महाराष्ट्र में विभागों का बंटवारा, फडणवीस के पास गृह मंत्रालय: अजित को फाइनेंस और एक्साइज, शिंदे को अर्बन डेवलपमेंट और हाउसिंग

- Hindi News
- National
- Maharashtra MIninstries Allotment Home Ministry With CM Fadnavis Ajit Pawar Finance Ministry
मुंबई8 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

महाराष्ट्र में कैबिनेट के शपथ ग्रहण के 6 दिन बाद सीएम देवेंद्र फडणवीस ने शनिवार को मंत्रिमंडल का बंटवारा कर दिया। मुख्यमंत्री ने गृह मंत्रालय समेत पांच विभाग अपने पास रखे हैं।
डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे को शहरी विकास विभाग समेत तीन विभाग मिले हैं। डिप्टी सीएम अजित पवार को फाइनेंस और फाइनेंस एंड प्लानिंग और स्टेट एक्साइज की जिम्मेदारी दी गई है।
15 दिसंबर को नागपुर में मंत्रिमंडल विस्तार हुआ था। 33 कैबिनेट और 6 राज्य मंत्रियों ने शपथ ली थी।
महाराष्ट्र सरकार का विभागों का बंटवारा




गृह मंत्रालय को लेकर 10 दिन अटका रहा मंत्रिमंडल विस्तार
- सूत्रों के मुताबिक, शिंदे सरकार में डिप्टी CM देवेंद्र फडणवीस के पास ही गृह मंत्रालय था। वो इस मंत्रालय को छोड़ना नहीं चाहते हैं। उधर शिंदे गुट का तर्क है कि अगर डिप्टी CM का पद हमें मिल रहा है तो गृह मंत्रालय भी उन्हें ही मिलना चाहिए।
- भाजपा गृह, राजस्व, उच्च शिक्षा, कानून, ऊर्जा, ग्रामीण विकास अपने पास रखना चाहती है। जानकारी के मुताबिक, उन्होंने शिवसेना को हेल्थ, शहरी विकास, सार्वजनिक कार्य, उद्योग ऑफर किया था। NCP अजित गुट को वित्त, योजना, सहयोग, कृषि जैसे विभाग देने की पेशकश की गई।
15 दिसंबर को हुआ था मंत्रिमंडल विस्तार

राज्य की उप-राजधानी नागपुर में 33 साल बाद कैबिनेट विस्तार और शपथ ग्रहण हुआ।
महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव रिजल्ट के 23वें दिन 15 दिसंबर को नागपुर में मंत्रिमंडल विस्तार हुआ था। फडणवीस सरकार में 33 कैबिनेट और 6 राज्य मंत्रियों ने शपथ ली। CM और 2 डिप्टी CM समेत यह संख्या 42 हो गई। कैबिनेट में कुल 43 मंत्री शपथ ले सकते हैं। एक सीट खाली रखी गई है।
फडणवीस सरकार में 19 भाजपा, 11 शिवसेना और 9 NCP कोटे से मंत्री शामिल किए गए हैं। शिंदे सरकार के 12 मंत्रियों को इसमें जगह नहीं मिली। इनमें 4 भाजपा, 3 शिवसेना, 5 एनसीपी के हैं। 19 नए मंत्री बने। इनमें 9 भाजपा, 8 शिवसेना और 4 एनसीपी के हैं।
इसके अलावा सरकार में 4 महिलाएं (3 भाजपा, 1 NCP) और 1 मुस्लिम (NCP) को जगह मिली है। सबसे युवा मंत्री NCP की अदिति तटकरे (36), सबसे उम्रदराज मंत्री भाजपा के गणेश नाइक (74) हैं।
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 के नतीजे
