Published On: Fri, Jul 26th, 2024

मध्य प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रभात झा का निधन, दिल्ली में ली अंतिम सांस


ऐप पर पढ़ें

Prabhat Jha Death: मध्य प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रभात झा का निधन हो गया है। वह मध्य प्रदेश के अध्यक्ष रहे थे और पार्टी के राज्यसभा सांसद भी रहे। उन्होंने गुरुवार को गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में अंतिम सांस ली। उनके दो बेटे हैं। वह मूल रूप से बिहार के सीतामढ़ी जिला के रहने वाले हैं। प्रभात झा को भाजपा के उन नेताओं में शुमार किया जाता था, जिनकी बौद्धिक जगत में साख रही है। वह भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के पद पर भी रहे थे। 

भाजपा के प्रवक्ता हितेश बाजपेयी ने उनके निधन की पुष्टि की है। उन्हें जून के आखिर में ही एयरलिफ्ट कर गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में एडमिट कराया गया था। मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव और प्रदेश भाजपा के महासचिव हितानंद शर्मा उनका हाल जानने भोपाल के अस्पताल पहुंचे थे। लेकिन तबीयत में सुधार नहीं हुआ तो गुरुग्राम लाया गया था।

.



Source link

About the Author

-

Leave a comment

XHTML: You can use these html tags: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <s> <strike> <strong>