Published On: Sun, Jun 23rd, 2024

महानंदा, कनकई और परमान नदी खतरे के निशान पर: गांवों में पानी फैलने के बाद कटाव तेज, रायबेर पंचायत में दो लोगों के घर नदी में विलीन – Purnia News


नेपाल के तराई क्षेत्र में बारिश के कारण पूर्णिया में नदियां उफान पर है। महानंदा, कनकई और परमान खतरे के निशान पर है। कई गांव में पानी प्रवेश कर गया है। ग्रामीण बस्तियों में कटाव जारी है। करीब 30 हजार की आबादी को बाढ़ का डर है।

.

रायबेर पंचायत के वार्ड-5 हरिया पश्चिम टोला गांव में अब्दुल रूफ और शगुफ्ता बेगम का घर नदी में विलीन हो गया है। अभी 50 से अधिक घर कटने का डर है। ग्रामीण मो. जुनैद, शफीक आलम और सहरोज अपने आशियाना तोड़ पलायन करने को मजबूर हैं।

सीमालबारी नगराटोल में करीब 40 घरों में कनकई नदी का पानी प्रवेश कर गया है। यहां बाढ़ जैसे हालात हैं। लोगों के सामने पीने के पानी और खाने की समस्या है। अब तक कोई अधिकारी गांव तक नहीं पहुंचा।

अमौर के निचले इलाके में नदी का पानी घुस गया है।

अमौर के निचले इलाके में नदी का पानी घुस गया है।

परमान नदी में जलस्तर बढ़ने से नदी किनारे बसे मैनापुर, आधांग गैरिया, बिजलिया, कदगमा, परसराई, किस्मत नगर, ढरिया, सिंघिया, पलसा और बेलगाछी जैसे 10 गांवों में बाढ़ और कटाव का खतरा मंडरा रहा है।

कनकई नदी में जलस्तर बढ़ने से चौका, पेठान टोली, सिमलिया बाबन डोभ, रंगरैया लाल टोली, हरिपुर, खारी मुर्गी टोला जैसे आधा दर्जन गांव के लोग डर के साए में जीने को मजबूर हैं। इन इलाकों में रहने वाले लोग मवेशी के साथ ऊंचे स्थानों पर जा रहे। कुछ ऐसी ही स्थिति महानंदा नदी से लगे गांवों में है, जहां जलस्तर की वृद्धि ने लोगों की रातों की नींद उड़ा रखी है।

नदी किनारे बसे ग्रामीण इलाके में कटाव जारी है।

नदी किनारे बसे ग्रामीण इलाके में कटाव जारी है।

जहां जलस्तर में वृद्धि हुई, वहां नजर बनी है

बायसी सीओ अनुज कुमार ने बताया जलस्तर में वृद्धि के बाद कनकई, परमान और महानंदा जैसी नदियों से लगे गांवों तक लगातार निरीक्षण किया जा रहा है। जलस्तर में इजाफा हुआ है। उनकी नजर बनी हुई है।

अमौर के निचले इलाके में बसे कई घरों में नदी का पानी प्रवेश कर गया।

अमौर के निचले इलाके में बसे कई घरों में नदी का पानी प्रवेश कर गया।

.



Source link

About the Author

-

Leave a comment

XHTML: You can use these html tags: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <s> <strike> <strong>