मनु भाकर की माता ने नीरज चोपड़ा को दी कसम: फैन्स बोले- रिश्ते की बात हो रही; पिस्टल क्वीन के पिता ने बताई पूरी सच्चाई – Panipat News

मनु भाकर की मां और नीरज चोपड़ा।
पेरिस ओलिंपिक में इतिहास रचने वाले भारत के दो स्टार खिलाड़ी नीरज चोपड़ा और मनु भाकर को लेकर सोशल मीडिया पर कई तरह की बातें चल रही है। ये बातें सोमवार को उस वक्त शुरू हुई, जब पेरिस में नीरज और मनु की माता सुमेधा के बीच अलग-अलग हो रही बातों की वीडियो साम
.
मनु की मां नीरज से बात करते हुए काफी भावुक भी लग रही थी। उन्होंने नीरज का हाथ अपने सिर पर रखकर कसम भी दी है। जिसके बाद फैन्स ने दोनों के रिश्ता होने की बात कह डाली। जिसकी सच्चाई जानने के लिए दैनिक भास्कर ने मनु के पिता राम किशन और नीरज के चाचा सुरेंद्र से बात की। दोनों ने ही इन बातों को महज अफवाह बताया है। साथ ही इस तरह की खबरों को चलाने वाले तमाम सोशल मीडिया चैनलों का खंडन भी किया है।
मां-बेटी दोनों से अलग-अलग हुई नीरज की बात
दरअसल, मनु भाकर की मां सुमेधा भाकर और नीरज चोपड़ा की वीडियो वायरल हो रही है। इसमें दोनों बातें करते नजर आ रहे हैं। इसके साथ ही एक वीडियो में नीरज के साथ खुद मनु भी दिख रही है। नीरज और सुमेधा की बातचीत के दौरान सुमेधा कुछ भावुक भी लग रही थी। सुमेधा ने नीरज का हाथ पकड़ा और कसम दे दी।

इन दोनों की बातचीत के बाद मनु और नीरज भी कुछ बातें कर रहे थे। उनकी बात के बाद मनु की मां सुमेधा ने उन्हें एक साथ खड़ाकर फोटो लेनी चाही। जिस पर नीरज तैयार हो गए थे, लेकिन मनु ने मना कर दिया। जैसे ही ये दोनों वीडियो वायरल हुए, इसके बाद सोशल मीडिया पर अफवाहों का बाजार गर्म हो गया है।
नीरज के चाचा बोले- देश को पता लगा, कुछ भी छिपेगा नहीं
सोशल मीडिया पर चल रही मनु भाकर और नीरज चोपड़ा के रिश्ते की बात को नीरज चोपड़ा के चाचा सुरेंद्र चोपड़ा ने सिरे से नकार दिया है। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार नीरज मेडल लेकर आया था, सभी देशवासियों को इस बारे में जानकारी भी थी।
ऐसा ही शादी के समय होगा। जब भी नीरज की सगाई होगी, तो उससे पहले भी लोगों को जानकारी मिल जाएगी कि नीरज कब और किस से शादी कर रहा है। नीरज देश का बेटा है, उसके बारे में किसी से कुछ नहीं छिपा है।

मनु के पिता बोले- अभी वह बहुत छोटी है
वहीं, मनु भाकर के पिता राम किशन भाकर ने कहा कि अभी तो मनु बहुत छोटी है। उसकी शादी की उम्र भी नहीं हुई है। मनु की मां, नीरज से एक बेटे के बराबर ही बात कर रही है। वो उन्हें कसम दिला रही है कि वह इस बार के ओलिंपिक प्रदर्शन से नाराज नहीं होए। वह मनु की तरह खेल छोड़ने की कभी न सोचे। अभी उनमें बहुत खेल बाकी है। वह देश के लिए यूं ही खेलता रहे। पिता ने कहा कि हर खिलाड़ी हमारे बेटे और बेटी की तरह है।