महाराष्ट्र के पूर्व गृहमंत्री अनिल देशमुख पर पत्थर से हमला: सिर पर चोट लगी; कांग्रेस बोली- प्रदेश में गुंडाराज, BJP ने चुनावी स्टंट बताया
- Hindi News
- National
- Former Maharashtra Home Minister Anil Deshmukh Injured After Stone Thrown At Car
नागपुर1 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
अनिल देशमुख की यह तस्वीर सामने आई है, जिसमें उनके सिर से खून बहता दिख रहा है।
महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री और NCP (शरद गुट) के नेता अनिल देशमुख पर सोमवार रात नागपुर के काटोल विधानसभा क्षेत्र में हमला हुआ। अनजान शख्स ने उनके ऊपर पत्थर फेंका जिससे अनिल देशमुख के सिर में चोट लगी और वे गंभीर रूप से घायल हो गए। अनिल का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें उनके सिर से खून बहता दिख रहा है। वे तौलिए से अपने सिर को बांधे हुए हैं।
कांग्रेस ने नेता बाला साहब थोराट ने हमले की निंदा करते हुए कहा कि डिप्टी सीएम देवेन्द्र फडणवीस के जिले में एक पूर्व गृह मंत्री के साथ मारपीट किए जाने से सवाल उठता है कि राज्य में कानून का राज है या गुंडों का? वहीं भाजपा ने आरोप लगाया है कि ये एक चुनावी ‘स्टंट’ है। काटोल विधानसभा क्षेत्र के बीजेपी प्रभारी अविनाश ठाकरे ने कहा है कि देशमुख ने अपने ही कार्यकर्ताओं से पथराव कराया है।
हमले की तीन तस्वीरें…
अनजान लोगों ने अनिल देशमुख की कार पर पत्थर फेंके। इससे उनकी कार की विंडशील्ड टूट गई।
हमले की वजह से कार की खिड़की का शीशा टूट गया और उसके टुकड़े कार में बिखर गए।
हमले में देशमुख गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें काटोल ग्रामीण अस्पताल में भर्ती कराया गया।
बेटे के लिए चुनाव प्रचार कर लौट रहे थे अनिल, तभी हमला हुआ अनिल देशमुख के बेटे सलिल काटोल विधानसभा क्षेत्र से एनसीपी के उम्मीदवार हैं। चुनाव प्रचार के आखिरी दिन देशमुख ने पूरे दिन क्षेत्र में प्रचार किया। शाम को नरखेड में उनकी बैठक हुई। बैठक खत्म होने के बाद वे कार्यकर्ताओं के साथ कार से काटोल के लिए निकले थे। इसी दौरान बेला फाटा के पास कुछ अज्ञात लोगों ने उनकी कार पर पथराव कर दिया।
————————-
महाराष्ट्र में नेताओं पर हमले की ये खबरें भी पढ़ें…
अमरावती में नवनीत राणा पर भीड़ का हमला:पूर्व सांसद का आरोप- हमलावरों ने धार्मिक नारे लगाए, कुर्सियां फेंकी; 45 लोगों पर केस दर्ज
महाराष्ट्र के अमरावती से पूर्व सांसद और भाजपा नेता नवनीत राणा पर 16 नवंबर की रात करीब 10 बजे हमला हुआ। अमरावती की पूर्व सांसद नवनीत दरियापुर निर्वाचन क्षेत्र के खल्लर गांव में भाजपा उम्मीदवार रमेश बुंदिले के लिए वोट मांगने पहुंची थीं। भीड़ ने वहां कुर्सियां फेंकी और धार्मिक नारे लगाकर हंगामा किया। पूरी खबर यहां पढ़ें…
NCP नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या: मुंबई में दफ्तर के बाहर 3 गोलियां मारीं; दो आरोपी पकड़े गए, एक UP-दूसरा हरियाणा का, तीसरा फरार
मुंबई में NCP अजित पवार गुट के नेता और महाराष्ट्र सरकार के पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी की 12 अक्टूबर की रात गोली मारकर हत्या कर दी गई। बांद्रा के खेर वाड़ी सिग्नल के पास उनके बेटे जीशान सिद्दीकी के दफ्तर के बाहर उन पर 3 गोलियां चलाई गईं। एक गोली उनके सीने पर लगी, जबकि दो पेट में लगीं। उन्हें तुरंत लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उन्होंने दम तोड़ दिया। पूरी खबर यहां पढ़ें…