Published On: Sat, Dec 7th, 2024

ममता बोलीं-INDIA ब्लॉक मैंने बनाया, मौका मिले तो लीड करूंगी: बंगाल से ही चलाऊंगी, मौजूदा नेतृत्व ठीक से नहीं चला सकता तो क्या कर सकते हैं


कोलकाता25 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
ममता ने कहा कि पार्टी तय करेगी की पार्टी को आगे कौन संभालेगा। (फाइल) - Dainik Bhaskar

ममता ने कहा कि पार्टी तय करेगी की पार्टी को आगे कौन संभालेगा। (फाइल)

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने हरियाणा-महाराष्ट्र और उपचुनावों में INDIA ब्लॉक के खराब प्रदर्शन को लेकर नाराजगी जताई है।

उन्होंने एक टीवी चैनल को दिए इंटरव्यू में कहा- मैंने ‘इंडिया’ गठबंधन बनाया और गठन करवाया था। अब इसे व्यवस्थित करना, नेतृत्व करने वालों पर निर्भर है। अगर वे इसे ठीक से नहीं चला सकते, तो क्या कर सकते हैं। मैं बस यही कहूंगी कि सबको साथ लेकर चलने की जरूरत है।

ममता ने कहा- मुझे मौका मिले तो मैं इस गठबंधन को लीड जरूर करूंगी। मैं बंगाल से बाहर नहीं जाना चाहती, लेकिन मैं यहीं से गठबंधन को चलाऊंगी। मैं यहां मुख्यमंत्री रहते हुए दोनों जिम्मेदारी निभा सकती हूं।

ममता बोली- पार्टी तय करेगी की उत्तराधिकारी कौन होगा

ममता बनर्जी से पार्टी में उनके उत्तराधिकारी के बारे में पूछा गया। इसके जवाब में उन्होंने कहा- TMC एक अनुशासित पार्टी है। यहां कोई भी नेता अपनी शर्तें तय नहीं कर सकता। पार्टी तय करेगी कि लोगों के लिए क्या सबसे अच्छा है। हमारे पास विधायक, सांसद, बूथ कार्यकर्ता हैं, जो तय करेंगे कि मेरे बाद पार्टी कौन संभालेगा।

ममता बनर्जी के करीबी नेताओं और उनके भतीजे अभिषेक बनर्जी के करीबी नेताओं के बीच मतभेद की स्थिति TMC में लंबे समय से देखने को मिली है। इसे लेकर ममता ने कहा- पार्टी के लिए हर कोई महत्वपूर्ण है। आज का नया चेहरा कल का अनुभवी होगा।

ममता बोलीं- रणनीतिकारों के जरिए चुनाव नहीं जीते जाते

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर की मदद लेने के सवाल पर ममता ने कहा- कुछ रणनीतिकार घर बैठे सर्वे करते हैं और बाद में सर्वे को बदल देते हैं। वे चीजों की प्लानिंग कर सकते हैं, व्यवस्थित कर सकते हैं, लेकिन वोटर्स को बूथ पर नहीं ला सकते।

सिर्फ बूथ कार्यकर्ता ही गांवों और लोगों को जानते हैं, ये ही लोग चुनाव जीताते हैं। चुनावी रणनीतिकार सिर्फ आर्टिस्ट हैं, जो पैसे के बदले अपना काम करते हैं, लेकिन उनके जरिए चुनाव नहीं जीते जाते हैं।

लोकसभा चुनाव में INDIA को 234 सीटें, महाराष्ट्र चुनाव में हार

लोकसभा चुनाव में I.N.D.I.A को 234 सीटें मिली हैं। इसमें कांग्रेस की 99, तृणमूल कांग्रेस की 29 और समाजवादी पार्टी की 37 सीटें शामिल हैं। बहुमत का आंकड़ा 272 है। वहीं, महाराष्ट्र चुनाव में INDIA ब्लॉक कांग्रेस की नेतृत्व में था। महाविकास अघाड़ी की 288 में से सिर्फ 45 सीटें आईं।

—————————————————-

ममता बनर्जी से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें…

ममता बोलीं- इंतजार करें, कुछ दिन बाद INDIA सरकार बनाएगा, कहा- कौन जानता है 15 दिन में क्या होगा

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने संकेत दिए हैं कि INDIA ब्लॉक कभी भी केंद्र सरकार की बागडोर अपने हाथ में ले सकता है। भाजपा पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि जो लोग 400 सीटों की बात करते थे, वे अपने दम पर बहुमत भी नहीं ला सके। कुछ भी हो सकता है, कौन जानता है कि ये सरकार सिर्फ 15 दिन चले। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…

.



Source link

About the Author

-

Leave a comment

XHTML: You can use these html tags: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <s> <strike> <strong>