Published On: Mon, Dec 2nd, 2024

मध्यप्रदेश-राजस्थान के 20 जिलों में पारा 10° से कम: कश्मीर के किश्तवाड़ में सीजन की पहली बर्फबारी; 32 दिन बाद दिल्ली में AQI 300 से नीचे


  • Hindi News
  • National
  • IMD Weather Update; Cyclone Fengal| Jammu Kashmir Delhi Rajasthan UP MP Cold Wave Alert

10 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी से मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश, राजस्थान के कई जिलों में ठंड बढ़ गई है। मध्यप्रदेश के 10, राजस्थान के 8, उत्तर प्रदेश के 2, छत्तीसगढ़ के भी 2 शहरों में पारा 10° से कम रिकॉर्ड किया गया।

कश्मीर के मारवाह, किश्तवाड़ और बादवान में सीजन की पहली बर्फबारी हुई। IMD मुताबिक अगले 24 घंटों में हिमाचल के किन्नौर, कुल्लू, लाहौल स्पीति, कांगड़ा और चंबा में बर्फबारी हो सकती है।

इधर, 32 दिन बाद रविवार को दिल्ली का AQI 300 से नीचे आया। सीपीसीबी के बुलेटिन के मुताबिक AQI-285 रिकॉर्ड किया गया। यह हवा की ‘खराब’ कैटेगरी को बताता है।

दक्षिण भारत में कर्नाटक, केरल और तमिलनाडु में तूफान फेंगल के असर से आज भी भारी बारिश हो रही है। शनिवार शाम को लैंडफॉल के बाद से हो रही बारिश के कारण तमिलनाडु में 3 लोगों की मौत हुई है।

दिल्ली में GRAP-4 लागू रखने पर फैसला आज

सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर नई दिल्ली में 2 दिसंबर तक GRAP-4 के प्रतिबंध जारी रखने का आदेश दिया गया था। CAQM इसे घटाने या जारी रखने पर आज फैसला लेगा। फिलहाल सोमवार को AQI दोबारा 300 से पार हो गया। सुबह 8 बजे यह 313 रिकॉर्ड किया गया। हालांकि सुप्रीम कोर्ट में आज फिर दिल्ली में प्रदूषण से जुड़े केस पर सुनवाई भी होनी है।

राज्यों से मौसम की खबरें…

मध्यप्रदेश : 48 घंटे बाद बारिश के आसार, ग्वालियर-चंबल और उज्जैन में शीतलहर का अनुमान

मौसम विशेषज्ञ एके शुक्ला ने बताया कि 24 साल बाद दिसंबर की शुरुआत ऐसी कड़ाके की ठंड से हुई। 2001 में 1 दिसंबर को रात का तापमान 9 डिग्री दर्ज किया गया था। 48 घंटे बाद यानी 3-4 दिसंबर को बारिश और कड़ाके की ठंड का दौर शुरू हो सकता है। बर्फीली हवा से पूरा प्रदेश ठिठुर सकता है। प्रदेश के 12 जिलों में तापमान 10 डिग्री से नीचे रहा। शाजापुर में 6.1 डिग्री दर्ज किया गया। इसके साथ शीतलहर भी चली। वहीं, पचमढ़ी में तापमान 8.20 दर्ज किया गया। पढ़ें पूरी खबर…

राजस्थान : 8 शहरों में 10 डिग्री से कम पारा, आबू में 7.20 रिकॉर्ड

प्रदेश के 8 शहरों में रात का तापमान 10 डिग्री से नीचे दर्ज किया गया। शनिवार को 11 शहरों में तापमान 10 डिग्री से नीचे था। सबसे कम तापमान माउंट आबू में 7.2 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम अभी शुष्क रहेगा। आने वाले दिनों में बारिश के कोई आसार नहीं है। राज्य में अगले 7 दिन में मौसम में अधिक बदलाव की संभावना नहीं है। पढ़ें पूरी खबर…

उत्तर प्रदेश: मेरठ और झांसी सबसे ठंडे, 10.1°C रहा तापमान, प्रदेश में सबसे प्रदूषित ग्रेटर नोएडा

शनिवार रात को मेरठ और झांसी सबसे ठंडे शहर रहे। दोनों शहरों का न्यूनतम तापमान 10.1°C रिकॉर्ड किया गया। दूसरे नंबर पर गोरखपुर सबसे ठंडा रहा। यहां का न्यूनतम तापमान 10.3°C रिकॉर्ड किया गया। बरेली तीसरा सबसे ठंडा शहर रहा। यहां का न्यूनतम तापमान 10.5°C रिकॉर्ड किया गया। वेस्ट यूपी में ग्रेटर नोएडा सबसे प्रदूषित शहर रहा। पढ़ें पूरी खबर…

छत्तीसगढ़ : बस्तर संभाग में अगले 3 दिन बारिश, रायपुर में 7 डिग्री घटा दिन का पारा

छत्तीसगढ़ में साइक्लोन फेंगल का असर कम होने लगा है। हालांकि अगले 3 दिन इसके प्रभाव से दक्षिण हिस्से यानी बस्तर संभाग के एक-दो जगहों पर बारिश हो सकती है। अगले 2 दिन छत्तीसगढ़ में न्यूनतम तापमान 2 डिग्री तक बढ़ सकता है। हालांकि अंबिकापुर और बलरामपुर में पारा 10 डिग्री से नीचे रिकॉर्ड किया गया है। पढ़ें पूरी खबर…

हरियाणा : वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से बदला मौसम, पहाड़ी हवाओं से बढ़ेगी ठंड

प्रदेश में 24 घंटे में मौसम में बदलाव देखने को मिला है। करनाल में सबसे ठंडा दिन दर्ज किया गया है, यहां दिन का अधिकतम तापमान 25.0 डिग्री दर्ज किया गया है। वहीं, सोनीपत में सबसे ठंडी रातें रहीं, यहां न्यूनतम तापमान 8.3 डिग्री रहा। कई जिलों में बादल छाएंगे। पहाड़ों से चलने वाली हवाओं के कारण दिन के तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती है। पढ़ें पूरी खबर…

पंजाब-चंडीगढ़ : पहाड़ों पर बर्फबारी से बढ़ी ठंड, 2-3 डिग्री गिरेगा तापमान, प्रदूषण भी सुधरा

कश्मीर में बर्फबारी से पंजाब-चंडीगढ़ के मैदानी इलाकों में हल्की ठंड बढ़ने लगी है। आने वाले हफ्ते में पारा 2 से 3 डिग्री तक गिरेगा। अगले सात दिनों में पंजाब-चंडीगढ़ में मौसम शुष्क रहेगा और बारिश की कोई संभावना नहीं है। पंजाब के शहरों में प्रदूषण में काफी सुधार देखने को मिला है। यहां बठिंडा और रूपनगर में AQI क्रमश: 100, 56 और 95 से कम है। जबकि यहां सबसे प्रदूषित शहर मंडी-गोबिंदगढ़ है, जहां AQI 211 पर पहुंच गया है। पढ़ें पूरी खबर…

खबरें और भी हैं…

.



Source link

About the Author

-

Leave a comment

XHTML: You can use these html tags: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <s> <strike> <strong>