Published On: Tue, Nov 26th, 2024

महाराष्ट्र में नए CM के लिए फडणवीस का नाम तय: आज ऐलान संभव, शिवसेना-NCP से दो डिप्टी CM होंगे; शिंदे राज्यपाल को इस्तीफा देंगे


  • Hindi News
  • National
  • Devendra Fadnavis; Maharashtra CM LIVE Updates | Eknath Shinde Ajit Pawar BJP Shiv Sena NCP

मुंबईकुछ ही क्षण पहले

  • कॉपी लिंक
महायुति ने राज्य की 288 सीटों में से 230 सीटें जीती हैं। वहीं, MVA को 46 सीटें मिली हैं। - Dainik Bhaskar

महायुति ने राज्य की 288 सीटों में से 230 सीटें जीती हैं। वहीं, MVA को 46 सीटें मिली हैं।

महाराष्ट्र में नया मुख्यमंत्री भाजपा के कोटे से होगा। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे मंगलवार को राज्यपाल को इस्तीफा सौंपेंगे। नए CM के पदभार ग्रहण करने तक वे कार्यवाहक CM होंगे। नई दिल्ली में सोमवार रात केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, देवेंद्र फडणवीस, एकनाथ शिंदे और अजीत पवार के बीच लंबी बातचीत के बाद यह सर्वसम्मत फॉर्मूला तय हुआ है।

सूत्रों के मुताबिक, भाजपा मुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी देवेंद्र फडणवीस को देगी। शिवसेना (शिंदे गुट) और NCP (अजीत गुट) से एक-एक डिप्टी CM होंगे। विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद से मुख्यमंत्री पद को लेकर महायुति के तीन में से दो दलों भाजपा और शिवसेना शिंदे में खींचतान चल रही थी।

सूत्रों के मुताबिक, महायुति में मुख्यमंत्री पर सहमति के बाद फडणवीस के नाम का ऐलान मंगलवार शाम तक हो सकता है। वहीं, CM पद से इस्तीफा देने के बाद एकनाथ खुद डिप्टी CM का पद नहीं लेंगे। वे पार्टी के ही किसी विधायक का नाम आगे बढ़ाएंगे। सरकार का एजेंडा तय करने के लिए तीनों दलों की समिति बनाई जा सकती है, जिसके मुखिया एकनाथ शिंदे हो सकते हैं। नए CM की शपथ की तारीख तय नहीं है। विधानसभा का कार्यकाल 26 नवंबर तक ही है।

दूसरी तरफ सोमवार को उद्धव ठाकरे के आवास मातोश्री में हुई बैठक में आदित्य ठाकरे को संयुक्त विधायक दल यानी दोनों सदनों ​​​​​​(विधानसभा और विधानपरिषद) का संयुक्त नेता चुना गया। भास्कर जाधव को विधानसभा में शिवसेना (UBT) के विधायक दल का नेता और सुनील प्रभु को चीफ व्हिप चुना गया।

ढाई-ढाई साल के लिए CM बनेंगे फडणवीस और शिंदे महाराष्ट्र में भाजपा को अब तक की सबसे बड़ी जीत दिलाने वाले देवेंद्र फडणवीस तीसरी बार CM बनने जा रहे हैं। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के एक सोर्स ने दैनिक भास्कर को बताया है कि RSS और BJP ने राज्य में सरकार चलाने का फॉर्मूला तय किया है।

पहले ढाई साल फडणवीस और अगले ढाई साल शिवसेना चीफ एकनाथ शिंदे CM रहेंगे। CM पद छोड़ने के बाद फडणवीस को भाजपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया जाएगा।

सोर्स के मुताबिक, भाजपा और RSS ने मिलकर फडणवीस की भूमिका तय की है। उन्हें ढाई साल CM बनाने पर भाजपा और शिवसेना में सहमति बन चुकी है। वहीं, फडणवीस को भाजपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाने पर पार्टी हाईकमान और RSS राजी हैं। पूरी खबर पढ़ें…

नेता विपक्ष को लेकर MVA संयुक्त दावा पेश कर सकती है विधानसभा चुनाव में किसी भी विपक्षी पार्टी को सदन में नेता प्रतिपक्ष (LoP) के लिए जरूरी सीटें नहीं मिली हैं। नियमानुसार विधानसभा सीटों की कम से कम 10% सीटें जीतने वाली विपक्षी पार्टी को यह पद दिया जाता है।

अगर कई पार्टियों ने इससे ज्यादा सीटें हासिल की हों, तो सबसे ज्यादा सीट वाली विपक्षी पार्टी को यह पद दिया जाता है। इस बार ऐसा नहीं है इसलिए MVA के संयुक्त LoP पद का दावा कर सकती है। इस संबंध में राज्यपाल को पत्र लिखकर प्री-पोल अलायंस का तर्क दिया जाएगा।

अपडेट्स

अभी

  • कॉपी लिंक

राज ठाकरे की पार्टी की मान्यता खत्म हो सकती है

राज ठाकरे के बेटे अमित ठाकरे ने माहिम सीट से चुनाव लड़े थे। वे तीसरे स्थान पर रहे। सीट पर शिवसेना (UBT) के महेश सावंत ने जीत हासिल की है।

राज ठाकरे के बेटे अमित ठाकरे ने माहिम सीट से चुनाव लड़े थे। वे तीसरे स्थान पर रहे। सीट पर शिवसेना (UBT) के महेश सावंत ने जीत हासिल की है।

राज ठाकरे की पार्टी महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) इस चुनाव में एक भी सीट नहीं जीत पाई है। पार्टी का वोट शेयर भी सिर्फ 1.55 % रहा है। इन नतीजों के कारण राज ठाकरे की पार्टी की मान्यता रद्द हो सकती है। चुनाव आयोग उनका सिंबल छीन सकता है।

चुनाव आयोग के नियम के मुताबिक, अगर पार्टी के पास एक विधायक और 8% वोट हैं, तो मान्यता बनी रहती है। अगर दो विधायक और 6% वोट मिलते हैं, या फिर तीन विधायक और 3% वोट मिलते हैं, तो भी मान्यता बनी रहती है।

1 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

अजित बोले- युगेंद्र को चुनाव लड़ाने का मतलब नहीं था, लोकसभा में मैंने गलती की

रिजल्ट आने के बाद अजित पवार ने भतीजे युगेंद्र पवार के अपने खिलाफ चुनाव लड़ने पर सोमवार को पहली प्रतिक्रिया दी। मीडिया से बातचीत में अजित ने कहा- युगेंद्र बिजनेसमैन हैं, उनका राजनीति से कोई संबंध नहीं है। मेरे अपने भतीजे को मेरे खिलाफ चुनाव में उतारने का कोई कारण नहीं था।

इसके अलावा लोकसभा चुनाव में बहन के खिलाफ पत्नी को उतारने पर दोहराया कि मैंने गलती की, लेकिन अगर आपको संदेश देना है तो क्या आप अपने ही परिवार के किसी व्यक्ति को मेरे खिलाफ खड़ा करेंगे?

शरद पवार खेमे ने अजित पवार के बड़े भाई श्रीनिवास पवार के बेटे युगेंद्र को बारामती सीट से टिकट दिया था। अजित ने युगेंद्र को करीब 1 लाख से ज्यादा वोटों से हराया है।

02:14 AM26 नवम्बर 2024

  • कॉपी लिंक

देवेंद्र फडणवीस ने 1992 में पहली बार चुनाव लड़ा था

02:13 AM26 नवम्बर 2024

  • कॉपी लिंक

ढाई-ढाई साल के लिए CM बनेंगे फडणवीस और शिंदे

महाराष्ट्र में भाजपा को अब तक की सबसे बड़ी जीत दिलाने वाले देवेंद्र फडणवीस तीसरी बार CM बनने जा रहे हैं। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के एक सोर्स ने दैनिक भास्कर को बताया है कि RSS और BJP ने राज्य में सरकार चलाने का फॉर्मूला तय किया है।

पहले ढाई साल फडणवीस और अगले ढाई साल शिवसेना चीफ एकनाथ शिंदे CM रहेंगे। CM पद छोड़ने के बाद फडणवीस को भाजपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया जाएगा।

सोर्स के मुताबिक, भाजपा और RSS ने मिलकर फडणवीस की भूमिका तय की है। उन्हें ढाई साल CM बनाने पर भाजपा और शिवसेना में सहमति बन चुकी है। वहीं, फडणवीस को भाजपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाने पर पार्टी हाईकमान और RSS राजी हैं। पूरी खबर पढ़ें…

02:12 AM26 नवम्बर 2024

  • कॉपी लिंक

नेता विपक्ष को लेकर MVA संयुक्त दावा पेश कर सकती है

विधानसभा चुनाव में किसी भी विपक्षी पार्टी को सदन में नेता प्रतिपक्ष (LoP) के लिए जरूरी सीटें नहीं मिली हैं। नियमानुसार विधानसभा सीटों की कम से कम 10% सीटें जीतने वाली विपक्षी पार्टी को यह पद दिया जाता है।

अगर कई पार्टियों ने इससे ज्यादा सीटें हासिल की हों, तो सबसे ज्यादा सीट वाली विपक्षी पार्टी को यह पद दिया जाता है। इस बार ऐसा नहीं है इसलिए MVA के संयुक्त LoP पद का दावा कर सकती है। इस संबंध में राज्यपाल को पत्र लिखकर प्री-पोल अलायंस का तर्क दिया जाएगा।

02:12 AM26 नवम्बर 2024

  • कॉपी लिंक

राज ठाकरे की पार्टी की मान्यता खत्म हो सकती है

राज ठाकरे के बेटे अमित ठाकरे ने माहिम सीट से चुनाव लड़े थे। वे तीसरे स्थान पर रहे। सीट पर शिवसेना (UBT) के महेश सावंत ने जीत हासिल की है।

राज ठाकरे के बेटे अमित ठाकरे ने माहिम सीट से चुनाव लड़े थे। वे तीसरे स्थान पर रहे। सीट पर शिवसेना (UBT) के महेश सावंत ने जीत हासिल की है।

राज ठाकरे की पार्टी महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) इस चुनाव में एक भी सीट नहीं जीत पाई है। पार्टी का वोट शेयर भी सिर्फ 1.55 % रहा है। इन नतीजों के कारण राज ठाकरे की पार्टी की मान्यता रद्द हो सकती है। चुनाव आयोग उनका सिंबल छीन सकता है।

चुनाव आयोग के नियम के मुताबिक, अगर पार्टी के पास एक विधायक और 8% वोट हैं, तो मान्यता बनी रहती है। अगर दो विधायक और 6% वोट मिलते हैं, या फिर तीन विधायक और 3% वोट मिलते हैं, तो भी मान्यता बनी रहती है।

02:12 AM26 नवम्बर 2024

  • कॉपी लिंक

अजित बोले- युगेंद्र को चुनाव लड़ाने का मतलब नहीं था, लोकसभा में मैंने गलती की

रिजल्ट आने के बाद अजित पवार ने भतीजे युगेंद्र पवार के अपने खिलाफ चुनाव लड़ने पर सोमवार को पहली प्रतिक्रिया दी। मीडिया से बातचीत में अजित ने कहा- युगेंद्र बिजनेसमैन हैं, उनका राजनीति से कोई संबंध नहीं है। मेरे अपने भतीजे को मेरे खिलाफ चुनाव में उतारने का कोई कारण नहीं था।

इसके अलावा लोकसभा चुनाव में बहन के खिलाफ पत्नी को उतारने पर दोहराया कि मैंने गलती की, लेकिन अगर आपको संदेश देना है तो क्या आप अपने ही परिवार के किसी व्यक्ति को मेरे खिलाफ खड़ा करेंगे?

शरद पवार खेमे ने अजित पवार के बड़े भाई श्रीनिवास पवार के बेटे युगेंद्र को बारामती सीट से टिकट दिया था। अजित ने युगेंद्र को करीब 1 लाख से ज्यादा वोटों से हराया है।

खबरें और भी हैं…

.



Source link

About the Author

-

Leave a comment

XHTML: You can use these html tags: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <s> <strike> <strong>