Published On: Sat, Aug 10th, 2024

मनीष सिसोदिया राजघाट जाएंगे, हनुमान मंदिर में दर्शन भी करेंगे: दोपहर में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे, 17 महीने बाद कल तिहाड़ से बाहर आए थे


नई दिल्ली4 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया को शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट ने​​​​ दिल्ली शराब नीति घोटाले से जुड़े CBI और ED दोनों केस में जमानत दी। - Dainik Bhaskar

पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया को शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट ने​​​​ दिल्ली शराब नीति घोटाले से जुड़े CBI और ED दोनों केस में जमानत दी।

दिल्ली के पूर्व डिप्टी CM मनीष सिसोदिया 17 महीने बाद शुक्रवार को जेल से रिहा हुए हैं। वे आज करीब 10 बजे पार्टी कार्यालय में AAP नेताओं से मिलकर कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे।

इससे पहले वे राजघाट जाएंगे। यहां महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देने के बाद वे करीब 9:30 बजे कनॉट प्लेस स्थित हनुमान मंदिर में पूजा भी करेंगे।

शुक्रवार (9 अगस्त) को ​​​​मनीष सिसोदिया को सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली शराब नीति घोटाले से जुड़े CBI और ED के मामलों में जमानत मिली थी।

शुक्रवार को शाम करीब 7 बजे जेल से बाहर आने के बाद सिसोदिया ने कहा था- मुझे संविधान और लोकतंत्र की ताकत से जमानत मिली है। यही ताकत अरविंद केजरीवाल को भी जेल से रिहा कराएगी।

सिसोदिया बोले- 17 महीने बाद, आजादी की सुबह की पहली चाय

आप नेता मनीष सिसोदिया ने सुबह पत्नी के साथ चाय पीते हुए सेल्फी सोशल मीडिया पर शेयर की। उन्होंने लिखा- आजादी की सुबह की पहली चाय, 17 महीने बाद।

आप नेता मनीष सिसोदिया ने सुबह पत्नी के साथ चाय पीते हुए सेल्फी सोशल मीडिया पर शेयर की। उन्होंने लिखा- आजादी की सुबह की पहली चाय, 17 महीने बाद।

जेल के छूटने के बाद मनीष सिसोदिया ने अपनी पत्नी के साथ चाय पीते हुए फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की। उन्होंने एक्स पर लिखा- आजादी की सुबह की पहली चाय, 17 महीने बाद। वह आजादी जो संविधान ने हम सब भारतीयों को जीने के अधिकार की गारंटी के रूप में दी है। वह आजादी जो ईश्वर ने हमें सबके साथ खुली हवा में साँस लेने के लिए दी है।

17 महीने बाद रिहाई, जश्न की 5 तस्वीरें…

तिहाड़ से बाहर आने के मनीष सिसोदिया सीधे अरविंद केजरीवाल के आवास पहुंचे। उन्होंने केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल और परिवार के लोगों से मुलाकात की। अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता भावुक हो गईं।

तिहाड़ से बाहर आने के मनीष सिसोदिया सीधे अरविंद केजरीवाल के आवास पहुंचे। उन्होंने केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल और परिवार के लोगों से मुलाकात की। अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता भावुक हो गईं।

केजरीवाल से मिलने के बाद सिसोदिया अपने घर पहुंचे। सिसोदिया का माला पहनाकर स्वागत किया गया।

केजरीवाल से मिलने के बाद सिसोदिया अपने घर पहुंचे। सिसोदिया का माला पहनाकर स्वागत किया गया।

शुक्रवार सुबह जमानत मिलने की खुशी में सिसोदिया घर पर जश्न मनाया गया। पत्नी सीमा सिसोदिया को मिठाई खिलाई गई।

शुक्रवार सुबह जमानत मिलने की खुशी में सिसोदिया घर पर जश्न मनाया गया। पत्नी सीमा सिसोदिया को मिठाई खिलाई गई।

घर पहुंचने के बाद मनीष सिसोदिया ने केजरीवाल के बेटे और बेटी को गले लगाया।

घर पहुंचने के बाद मनीष सिसोदिया ने केजरीवाल के बेटे और बेटी को गले लगाया।

सिसोदिया को जमानत मिलने के बाद शुक्रवार सुबह आतिशी एक कार्यक्रम के दौरान भावुक हो गई थीं।

सिसोदिया को जमानत मिलने के बाद शुक्रवार सुबह आतिशी एक कार्यक्रम के दौरान भावुक हो गई थीं।

कोर्ट ने कहा- 400 गवाह और हजारों दस्तावेज, केस खत्म होने की संभावना नही

सिसोदिया को CBI ने भ्रष्टाचार केस में 26 फरवरी 2023 को और ED ने 9 मार्च 2023 में मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार किया था। तब से वे जेल में थे। सिसोदिया ने 28 फरवरी, 2023 को मंत्री पद से इस्तीफा दिया था।

शुक्रवार को सिसोदिया को जमानत देते हुए सुप्रीम कोर्ट ने कहा, ‘बार-बार देखा गया है कि किसी अपराध के लिए दोषी ठहराए जाने से पहले लंबे समय तक की जेल को मुकदमे के बिना सजा बनने की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए।’

बेंच ने कहा, ‘सिसोदिया के मामले में CBI और ED के दर्ज मामलों में कुल 493 गवाहों के नाम दिए गए हैं। इसमें कहा गया है कि इन मामलों में हजारों पेज के कागजी दस्तावेज और एक लाख से ज्यादा पेज के डिजिटल दस्तावेज शामिल हैं।

आने वाले दिनों में केस खत्म होने की दूर-दूर तक कोई संभावना नहीं है। ऐसे में सिसोदिया को हिरासत में रखना उनके स्वतंत्रता के मौलिक अधिकार का उल्लंघन होगा। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…

.



Source link

About the Author

-

Leave a comment

XHTML: You can use these html tags: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <s> <strike> <strong>