एक-एक फ्री सिलेंडर देने का ऐलान किया है। वहीं, INDIA ब्लॉक ने गरीब परिवार को 450 रुपए में गैस सिलेंडर देने का वादा किया है।

INDIA ब्लॉक की पार्टियों की स्थिति जानिए

81 विधानसभा में झारखंड मुक्ति मोर्चा 43, कांग्रेस 29, राष्ट्रीय जनता दल 6 और सीपीआई माले 3 सीटों पर चुनाव लड़ रहा है। पहले चरण में झामुमो 23 और दूसरे चरण में 20 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ रहा है।

माले को 3 सीट निरसा, सिंदरी और बगोदर मिली है, जबकि धनवार में फ्रेंडली फाइट है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलेश ने बताया था कि अभी कांग्रेस ने 30 विधानसभा सीटों पर उम्मीदवार उतारे हैं। बिश्रामपुर और छतरपुर में राजद और कांग्रेस दोनों के उम्मीदवार हैं।

बता दें, झारखंड में 13 नवंबर को 43 और 20 नवंबर को 38 सीटों पर दो चरणों में मतदान होगा। रिजल्ट 23 नवंबर को आएगा।

ये भी पढ़ेंः

हरियाणा का हिट फॉर्मूला झारखंड लेकर आई भाजपा:नाम बदलकर महिलाओं, युवाओं-बुजुर्गों को साधने का प्रयास, फ्री की रेवड़ी पर खर्च होगा 20% बजट

झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने 3 नवंबर को अपना घोषणा पत्र जारी किया है। इसमें 300 यूनिट बिजली फ्री, 500 रुपए में गैस सिलेंडर देने का ऐलान किया गया है। साथ ही महिलाओं को गोगो दीदी योजना के तहत हर माह 2100 रुपए देने का वादा किया गया है।

खास बात है कि युवाओं, महिलाओं और बुजुर्गों को साधने के लिए भाजपा ने हरियाणा के अपने हिट फॉर्मूले को लागू किया है। पार्टी ने जो वादा हरियाणा के लोगों से किया था, वही वादा नाम बदलकर झारखंड के लोगों से कर रही है। पूरी खबर पढ़ें

.



Source link

About the Author

-

Leave a comment

XHTML: You can use these html tags: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <s> <strike> <strong>