मनेर में दो पक्षों के बीच कई राउंड फायरिंग: 15 घंटे में दो बार हुई हिंसक झड़प, दो लोग घायल; हिरासत में 6 महिलाएं – Patna News

दानापुर के मनेर थाना क्षेत्र के ब्यापुर स्थित बिचली गली में रविवार को दो पक्षों के बीच गोलीबारी और पत्थरबाजी हुई। पूर्व मुखिया राजेश रंजन और हरेंद्र राय के बीच 15 घंटे के अंतराल में दो बार हिंसक झड़प हुई।
.
पहली घटना 24 तारीख की रात 11 बजे हुई। दूसरी घटना अगले दिन रविवार की दोपहर में हुई। दोनों घटनाओं में कई राउंड फायरिंग की गई और जमकर पत्थरबाजी हुई।
गोलीबारी में सन्नी नाम के युवक के हाथ में छर्रा लगा है। दूसरे पक्ष का युवक बउआ पत्थरबाजी में घायल हुआ है। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है। लोग घरों में दुबके रहे।

दो पक्षों के ने एक दूसरे पर जमकर ईंट-पत्थर भी फेंके।
हिरासत में महिलाओं से चल रही पूछताछ
मनेर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने दर्जनों खोखे बरामद किए हैं। दोनों पक्षों की तीन-तीन महिलाओं को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
मनेर थाना के एएसआई अशोक कुमार पटेल के अनुसार अभी तक किसी पक्ष से लिखित शिकायत नहीं मिली है। सूत्रों के अनुसार यह घटना राजनीतिक रंजिश का नतीजा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और दोषियों की पहचान की जा रही है।