Published On: Sat, Jun 8th, 2024

ममता बोली- कई बार सरकारें एक दिन चलती हैं: हम आज सरकार बनाने का दावा नहीं कर रहे, इसका मतलब ये नहीं कि कभी नहीं करेंगे


कोलकाता14 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने संकेत दिए हैं कि INDIA ब्लॉक कभी भी केंद्र सरकार की बागडोर अपने हाथ में ले सकती है। भाजपा पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि जो लोग 400 सीटों की बात करते थे, वे अपने दम पर बहुमत भी नहीं ला सके।

ऐसा मत सोचिए कि INDIA ब्लॉक ने अभी तक सरकार बनाने का दावा पेश नहीं किया है तो कभी नहीं करेगा। हम बस इंतजार कर रहे हैं क्योंकि चीजें बदलती हैं। आखिरकार सरकार INDIA की ही बनेगी, लेकिन उन्हें कुछ दिन सरकार चला लेने दीजिए। कई बार सरकारें एक ही दिन टिकती हैं। कुछ भी हो सकता है, कौन जानता है कि ये सरकार सिर्फ 15 दिन चले।

ये बात उन्होंने शनिवार को तृणमूल पार्लियामेंट्री पार्टी की मीटिंग में कही। ममता ने कहा कि वे नई सरकार के शपथ-ग्रहण समारोह में शामिल नहीं होंगी। उन्होंने कहा कि भाजपा गैर-लोकतांत्रिक और अवैध तरीके से सरकार बना रही है। उनकी पार्टी NDA सरकार बनते देखगी और अपनी बारी का इंतजार करेगी।

ममता बोलीं- जनादेश मोदी के खिलाफ था
नव निर्वाचित तृणमूल सांसदों के साथ बैठक करने के बाद ममता ने पत्रकारों से कहा कि उन्हें बहुत खुशी होगी अगर भाजपा के नेतृत्व वाली कमजोर और अस्थिर NDA सरकार सत्ता से बाहर हो जाती है। देश को बदलाव चाहिए। जनादेश बदलाव के लिए था। यह नरेंद्र मोदी के खिलाफ था, इसलिए उन्हें दोबारा प्रधानमंत्री नहीं बनना चाहिए। किसी और को पीएम बनने देना चाहिए था।

खबरें और भी हैं…

.



Source link

About the Author

-

Leave a comment

XHTML: You can use these html tags: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <s> <strike> <strong>